..................... Bollywood Live Updates Raghav Parineeti wedding inside video viral Shahrukh Prabhas clash Christmas - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: राघव-परिणीति की शादी के इनसाइ़ड वीडियो वायरल, शाहरुख-प्रभास की क्रिसमस पर होगी टक्कर

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: मनोरंजन जगत से हर दिन कोई ना कोई चटपटी सी मजेदार सी खबरें सामने आती रहती हैं। इस वक्त तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं।

सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की कुछ बहुत ही खूबसूरत सी और प्यारी सी फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं। इन वीडियोज में कपल काफी अच्छे और रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।

वहीं दूसरी खबर फिल्मों को लेकर है, सूत्रों की मानें शाहरुख खान की फिल्म डंकी और प्रभास की फिल्म सालार इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। दोनो बड़ी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेंगी, फैंस का डबल धमाका मनोरंजन भी होगा।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी, मनोरंजक, मसालेदार और महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 26, 2023 8:31 PM

    अपने लुक पर ट्रोल होने पर एमी जैक्सन ने दिया बयान

    एमी जैक्सन को उनके ट्रासफॉर्मेशन के लिए बेरहमी से ट्रोल किया गया था। नेटिज़न्स ने उनकी तुलना सिलियन मर्फी से की। अब, अभिनेत्री ने ट्रोल्स पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है, “मैं एक अभिनेता हूं और मैं अपने काम को बहुत गंभीरता से लेती हूं। पिछले महीने से, मैं यूके में एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हूं। इसलिए, जो किरदार मैं निभा रही हूं, उसके लिए मुझे पतला होना पड़ा और खुद को पूरी तरह से उस किरदार के लिए समर्पित करना पड़ा।''

  • Sep 26, 2023 7:21 PM

    Rakhi Sawant ने आदिल पर लगाया घिनौना इल्जाम, फिर पति ने भी सबके सामने कही ये बात

    Rakhi Sawant Controversy: राखी सावंत को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहें तो गलत नहीं होगा। वो इन दिनों अपने पति को लेकर सुर्खियों में छाई हैं और आए दिन आदिल के लेकर कोई ना को खुलासा करती ही रहती हैं और इस बार उन्होंने आदिल पर पैसे लेने का आरोप लगाया है।

    Rakhi Sawant ने आदिल पर लगाया घिनौना इल्जाम, फिर पति ने भी सबके सामने कही ये बात
  • Sep 26, 2023 6:16 PM

    'तारक मेहता' की पुरानी सोनू कैमरे के सामने हुई टॉपलेस, फोटो देखकर दयाबेन भी कहेगी- 'हे मां, माताजी!'

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Nidhi Bhanushali: टीवी जगत का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो में कई कैरेक्टर आए और कई गए लेकिन हर कैरेक्टर को फैंस ने भरपूर प्यार दिया और उन्हीं में से एक थीं निधि भानुशाली।

    'तारक मेहता' की पुरानी सोनू कैमरे के सामने हुई टॉपलेस, फोटो देखकर दयाबेन भी कहेगी- 'हे मां, माताजी!'
  • Sep 26, 2023 5:47 PM

    कैटरीना कैफ बनीं UNIQLO की ब्रांड एंबेसडर

    कैटरीना कैफ को जापानी अपैरल ब्रांड यूनीक्लो द्वारा नियुक्त किया गया है। वह इस ब्रांड की आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनने वाली पहली भारतीय होंगी। अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों के साथ अपडेट साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और एक प्रमोशनल वीडियो भी साझा किया।

  • Sep 26, 2023 4:43 PM

    खून से लतपथ बॉबी देओल का चेहरा, एनिमल ने किया ये हाल

    अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' के मेकर्स ने एक और पोस्टर शेयर किया है। इस बार इसमें एक्टर बॉबी देओल का 'खून से सना' लुक दिखाया गया है। फिल्म में बॉबी का किरदार जानवरों से नफरत करने वाले व्यक्ति का है। नए पोस्टर में उनका उग्र अवतार दिख रहा है। वह चुप रहने का इशारा कर रहे हैं। एक्टर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एनिमल का एनिमी'

  • Sep 26, 2023 4:42 PM

    'एनिमल' ने किया ऐसा हश्र, खून से लथपथ हुआ बॉबी देओल का चेहरा

    अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' के मेकर्स ने एक और पोस्टर शेयर किया है। इस बार इसमें एक्टर बॉबी देओल का 'खून से सना' लुक दिखाया गया है। फिल्म में बॉबी का किरदार जानवरों से नफरत करने वाले व्यक्ति का है। नए पोस्टर में उनका उग्र अवतार दिख रहा है। वह चुप रहने का इशारा कर रहे हैं। एक्टर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एनिमल का एनिमी'

  • Sep 26, 2023 3:22 PM

    "अंधभक्तों अपनी प्यारी भांजी 'राबिया' के दर्शन कर लो !" शादी के छह महीने बाद मां बनने पर स्वरा हुई ट्रोल

    बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी शादी के छह महीने बाद मां बन गई है। उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद स्वरा भास्कर ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है, जैसे ही स्वरा ने इसकी जानकारी दी बैसे ही यूर्जस ने उनकी क्लास लगाना शुरु कर दी और उनको जमकर ट्रोल किया।

  • Sep 26, 2023 2:33 PM

    हसीना ने जरा से कपड़ों में रसोई में जाकर हाथों में उठाए चाकू.. और फिर जो किया हालत देखकर कुत्ते भी भागे बाहर

    ब्रिटनी स्पीयर्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में बोल्ड अंदाज में हाथ में चाकू लिए डांस करती दिखाई दे रही हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स अपने इस बिंदास अंदाज को अलग ही लेवल पर ले जाती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही हसीना का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। "टॉक्सिक" सिंगर ने पोल्का डॉट टॉप और सफेद बिकनी बॉटम में रसोई के दो चाकूओं के साथ डांस करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, "मैंने आज रसोई में चाकुओं के साथ खेलना शुरू कर दिया!!!"

  • Sep 26, 2023 1:59 PM

    Rubina Dilaik ने प्रेग्नेंसी पर दिखाया अपना बढ़ा हुआ पेट

    16 सितंबर को रुबिना दिलैक ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। महीनों की अटकलों और नेटिजन्स द्वारा हर तस्वीर में उनके उभार को देखने की कोशिश के बाद, आखिरकार अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर उनके फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे।

  • Sep 26, 2023 1:34 PM

    जवान ने 1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार, शाहरुख खान फैंस ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

    इस खास मौके को शाहरुख खान के फैंस ने भी जमकर सेलिब्रेट किया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने का जश्न मनाने के लिए गेयटी गैलेक्सी सिनेमा के बाहर उनके फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। फैंस को ढोल पर डांस करते, पटाखे फोड़ते और कुछ को थिएटर में फिल्म के ट्रैक पर नाचते हुए भी देखा गया।

  • Sep 26, 2023 1:09 PM

    आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का ऐलान

    आलिया भट्ट की धमाकेदार फिल्म जिगरा का ऐलान हुआ है और उनका फर्स्ट लुक काफी दमदार लग रहा है। एक बार फिर से आलिया भट्ट धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम करेंगी। जाहिर है कि ये एक एक्शन फिल्म होने वाली है।

  • Sep 26, 2023 12:31 PM

    सलमान खान खुद शूट करने लगे पैपराजी का वीडियो

    इस वक्त ऐसा ही कुछ सलमान खान ने किया है जो कि सामने आते ही वायरल हो चुका है। दरअसल इस वीडियो में सलमान खान मस्ती के मूड में हैं और उन्होने पैपराजी के साथ ही खेल कर दिया है। दरअसल सलमान खान ने पैपराजी वाला काम शुरु कर दिया है और उनको देखकर खुद ही अपनी फोन निकाला और तस्वीरें क्लिक करने लगे। जी हां, जो पैपराजी अक्सर सलमान खान की तस्वीरें क्लिक करते हैं उनकी तस्वीरें सलमान खान क्लिक करते हुए नजर आए।

  • Sep 26, 2023 11:55 AM

    दो दिनों पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई ये बड़ी हिंदी फिल्म

    फुकरे फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' के बाद, 'फुकरे 3' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा सकता है। युवाओं के बीच खासकर इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है। लिहाजा, मेकर्स भी जोरशोर से इसका प्रमोशन कर रहे हैं। लेकिन बता दें, इसी बीच पूरी की पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है।

  • Sep 26, 2023 11:23 AM

    ससुराल पहुंचते मेहमानों पर भड़की परिणीति चोपड़ा

    रिणीति शादी के बाद पहली बार जब ससुराल में पहुंची तो दुल्हनिया के स्वागत में एयरपोर्ट से लेकर उनके घर तक खूब जश्न का माहौल देखने के लिए मिला। इस दौरान परिणीति के भाई भी उन्हें सरप्राइज देने के लिए पहुंचे। भाईयों को एयरपोर्ट पर देखर परिणीति पूरी तरह से हैरान रह गईं। इसके साथ ही सालों को देखकर राघव भी काफी खुश दिखाई दिए।

  • Sep 26, 2023 11:00 AM

    कपिल देव की किडनैपिंग वाले वीडियो ने मचाया बवाल

    1983 में भारत पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले दिग्गज पूर्व खिलाड़ी कपिल देव इस वक्त चर्चा में हैँ। चर्चा में इसलिए है क्योंकि एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। भारतीय पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने कपिल देव का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसको पहली बार में देखने पर यही लग रहा है कि कोई कपिल देव को किडनैप करके लिए जा रहा है।

    कपिल देव की किडनैपिंग वाले वीडियो ने मचाया बवाल
  • Sep 26, 2023 10:33 AM

    ससुराल पहुंची परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा के घर यानि अपनी ससुराल पहुंची हैँ। इस वीडियो में आप देखेंगे कि कार से उतरती परिणीति चोपड़ा ने लाल रंग की ड्रेस पहनी है और उनको राघव चड्ढा के घर के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को वायरल भयनी ने साझा किया है और कैप्शन लिखा है, ''परिणीति चोपड़ा चड्ढा का उनके पति के घर पर इस तरह हुआ स्वागत।''

  • Sep 26, 2023 10:01 AM

    'घोस्ट' के साथ धमाल मचाने को तैयार शिवा राजकुमार और अनुपम खेर

    अनुपम खेर और शिवा राजकुमार अभिनीत एक्शन कन्नड़ थ्रिलर फिल्म 'घोस्ट' हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसकी घोषणा खुद अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर खास अंदाज में दी। अनुपम ने फिल्म की रिलीज की घोषणा के साथ अपना और शिवा राजकुमार का एक वीडियो साझा किया।

  • Sep 26, 2023 9:13 AM

    अनन्या पांडे ने खास अंदाज में Chunky Panday को किया बर्थडे विश

    आज, 26 सितंबर को चंकी पांडे अपना 61वां बर्थड सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके तमाम फैंस और सेलेब्स भी उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं। वहीं अपने पिता चंकी पांडे के बिग डे पर अनन्या पांडे ने उन्हें खास अंदाज में विश किया।

    अनन्या पांडे ने खास अंदाज में Chunky Panday को किया बर्थडे विश
  • Sep 26, 2023 8:51 AM

    दिलीप कुमार की बहन सईदा खान का लंबी बीमारी के बाद निधन, दुख की घड़ी में परिवार

    हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने दुनिया को आज से लगभग दो साल पहले अलविदा कह दिया है, जिसके गम से परिवार अभी तक निकल नहीं पाया था। अब दिलीप कुमार के परिवार में फिर से गम का माहौल छा गया है क्योंकि दिलीप कुमार की बहन सईदा खान का भी निधन हो गया है।

    दिलीप कुमार की बहन सईदा खान का लंबी बीमारी के बाद निधन, दुख की घड़ी में परिवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X