..................... Bollywood Live Updates pakistani actor trolled for fees in om shanti om 39 years old actor died - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: 'ओम शांति ओम' में एक रुपए लेकर बुरा फंसा पाकिस्तानी एक्टर, 39 साल के एक्टर की मौत

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 04 June: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बन ही जाती है, फैंस भी इस दुनिया से खुद को रूबरू रखना चाहते हैं और हाल ही में कुछ खबरें ऐसी आई हैं कि जिन्हें जानकर फैंस भी थोड़े हैरान और परेशान हो रहे हैं।

साउथ सिनेमा के एक्टर नितिन गोपी का निधन

कन्नड़ एक्टर नितिन गोपी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इस खबर को जानकर फैंस का बुरा हाल है। नितिन गोपी मात्र 39 साल के थे और इतनी कम उम्र में किसी एक्टर का जाना परिवार और फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। गोपी नितिन ने शुक्रवार को 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन गोपी को जब हार्ट अटैक आया तो वह अपने घर पर थे। अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही एक्टर ने अपना दम तोड़ दिया।

LIVE Feed
  • Jun 4, 2023 7:51 PM

    'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी के साथ जुड़ा एक और स्टार का नाम

    एक्टर प्रशांत गोस्वामी को हाल ही में रिलीज हुई स्ट्रीमिंग सीरीज 'स्कूप' में उनके काम के लिए उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक्टर प्रशांत गोस्वामी जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी के साथ आगामी फिल्म 'योद्धा' में नजर आएंगे। एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा, मैंने 2013 में इस उद्योग में अपने कदम जमाए और इस परिमाण के प्रोजेक्ट को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने में पूरे 10 साल लग गए। मेरे जाने-पहचाने लोगों से जो प्रतिक्रियाएं मुझे मिल रही हैं वह मेरे दिल को बहुत भाती हैं। यह दर्शाता है कि सफतला जरूर मिलती है। यह साबित करता है कि सपने पूरी तरह हकीकत में बदल रहे हैं।

  • Jun 4, 2023 7:12 PM

    सिद्धार्थ व बीना काक के साथ राजस्थान में छुट्टियां मना रही अदिति राव हैदरी

    एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इन दिनों राजस्थान में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में स्ट्रीमिंग शो 'ताज' के दूसरे सीजन में देखा गया था। वह 'रंग दे बसंती' के एक्टर सिद्धार्थ के साथ डेटिंग को लेकर चर्चाओं में है। एक्ट्रेस से नेता बनीं बीना काक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अदिति और सिद्धार्थ के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ बीना ने लिखा, सबसे ज्यादा खुशी तब होती है जब बच्चे मेरे घर आते हैं।

  • Jun 4, 2023 5:32 PM

    चिरंजीवी ने कैंसर पीड़ित होने की खबरों का किया खंडन

    तेलुगू मेगास्टार चिरंजीवी ने कैंसर से पीड़ित होने की खबरों का खंडन किया है। दिग्गज अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तेलुगू भाषा में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैंसर से ज?ड़ी खबरों को अफवाह बताया। दिग्गज एक्टर चिरंजीवी ने एक लंबा नोट साझा करते हुए ट्वीट किया, कुछ समय पहले मैंने एक कैंसर केंद्र का उद्घाटन करते हुए कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता के बारे में बात की थी। मैंने आपको बताया था कि यदि आप नियमित मेडिकल टेस्ट कराते हैं तो कैंसर को रोका जा सकता है।

  • Jun 4, 2023 4:22 PM

    जाह्नवी कपूर के पीछे से ये क्या करने लगे ओरी, कभी निकली हसीना की चीख तो कभी...

    बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर फिल्मों में एक्टिंग से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से जाह्नवी कपूर की पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं जो कि आग की तरह वायरल हो रही हैं। जाह्नवी कपूर के दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी है और ये हसीना आए दिन अपने हाई क्लास दोस्तों के साथ किसी ना किसी चीज के सेलिब्रेशन में डूबी दिखाई देती हैं। अब एक बार फिर से जाह्नवी कपूर, ओरी अवात्रामणी, अनन्या पांजे और शिखर पहाड़िया अपने कुछ और दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखाई दिए।

  • Jun 4, 2023 3:15 PM

    देर रात बिना अंडरगार्मेंट्स पहने निकली ये हसीना, कैमरे की फ्लैश पड़ते ही दिख गया बदन का हरएक कोना

    एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भले ही फिल्मों के जरिए बहुत नाम ना कमा पाई हो लेकिन उन्होंने विवादों और बेबाक अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब एक बार फिर से शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शर्लिन चोपड़ा का ये वीडियो मुंबई में आउटिंग के वक्त का है जब उन्हे पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान शर्लिन चोपड़ा ब्रालैस अंदाज में काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रही थीं। शर्लिन चोपड़ा ने पैपराजी को देखते ही जमकर पोज भी दिए लेकिन इस दौरान एक गलती उन्हें भारी पड़ गई।

  • Jun 4, 2023 2:19 PM

    तीन महीने के अंदर ही वापस आया Shark Tank India, सीजन 3 के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

    Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया देश का मशहूर रिएलिटी शो है। इसके अबतक दो सीजन आ चुके हैं और अब जल्द ही तीसरा सीजन आने वाला है, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है। शार्क टैंक इंडिया के इस नए प्रोमो ने फैंस के बीच खुशखबरी ला दी है।

    तीन महीने के अंदर ही वापस आया Shark Tank India, सीजन 3 के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
  • Jun 4, 2023 1:53 PM

