..................... Bollywood Live Updates Rajinikanth jailer released today, Parineeti Chopra sang Lata Mangeshkar song - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: सिनेमाघरों में आज रजनीकांत की जेलर होगी रिलीज, परिणीति ने गाया लता मंगेशकर का गाना

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर' आज देशभर में रिलीज़ हो रही है। फिल्म ओरिजनली तमिल और डब तेलुगु और हिंदी वर्जन में रिलीज हो रही है। रजनीकांत की इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज देखते ही बन रहा है। इस फिल्म के जारिए से दो साल बाद सुपरस्टार ने बड़े पर्दे पर वापसी की है।

यह तो सभी जानते है कि परिणीति चोपड़ा एक्ट्रेस के अलावा एक अच्छी सिंगर भी हैं। परिणीति चोपड़ा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर का गाना 'रहें न रहें हम..महका करेंगे' गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है- कुछ गाने सिर्फ गाने नहीं बल्कि एक फीलिंग होते हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण, दिलचस्प और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Aug 10, 2023 8:44 PM

    'ड्रीमगर्ल 2' का नया गाना हुआ रिलीज

    आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज हो गया है। गाने में आयुष्मान और अनन्या पांडे एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. आयुष्मान भी लोकप्रिय पूजा अवतार में नजर आ रहे हैं. गाने में अभिषेक बनर्जी, राजपाल यादव, विजय राज और मनजोत सिंह भी शामिल हैं। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित, ड्रीम गर्ल 2 एकता कपूर द्वारा समर्थित है। इसी नाम की 2019 की हिट फिल्म का सीक्वल, यह फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हो रही है।

  • Aug 10, 2023 7:56 PM

    शाहिद कपूर की 'फर्जी' और 'ब्लडी डैडी' बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज

    शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी और ब्लडी डैडी, ने ऑरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रभावशाली दर्शक संख्या हासिल की है। अभिनेता ने कहा- "मैं हमेशा दर्शकों का सम्मान पाने के लिए उत्सुक रहा हूं। मुझे लगता है कि एक बार एक कलाकार, चाहे वह फिल्म निर्माता हो या अभिनेता, यहां तक ​​कि एक खिलाड़ी भी हो, को लोगों का सम्मान मिलेगा, तो वे अपने ग्राफ में स्थिरता बनाने में सक्षम होंगे।"

  • Aug 10, 2023 7:05 PM

    फिनाले से चार दिन पहले ही एल्विश यादव हुए बिग बॉस से बाहर? वीडियो देखकर फैंस हुए हैरान

    हाल ही में बिग बॉस के घर से एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में RJ महविश नजर आ रही हैं और उन्होंने कहा है कि एल्विश यादव को घर से बाहर लेकर जा रही हैं क्योंकि वो घर से बेघर हो गए हैं। ये सुनकर एल्विश जाकर अभिषेक के गले लगने लग जाते हैं और अभिषेक कहते हैं कि अभी कहां। इस पर महविश मनीषा से कहती हैं कि जाकर एल्विश को बाय कह दो फिर मौका नहीं मिलेगा, तो इस पर मनीषा दहाड़े मारने लग जाती हैं और एल्विश के गले लग जाती हैं।

    फिनाले से चार दिन पहले ही एल्विश यादव हुए बिग बॉस से बाहर? वीडियो देखकर फैंस हुए हैरान
  • Aug 10, 2023 6:08 PM

    उर्फी जावेद को मुंबई में सताने लगा है सेफ्टी का डर, ये क्या बोले गईं- इंडिया जैसा मत बनने देना...

    उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा, "मेरे सभी भाईयों से वो किसी भी धर्म और किसी भी मजहब के हो सभी से मेरा अनुरोध है कि प्लीज मुंबई को बाकि इंडिया जैसा मत बनने देना एक दूसरे के लिए साथ खड़े रहना प्लीज।" उर्फी जावेद की ये इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट लेकर लोग काफी तेजी से शेयर कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

  • Aug 10, 2023 5:37 PM

    ऐश- अभिषेक की शादी का एलबम किसने कर दिया लीक? अनदेखी तस्वीरें देख मुस्कुरा दिए लोग!

    अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी की के इतने सालों के बाद इन दोनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो कि सीधे एलबम से ली गई हैँ। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग हैरान होने वाले हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर अमिताभ बच्चन तक की इन तस्वीरों ने धमाका कर दिया है।

  • Aug 10, 2023 5:06 PM

    रात के 12 बजे मैगी बनाते हुए ऐसी हरकते कर रहा था लड़का, दोस्त ने लीक किया वीडियो

    वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़का किचन में मैगी बना रहा है और उसके साथ-साथ ही वो मैगी बनाते हुए गाने पर डांस भी कर रहा है। आप देख सकते हैं लड़का मैगी भी बना रहा है और साथ ही दर्द-ए-डिस्को गाने पर डांस भी कर रहा है। लड़का काफी जोश में डांस कर रहा है और देखकर ऐसा लग रहा है कि मैगी से ज्यादा लड़के का ध्यान डांस पर है। किचन के बाहर से उसका रूममेट खड़े होकर उसका वीडियो बना रहा है। साथ में वो भी गाते हुए डांस कर रहा है।

  • Aug 10, 2023 4:06 PM

    रणबीर कपूर-विक्की कौशल के बाद कार्तिक आर्यन की चढ़ेगी बारात! वीडियो देख टूटे लड़कियों के दिल

    लड़कियों के बीत कार्तिक आर्यन की दीवानगी किसी से छुपी नहीं हैं। ऐसे में हाल ही में अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब भी दिए। मगर इन सबके बीच एक ऐसी फैन भी थी जिसने अभिनेता को शादी का प्रस्‍ताव दे डाला। जिस थिएटर में फिल्‍म दिखाई जा रही थी वहां एक फैन ने कार्तिक से कहा, "मुझे आपसे यह सवाल दोबारा पूछने का मौका शायद कभी न मिले, लेकिन 'क्या आप मुझसे शादी करेंगे?"

  • Aug 10, 2023 2:49 PM

    Karachi To Noida Audition: ऑडिशन से नई सीमा-सचिन की तस्वीरें वायरल

    सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी को लेकर "कराची टू नोएडा" फिल्म बनाने की घोषणा करने वाले प्रोड्यूसर अमित जानी ने काम शुरू कर दिया है। बुधवार शाम से ही इस फिल्म के लिए मेल और फीमेल मॉडल को इनवाइट किया गया था और फिल्म का ऑडिशन शुरू कर दिया गया है। नोएडा के सेक्टर 14 में बुधवार शाम 7 बजे से इस फिल्म के लिए ऑडिशन शुरू हो गया। देशभर के अलग-अलग हिस्सों से आए कई महिला और पुरुष मॉडल ने इसमें हिस्सा लिया और ऑडिशन दिया।

  • Aug 10, 2023 2:13 PM

    12th Fail Teaser: UPSC की तैयारी करने वालों की असली कहानी

    लव स्टोरी से अलग बॉक्स ऑफिस पर पढ़ाई और एकेडमिक चैलेंजिज पर बनी फिल्में काफी शानदार प्रदर्शन करती हैं। 'तारे जमीन पर' हो या फिर '3 इडियट्स' हो या फिल्म 'छिछोरे' सभी फिल्मों पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। अब एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर फैंस के लिए ऐसी ही फिल्म लेकर आ रहे हैं फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा। फिल्म का टाइटल '12th फेल' है। '12th फेल' का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

  • Aug 10, 2023 1:38 PM

    Jailer Twitter Review: फर्स्ट डे फर्स्ट शो में मेगास्टार रजनीकांत का जलवा

    मेगास्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर' आखिरकार 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसने हर तरफ फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है, जिसका नजारा आज सिनेमाघरों में भी देखा जा सकता है। फैंस ढ़ोल, नगाड़ों के बीच अपने फेवरिट स्टार की फिल्म का स्वागत कर रहे हैं। सोशल मीडिया जेलर के रिव्यूज से भर चुके हैं। और फैंस की मानें तो रजनीकांत की ये फिल्म एक "ब्लॉकबस्टर एक्शन एंटरटेनर" है।

  • Aug 10, 2023 1:07 PM

    Rahul Gandhi की 'फ्लाइंग किस' पर हंगामा के बाद Hema Malini का वीडियो वायरल

    राहुल गांधी की फ्लाइंग किस पर जवाब देते हुए हेमा मालिनी ने कहा, ''मुझे नहीं पता। मैं वह नहीं देखा है, बस कुछ शब्द सही नहीं थे।'' इसके बाद हेमा मालिनी का ये बयान खबरों का हिस्सा है और इसपर कॉंग्रेस नेता बीजेपी को घेर रहे हैं और उनका कहना है कि हेमा मालिनी ने भी इस मनगढ़ंत कागज पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • Aug 10, 2023 12:33 PM

    कियारा आडवाणी ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, छा गई तस्वीरें!

