तीन महीने के अंदर ही वापस आया Shark Tank India, सीजन 3 के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

Shark Tank India Season 3

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया देश का मशहूर रिएलिटी शो है। इसके अबतक दो सीजन आ चुके हैं और अब जल्द ही तीसरा सीजन आने वाला है, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है। शार्क टैंक इंडिया के इस नए प्रोमो ने फैंस के बीच खुशखबरी ला दी है।

शार्क टैंक इंडिया का सीजन 3

शार्क टैंक इंडिया के मेकर्स लोकप्रिय बिजनेस रिएलिटी शो के तीसरे सीजन को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शो के दो सीजन को इसके दिलचस्प कॉन्सेप्ट के लिए दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। अब इसके तीसरे सीजन के साथ नए बिजनेसमैन अपने बिजनेस को फंडिंग दिलाने के लिए कमर कस सकते हैं। शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 की घोषणा हो गई है और अब इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है।

सीजन 3 का नया प्रोमो

कुछ घंटे पहले Sony LIV ने शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 का पहला प्रोमो अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। प्रोमो में हम एक बिजनेसमैन को एक अवॉर्ड फंक्शन में सम्मानित होते हुए देखते हैं। अपना पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, वह उन 'चुनौतियों' को याद करते हैं, जिनका सामना उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में किया था, जिसकी शुरुआत उन्होंने अपने पिता और चाचाओं द्वारा दिए गए लाखों और करोड़ों रुपये से की थी। इवेंट में एक वेटर तब कैमरे से कहता है कि हर किसी को रिश्तेदारों से पैसा और फंडिंग नहीं मिलती है। ऐसे लोगों के लिए शार्क टैंक शुरू करने के लिए एक अच्छी जगह है जहां एक बिजनेसमैन अपने बिजनेस के लिए फंडिंग पा सकता है।

बिजनेसमैन कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

शार्क टैंक इंडिया 3 के लिए आवेदन करने के लिए, बिजनेसमैन को शार्क टैंक इंडिया सीज़न 3 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए Sony LIV ऐप डाउनलोड करना होगा या Sonyliv.com पर लॉग ऑन करना होगा। इसके बाद बिजनेसमैन को शार्क टैंक इंडिया टीम को समझाने के लिए पिच बनाने और तीन मिनट का वीडियो अपलोड करने की जरूरत है कि उनका बिजनेस आइडिया निवेश के लायक क्यों है। पहले स्टेप को पार करने वालों को बाद में कठोर ऑडिशन प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में 6 शार्क शामिल थे, और वे थे - विनीता सिंह, नमिता थापर, अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, पीयूष बंसल और अमित जैन। शार्क टैंक इंडिया 2 का प्रीमियर 2 जनवरी को हुआ और 10 मार्च, 2023 को ऑफ एयर हो गया। अब जल्द ही इसका तीसरा सीजन भी आने वाला है लेकिन इनके जजेस के बारे में अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

More from Filmibeat

Read more about: shark tank
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X