    बदन पर चायपत्ती लपेट मचली उर्फी जावेद, लोग करने लगे ऐसी गंदी-गंदी डिमांड

    फैशनेस्ट उर्फी जावेद हर दिन कुछ ना कुछ गजब कर अपने फैंस का दिल धड़का देती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद ने अपने फैंस के लिए अपना नया लुक जारी कर दिया है। उर्फी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उर्फी जावेद ने अपना नया लुक एक ऐसी चीज से तैयार किया है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। दरअसल, हसीना इस बार बदन पर चायपत्ती लपेटे कैमरे के सामने आ गई है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि चाय पीते पीते उर्फी को अचानक नई ड्रेस का आइडिया सूझ गया।

  • Jun 4, 2023 1:21 PM

    दो चम्मच और एक प्लेट से गुजारा करते थे शाहिद कपूर

    'जब उनकी शादी हुई थी, तब वह एक घर में शिफ्ट हुए थे और जब मीरा उस घर में आती थीं तो वह इसके बारे में बहुत शिकायत करती थीं। उदाहरण के लिए, वह यह देखकर चौंक गया कि वह घर में केवल दो चम्मच और एक प्लेट से कैसे काम चला लेता है। शाहिद का सीधा सा सुझाव था कि अगर घर में मेहमान हैं तो वे सिर्फ ऑर्डर देकर बाहर से मंगा लेगे।''

  • Jun 4, 2023 12:24 PM

    कृति सैनन ने साझा की सनकिस्ड तस्वीरें

    कृति सैनन अक्सर अपनी फिल्मों के साथ साथ कुछ शानदार फिल्मों को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त उन्होने दो तस्वीरें साझा की हैं जो कि अच्छी हैं। सनकिस्ड तस्वीरों में उनका चेहरा ग्लो कर रहा है और फैंस इसपर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

  • Jun 4, 2023 11:53 AM

    रूमर्ड कपल अदिति और सिद्धार्थ फिर घूमने निकले साथ, सामने आईं फोटोज

    अगली फोटो में एक सेल्फी में सिद्धार्थ अदिति और बीना के साथ शामिल हुए। कैमरे की तरफ देखते ही सभी मुस्कुरा उठे। फोटो के लिए पोज देते हुए बीना ने दोनों को थाम लिया। सिद्धार्थ ब्लैक आउटफिट में नजर आए। आखिरी तस्वीर में अदिति द्वारा क्लिक की गई एक सेल्फी थी और इसमें बीना भी थीं।

  • Jun 4, 2023 11:14 AM

    भगवा ड्रेस पहन रकुल प्रीत सिंह का धमाका

    रकुल प्रीत सिंह जितनी शानदार अदाकारा हैं उतनी ज्यादा बोल्ड भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं जो कि लोगों को दीवाना करने के लिए काफी हैं। रकुल प्रीत सिंह ने आज कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो कि सामने आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनको काफी पसंद कर रहे हैं।

    भगवा ड्रेस पहन रकुल प्रीत सिंह का धमाका
  • Jun 4, 2023 10:47 AM

    जरा हटके, जरा बचके की दूसरे दिन कमाई हुई शानदार

    विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने अपने दूसरे दिन 35 प्रतिशत की छलांग लगाई और दूसरे दिन लगभग 7 - 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, 35 प्रतिशत की छलांग बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन पहले दिन के मुकाबले जो इस फिल्म ने कमाई की है वो उद्योग के अनुमानों और अपेक्षाओं से कहीं अधिक है, दूसरे दिन ये संख्या बहुत अच्छी है।

    जरा हटके, जरा बचके की दूसरे दिन कमाई हुई शानदार
  • Jun 4, 2023 10:14 AM

    सनी लियोन ने बीच पर किया धमाका

    वीडियो में आप देखेंगे कि वो कैमरे सामने ही अपना टॉप उतारती हैं और बिकिनी पहन समुंदर में कूद जाती हैं। इसके बाद वो रेत पर कई तरह के पोज भी देती हुईं नजर आ रहीं हैं। इसके साथ उन्होने कैप्शन लिखा है, 'बीच टाइम।' सभी जानते हैं कि सनी लियोन अक्सर बीच पर मस्ती करती हैं और कई बार उनका लुक काफी बोल्ड होता है।

    सनी लियोन ने बीच पर किया धमाका
  • Jun 4, 2023 9:42 AM

    क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने की शादी

    एमएस धोनी के खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है और शादी करके सभी शॉक्ड कर दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेलते देखा जाता है और वो शानदार बल्लेबाज हैं। क्रिकेटर ने 3 जून को एक भव्य शादी में उत्कर्ष पवार से शादी की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शादी समारोह से तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, "पिच से वेदी तक, हमारी यात्रा शुरू होती है।" जैसे ही उनकी शादी की तस्वीरें सामने आईं वो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और उनके चाहने वाले इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

    क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने की शादी
  • Jun 4, 2023 9:08 AM

    सिर्फ एक रुपए फीस लेकर बुरे फंसे पाकिस्तानी एक्टर Javed Sheikh, ट्रोलर्स ने दिए ऐसे-ऐसे ताने

    Pakistani Actor Javed Sheikh Trolled: साल 2007 में शाहरुख खान की एक सुपरहिट फिल्म आई थी, 'ओम शांति ओम'। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े। फिल्म में एक्टर के पापा का रोल एक पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख ने निभाया था और उन्होंने हाल ही में फिल्म में ली गई फीस का खुलासा किया।

    सिर्फ एक रुपए फीस लेकर बुरे फंसे पाकिस्तानी एक्टर Javed Sheikh, ट्रोलर्स ने दिए ऐसे-ऐसे ताने

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X