    कियारा आडवाणी को लेकर मशहूर है कि वो काफी बोल्ड होती हैं लेकिन जब होती हैं तो धमाका होना तय माना जाता है। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो ब्रालेस होकर काफी कहर दिख रही हैं। कियारा आडवाणी को जिसने भी देखा वो दंग रह गया।

    कियारा आडवाणी ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, छा गई तस्वीरें!
  • Aug 10, 2023 11:51 AM

    वाशिंग मशीन हैं क्या औरतें? कंगना रनौत के वीडियो से मचा बवाल

    कंगना रनौत का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है। इस दौरान वो महिलाओं के बारे में बात कर रही हैं और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको जानना चाहिए। वो माइक पर कहती हुईं दिख रही हैं कि, 'क्या महिला एक वॉशिंग मशीन है जिसका उपयोग किया जाता है।'

  • Aug 10, 2023 11:07 AM

    Shahrukh Khan ने ब्रह्मास्त्र में कैमियो के लिए Karan Johar से लिए थे इतने पैसे?

    एक खबर सामने आ रही है और वो आपको चौकाने के लिए काफी है। पता चला है कि ब्रह्मास्त्र में कैमियो के लिए शाहरुख खान ने करण जौहर से कितने पैसे लिए थे? बता दें कि शाहरुख खान एक सुपरस्टार हैं और चौकाने वाली बात ये है कि उन्होने इस फिल्म में दमदार कैमियो के लिए करण जौहर एक भी रुपया नहीं लिया था।

  • Aug 10, 2023 9:45 AM

    फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर सामने आया बड़ा, प्रियंका चोपड़ा छोड़ सकती हैं फिल्म!

    बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्ट फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों एक साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म किसी ना किसी वजह से पोस्टपोन होती रही है, अब सूत्रों से खबर है कि प्रियंका चोपड़ा शायद फिल्म को छोड़ सकती हैं।

    फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर सामने आया बड़ा, प्रियंका चोपड़ा छोड़ सकती हैं फिल्म!
  • Aug 10, 2023 9:10 AM

    'ऐ वतन तेरे लिए' के संस्कृत वर्जन के रिलीज होने पर बोले सुभाष घई

    सुभाष घई की फिल्म 'कर्मा' का गाना 'ऐ वतन तेरे लिए' को बुधवार की शाम मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संस्कृत वर्जन में महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने लांच किया। इस अवसर पर सुभाष घई ने कहा कि मुझे खुशी है कि सब लोग बहुत उत्साहित है कि आज यह गाना पूरे उत्साह के साथ रिलीज हो रहा है। आज पूरे देश में इस बात की चर्चा है कि 'कर्मा' का गाना 'ऐ वतन तेरे लिए' संस्कृत में रिलीज हो रहा है। मै समझता हूं कि अपना देश जिस तरह से तरक्की की तरफ जा रहा है,अपनी संस्कृति और भाषा को भी समझना बहुत जरूरी है।

    'ऐ वतन तेरे लिए' के संस्कृत वर्जन के रिलीज होने पर बोले सुभाष घई
  • Aug 10, 2023 8:51 AM

    अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी पाकिस्तान की Seema Haider और भारत के Sachin की लव स्टोरी

    पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया टाइमलाइन पर सुर्खियों में रहने वाली विवादास्पद जोड़ी पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन मीना अब सिल्वर स्क्रीन पर छान के लिए तैयार हैं। दरअस सीमा हैदर और सचिक की लव स्टोरी पर जल्द ही एक फिल्म बनने जा रही है। सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनने जा रही फिल्म का नाम ‘कराची टू नोएडा’ रखा गया है।

  • Aug 10, 2023 8:42 AM

    सुष्मिता सेन की बेटी ने 'ताली' में निभाया महत्वपूर्ण रोल, गर्व के साथ अभिनेत्री ने साझा की जानकारी

    सुष्मिता सेन के लिए 'ताली' का ट्रेलर एक मां के रूप में गर्व और खुशी दोनों के पल लेकर आया है। 'ताली' के जबर्दस्त ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद, सुष्मिता सेन ने गर्व से खुलासा किया कि उनकी बेटी रेनी ने इसमें दिखाए गए शक्तिशाली 'महामृत्युंजय' मंत्र को अपनी आवाज दी है। सुष्मिता सेन ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X