..................... Bollywood Live Updates- पीएस-2 ने वर्ल्डवाइड कमाए 350 करोड़ Bollywood Live Updates- PS-2 earned 350 crores worldwide, Deol family seen together before Gadar 2 - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- पीएस-2 ने वर्ल्डवाइड कमाए 350 करोड़, गदर 2 से पहले साथ दिखा देओल परिवार

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 13 June- बॉलीवुड की ताजा तरीन खबरों के साथ फिल्मीबीट हिंदी का ये पेज रोजाना आपके सामने आता है। इस वक्त पीएस-2 फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि उसने पूरी दुनिया में करीब 350 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया है।

जैसे ही ये आंकड़े निकलकर सामने आए लोग इसको लेकर काफी खुश हैं। इसके अलावा गदर 2 की रिलीज से पहले देओल परिवार एक साथ दिखा है। जी हां, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल एक साथ नजर आए हैं और तीनों की ये तस्वीर कैमरे में कैद हो चुकी है।

नहीं दिखे धर्मेंद्र

ऐसा कहा जा रहा है कि फिर से पूरा परिवार सनी देओल का साथ देने के लिए आया है। हालांकि उम्र का तकाजा है और धर्मेंद्र साथ में नहीं दिखे हैँ। देखना ये है कि आने वाला वक्त में सनी देओल की इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाती है। बॉलीवुड की ऐसी ही अपडेट्स के लिए नीचे स्लाइड करिए और ताजा खबरों से जुड़िए..

LIVE Feed
  • Jun 13, 2023 7:51 PM

    देर रात बैकलैस ड्रेस में नोरा फतेही को देखते ही अभिषेक बच्चन करने लगे

    अभिषेक बच्चन , ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन का फेमस गाना 'कजरा रे' आज भी लोगों की जबान पर चढ़ा रहता है। अक्सर इवेंट में ये तीनों सुपरस्टार्स इस गाने पर थिरकते दिखाई देते हैं कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला है। इसी बीच एक बार फिर अभिषेक अपने इस गाने पर डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे अभिषेक के साथ एक्ट्रेस नोरा फतेही भी इस गाने पर डांस करती नजर आ रही है।

  • Jun 13, 2023 6:35 PM

    सूट साड़ी और लहंगे में सिमटी रहने वाली कंगना ने ब्रा में दिखाया गजब का हुस्न

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, जो अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' के पोस्ट-प्रोडक्शन में बिजी हैं, अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी शुरू करने के साथ ही अपनी फिटनेस रुटीन में लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट सेशन का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह जंपिंग जैक, माउंटेन क्लाइंबिंग, रोप स्किपिंग और स्पॉट जॉगिंग जैसे फॉर्म के साथ फंक्शनल ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं।

  • Jun 13, 2023 5:40 PM

    धर्मेंद्र के पोते की रोका सेरेमनी में खूब चली दारू, सनी देओल बोले- ओए दारू लेके आओ

    सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को शादी करने जा रहे हैं। 12 जून को धर्मेंद्र के बंगले पर करण की रोका सेरिमनी हुई। इस मौके पर एक शानदार पार्टी रखी गई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। परिवार के साथ दोस्तों और सेलेब्स ने करण की रोका सेरिमनी में खूब मस्ती की। पार्टी के बीच सनी देओल दोनों भाइयों बॉबी और अभय से साथ पपाराजी से मिलने पहुंचे। पर इस दौरान सनी देओल ने पपाराजी से दारू के लिए पूछ लिया। इसका वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Jun 13, 2023 5:15 PM

    आदिपुरुष एडवांस बुकिंग रिपोर्ट: रिलीज से पहले ही प्रभास की फिल्म ने कर ली मोटी कमाई

    प्रभास और कृति सैनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। आदिपुरुष देशभर में लगभग 6200 स्क्रीन पर 2डी और 3डी वर्जन में रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने अब तक वीकेंड के लिए 1.50 लाख टिकट बेचकर तगड़ी कमाई कर ली है।

    आदिपुरुष एडवांस बुकिंग रिपोर्ट: रिलीज से पहले ही प्रभास की फिल्म ने कर ली मोटी कमाई
  • Jun 13, 2023 4:05 PM

    KKK13: खतरों के खिलाड़ी के दौरान अर्चना गौतम की हालत हुई खराब, सामने आई तस्वीर

    Archana Gautam: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है, रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो की शूटिंग फिलहाल साउथ अफ्रीका में चल रही है। इस दौरान कई को तो स्टंट करते हुए काफी चोटें भी लग चुकी है, अब इस लिस्ट में अर्चना गौतम शामिल हो गई हैं, अर्चना की भी हालत गंभीर है।

  • Jun 13, 2023 2:42 PM

    रिलेशनशिप में हैं तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

    तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं। अब तमन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातें की हैं और उन्हें अपना "हैप्पी प्लेस" बताया है और कहा है कि वो उनकी केयर करती हैं। तमन्ना भाटिया ने कहा, "वह (विजय वर्मा) एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ मैं बहुत ऑरगैनिकली रूप से जुड़ी हूं। हां, वो बहुत खास हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मैं चिंता करती हूं, और मैं उनके साथ खुश रहती हूं।"

  • Jun 13, 2023 2:41 PM

    फैंस के लिए खुशखबरी ! नेपोटिज्म पर जल्द आएंगा नया शो, खुद करण जौहर करेंगे होस्ट

    Karan Johar: प्रोड्यूसर और डायरेक्ट करण जौहर किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। और बात जब नेपोटिज्म को लेकर हो तो इस बार करण जौहर इसको लेकर हमेशा ही विवादों में घिरे रहते हैं, अब अब इस मुद्दे पर करण खुद अपना शो लेकर आ रहे हैं, जी हां सही सुना आपने। खबर आ रही है कि करण जौहर खुद नेपोटिज्म पर एक शो लेकर आ रहे हैं।

    फैंस के लिए खुशखबरी ! नेपोटिज्म पर जल्द आएंगा नया शो, खुद करण जौहर करेंगे होस्ट
  • Jun 13, 2023 1:58 PM

    रोडीज के सेट पर प्रिंस नरुला ने गौतम और रिया से की लड़ाई, माफी मांगने की आई नौबत

    MTV Roadies 19: चर्चित रियालिटी शो एमटीवी रोडीज का 19 वां सीजन का आजाग हो चुका है। सोशल मीडिया पर इस शो से जुड़े कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इस बार के रोडीज सीजन की टैगलाइन है- कर्म या कांड। शो में एक से बढ़कर एक धुरंधर लोग आकर गैंग लीडर्स को इम्प्रेस कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है वह है प्रिंस नरुला, प्रिंस नरुला रिया और गौतम से भयंकार लड़ाई कर रहे हैं।

  • Jun 13, 2023 11:35 AM

    खुशी दुबे की कातिलाना तस्वीरें

    खुशी दुबे सोशल मीीडिया पर काफी कम ही बोल्ड होती हैं लेकिन इस वक्त उन्होने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि खबरों में है। उन्होने ब्लैक ब्लाउज में कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो कि कहर ढा रही हैं।

  • Jun 13, 2023 11:28 AM

    दिशा पाटनी ने जन्मदिन पर पोस्टकी थ्रोबैक तस्वीरें

    दिशा पाटनी आज अपनी जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उन्होने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। दिशा पाटनी ने जैसे ही इन तस्वीरों को साझा किया वो धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन सभी तस्वीरों में दो ऐसी तस्वीरें थीं जो कि चर्चा का केंद्र बन गई हैं और लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं। एक तस्वीर वो है जिसमें दिशा पाटनी अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय को किस करने की कोशिश करती हुईं दिख रही हैं और लिप लॉक वाला पोज बना रही हैँ।

  • Jun 13, 2023 11:28 AM

    सनी देओल के बेटे करण देओल की संगीत में छाए बॉबी देओल और अभय देओल

    सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रैंड दृशा आचार्या के साथ शादी के बंधन बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। बीती रात इनकी संगीत सेरेमनी थी, जहां पूरा देओल परिवार साथ देखा गया। लेकिन फंक्शन से एक तस्वीर जो खूब वायरल हो रही है, वो है देओल भाइयों की। जी हां, सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल एक साथ पैपराजी के सामने पोज देते हुए दिखे।

    सनी देओल के बेटे करण देओल की संगीत में छाए बॉबी देओल और अभय देओल
  • Jun 13, 2023 10:33 AM

    दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ ने ऐसे किया जन्मदिन पर विश

    दिशा पाटनी आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं और इस मौके पर टाइगर श्रॉफ ने उनको जन्मदिन पर विश किया है। ऐसा कहा जाता है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है जिसको लेकर दोनों खुलासा नहीं करते हैं।

  • Jun 13, 2023 9:52 AM

    खुले आसमान में बेड डालकर ऐसे पोज देती रहीं रवीना टंडन की बेटी

    खूबसूरती में अपना मां रवीना टंडन को टक्कर देतीं राशा ने इन तस्वीरों को खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। खुले आसमान के नीचे पड़े इस बेड पर बैठीं राशा काफी हॉट लग रहीं हैं। इन तस्वीरों की बाद करें तो ये सनसेट के दौरान की हैं और इस दौरान राशा ने अपने बोल्ड लुक को सबके सामने रखा है।

    खुले आसमान में बेड डालकर ऐसे पोज देती रहीं रवीना टंडन की बेटी
  • Jun 13, 2023 9:24 AM

    एक डोरी में अटकी ड्रेस पहन दोस्त को सपोर्ट करने पहुंची Kriti Sanon

    इसी तरह का एक वीडियो इस वक्त कृति सैनन का वायरल हो रहा है जिसमें विकी कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके को सपोर्ट करने के लिए एक इवेंट पर पहुंची थीँ। हालांकि उन्होने जिस तरह का लुक लिया हुआ था वो फिल्म से ज्यादा खबरों का हिस्सा है। जी हां, एक डोरी में अटकी ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने कृति सैनन कयामत लग रहीं थीं..

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X