'तारक मेहता' की पुरानी सोनू कैमरे के सामने हुई टॉपलेस, फोटो देखकर दयाबेन भी कहेगी- 'हे मां, माताजी!'

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Nidhi Bhanushali: टीवी जगत का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो में कई कैरेक्टर आए और कई गए लेकिन हर कैरेक्टर को फैंस ने भरपूर प्यार दिया और उन्हीं में से एक थीं निधि भानुशाली।
निधि भानुशाली ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभाया था। लेकिन कई सालों तक यह रोल निभाने के बाद इस हसीना ने यह शो छोड़ दिया और फिरअपनी अलग जिंदगी बिताने लगीं, उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को ही अलविदा कह दिया और वो अपनी जिंदगी नए सिर से जीने लगीं।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बाद निधि भानुशाली ने ट्रैवलिंग करना शुरू कर दिया और इन दिनों वो योग सीख रही हैं। निधि भानुशाली ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो टॉपलेस नजर आ रही हैं। निधि की ये टॉपलेस फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
शो के बारे में बात करें तो, निधि के बाहर निकलने के बाद, पलक सिंधवानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू भिड़े की भूमिका निभाने के लिए कदम रखा। वह 2019 में शो में शामिल हुईं और अब भी शो का हिस्सा हैं। निधि के अलावा दिशा वकानी, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, मोनिका भदोरिया, राज अनादकट, भव्य गांधी, शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, झील मेहता, गुरुचरण सिंह जैसे कई कलाकारों ने अलग-अलग कारणों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीच में ही छोड़ दिया। सिटकॉम के निर्देशक मालव राजदा, जो शुरुआत से ही शो का हिस्सा थे, ने भी लगभग 14 वर्षों के बाद हाल ही में बीच में ही शो छोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications











