फिनाले से चार दिन पहले ही एल्विश यादव हुए बिग बॉस से बाहर? वीडियो देखकर फैंस हुए हैरान

Elvish Yadav Elimination: 'बिग बॉस OTT 2' अपने फिनाले के करीब पहुंच रहा है। 14 अगस्त की रात को बिग बॉस OTT 2 के विनर का ऐलान किया जाएगा। लेकिन इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों की फलक से निवाला तक उतरना मुश्किल हो गया है।
मनीषा रोते हुए लगीं गले
हाल ही में बिग बॉस के घर से एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में RJ महविश नजर आ रही हैं और उन्होंने कहा है कि एल्विश यादव को घर से बाहर लेकर जा रही हैं क्योंकि वो घर से बेघर हो गए हैं। ये सुनकर एल्विश जाकर अभिषेक के गले लगने लग जाते हैं और अभिषेक कहते हैं कि अभी कहां। इस पर महविश मनीषा से कहती हैं कि जाकर एल्विश को बाय कह दो फिर मौका नहीं मिलेगा, तो इस पर मनीषा दहाड़े मारने लग जाती हैं और एल्विश के गले लग जाती हैं।
एल्विश ने थाम लिया दिल
इस वीडियो में आगे बिग बॉस सबको बैठने के लिए कहते हैं और बताते हैं कि एल्विश का एलिमिनेशन एक प्रैंक था और उनके इसी प्रैंक के साथ ये प्रक्रिया समाप्त होती है। इस अनाउंसमेंट के बाद एल्विश अपना दिल थाम लेते हैं और राहत की सांस लेते हैं। मनीषा भी इस प्रैंक के बारे में जानकर खुश होती है।
अभिषेक और एल्विश की लड़ाई
बीते दिनों से एल्विश के नाम की लहर सोशल मीडिया पर है। उनके फैंस उन्हें बिग बॉस OTT 2 जितवाना चाहते हैं। अभिषेक जो शुरू से ही एल्विश के दोस्त नजर आते रहे हैं लेकिन अब एल्विश से जलते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक और एल्विश के बीच हमेशा से दोस्ती देखने को मिली है लेकिन जैसे-जैसे फिनाले का दिन नजदीक आ रहा है। एल्विश और अभिषेक की दोस्ती में भी दरार पड़ने लगी है। अभिषेक का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो मनीषा से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें लगता है कि एल्विश का घर में कॉन्ट्रीब्यूश जीरो है।
अभिषेक ने लगाया ये इल्जाम
इसके अलावा अभिषेक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एल्विश से कहते नजर आ रहे हैं कि जबसे उन्होंने घर में कदम रखा है तब से उनके नाम की निगेटिव पब्लिसिटी शुरू हो गई है। आपने पता नहीं क्या किया है या आपकी टीम ने पता नहीं क्या किया है। ये सुनकर एल्विश हैरान हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications