Karan Deol Wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल की संगीत में छाए बॉबी देओल और अभय देओल, तस्वीरें वायरल

sunny-deol-bobby-deol-abhay-deol-pose-together-for-paps-at-karan-deol-s-pre-wedding-sangeet

Karan Deol Wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रैंड दृशा आचार्या के साथ शादी के बंधन बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। उनका घर फूलों और लाइटों से सज चुका है। सोशल मीडिया पर देओल परिवार के बंगले की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक करण 16 से 18 जून के बीच अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा से सात फेरे लेने वाले हैं। बीती रात इनकी संगीत सेरेमनी थी, जहां पूरा देओल परिवार साथ देखा गया। कुछ बॉलीवुड सितारे और इनके करीबी दोस्तों ने भी फंक्शन में शिरकत ली।

साथ दिखे देओल ब्रदर्स

लेकिन फंक्शन से एक तस्वीर जो खूब वायरल हो रही है, वो है देओल भाइयों की। जी हां, सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल एक साथ पैपराजी के सामने पोज देते हुए दिखे। तीनों के बीच का बॉण्ड और उनका कूल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अभय, सनी और बॉबी तीनों बेहद कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक करण देओल की रिसेप्शन पार्टी मुंबई के ताज लैंड एंड (ब्रांद्रा) में 18 जून को होगी। जिसमें हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नामी सितारे शामिल हो सकते हैं। साथ ही कुछ राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

कौन हैं दृशा आचार्या!

दृशा आचार्य महान फिल्म निर्देशक बिमल रॉय की परपोती हैं। दोनों परिवारों का संबंध दशकों से चला आ रहा है। दृशा के मां- पिता 1998 में ही दुबई शिफ्ट हो गए थे। दृशा की परवरिश भी वहीं हुई। लेकिन दृशा और करण बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और अच्छे दोस्त थे। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X