Bollywood Highlights- मिशन रानीगंज की कमाई में आया उछाल, सिंघम 3 से करीना का फर्स्ट लुक वायरल

bollywood live updates

Bollywood Highlights- नए दिन की शुरुआत के साथ हम फिर हाजिर हैं बॉलीवुड कुछ चटपटी खबरों के साथ.. सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज के बारे मेँ। इस फिल्म ने अपने पहले दिन काफी ठंडी शुरुआत दी थी लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल आई है।

फिल्म ने दूसरे दिन करीब 4 करोड़ रुपए की कमाई की है। पहले दिन इसने मात्र 2.8 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। अगर इस फिल्म को अक्षय कुमार की सबसे खराब ओपनर कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

इसके अलावा करीना कपूर खान का फर्स्ट लुक सिंघम 3 से सामने आया है और इसको काफी पसंद किया जा रहा है। करीना कपूर खान ने खुद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

इस तस्वीर में सामने से एक कार हवा में उड़ती नजर आ रही है। करीना कपूर उसके आगे खड़ी हैँ। उन्होने कैप्शन में लिखा है, ये देखकर भी फिल्म का नाम बताने की जरूरत है क्या? इसके साथ उन्होने रोहित शेट्टी को टैग किया है।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड खबरों लिए आप जुड़े रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 8, 2023 8:30 PM

    सलमान खान ने शेयर की मिस्ट्री गर्ल की फोटो

    सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। तस्वीर में, सलमान और मिस्ट्री गर्ल को सफेद जैकेट में जुड़वा बच्चे के रूप में देखा गया था, जबकि महिला ने कैमरे की ओर पीठ करके पोज दिया था। वास्तव में, उनकी जैकेट पर लिखा था, "27/12" और तस्वीर पर एक संदेश था, "कल अपने दिल का एक छोटा सा टुकड़ा शेयर कर रहा हूं। सलमान ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मैं हमेशा आपका साथ दूंगा।" तस्वीर ने प्रशंसकों को चौंका दिया है।

  • Oct 8, 2023 6:43 PM

    माहिरा खान ने शाहरुख खान के गाने पर किया डांस

    माहिरा खान की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। फैंस उनके ब्राइडल लुक को देखकर काफी आश्चर्यचकित थे, शादी के फंक्शन का एक नया वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें माहिरा को कल हो ना हो से शाहरुख खान के लोकप्रिय गीत 'माही वे' पर थिरकते देखा गया था।

  • Oct 8, 2023 5:10 PM

    इजरायल के युद्ध में फंसीं नुसरत जान बचाकर पहुंचीं भारत, एक्ट्रेस का बिखरा हाल देखकर लोगों को आई दया

    Nushrratt Bharuccha Video: इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच इज़राइल में फंसी मशहूर एक्ट्रेस नुसरत भरुचा भारत वापस आ गई हैं। एक्ट्रेस का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं।

    इजरायल के युद्ध में फंसीं नुसरत जान बचाकर पहुंचीं भारत, एक्ट्रेस का बिखरा हाल देखकर लोगों को आई दया
  • Oct 8, 2023 4:42 PM

    सामंथा ने बढ़ाया रिया चक्रवर्ती का हौंसला, एक्ट्रेस को बताया 'रियल हीरो

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा था। उनपर एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने से लेकर ड्रग्स देने व काला जादू करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। इन सब से लड़कर आज रिया अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में उनको फैंस और हस्तियों का सपोर्ट मिल रहा है। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने रिया चक्रवर्ती को "हीरो" बताया है। सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिया के इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह उस समय के बारे में बात करती नजर आ रही थीं, जब दिवंगत एक्टर की मौत के बारे में जांच चल रही थी।

  • Oct 8, 2023 4:02 PM

    दोस्तों के हर ग्रुप में एक 'चूचा' जरुर होता है : वरुण शर्मा

    एक्टर वरुण शर्मा, जिन्हें उनके किरदार 'चूचा' के नाम से भी जाना जाता है, ने खुलासा किया कि 10 साल पहले शुरू हुई 'फुकरे' फ्रेंचाइजी के बाद से यह किरदार अभी भी रिलेवेंट क्यों है। इस बारे में बात करते हुए कि किस चीज ने चूचा को इतना रिलेवेंट बनाए रखा है, वरुण ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि यह चूचा की मासूमियत है। दोस्तों के हर ग्रुप में एक चूचा जरुर होता है और लोग वास्तविक किरदार से ज्यादा जुड़ते हैं। हमेशा एक दोस्त चूचा जैसा होता है, जो कुछ भी बोलता है और सभी को परेशानी में डाल देता है।''

  • Oct 8, 2023 2:44 PM

    माहिरा खान की रिसेप्शन की PICS हुई वायरल, दुल्हनिया की खूबसूरती बनी TOT

    पाकिस्तान की सबसे मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान ने एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बिडनेसमैन बॉयफ्रेंड सलीम करीम के साथ दूसरा निकाह रचाया है जिसकी तस्वीरे दोनों मुल्कों में छाई हुई हैं। ग्रैंड वेडिंग के बाद माहिरा खान और सलीम ने अपने दोस्तों और करीबियों के साथ जश्न मनाने के लिए एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। इस रिसेप्शन की कुछ खास झलकियां माहिरा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। माहिरा का रिसेप्शन लुक को सोशल मीडिया पर छा चुका है। माहिरा ने अपने रिसेप्शन के लिए व्हाइट कलर का लहंगा चुना था, जिसके चारों तरफ रेड फ्लोरल प्रिंट थे। उन्होंने इसे मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज़ और गोल्डन बूटी वर्क वाले रेड दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। माहिरा ने स्टेटमेंट इयररिंग्स, लाल चूड़ियां और एक स्लीक पोनीटेल के साथ अपने लुक को निखारा था। कोहल-रिमेड आईज, पिंक लिपस्टिक, रेड चीक्स और हाइलाइट किए हुए चीकबोन्स ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

  • Oct 8, 2023 2:12 PM

    Urfi Javed- उर्फी जावेद ने इस बार सिग्रेट से बनाई ड्रेस, लोग बोले- आजा आज तूझे फूंक दूं

    Urfi Javed Cigarette Dress: फैशन की दुनिया में हालाचाला लाने वाली उर्फी जावेद ने अब एक बार फिर से नया कारमाना फैंस के साथ शेयर कर दिया है। उर्फी जावेद ने इस बार जली हुई सिग्रेट से अपना लुक तैयार किया है। उर्फी का इस वीडियो ने मिनटों में सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी पहले सड़क से लोगों द्वारा फेंकी हुई सिग्रेट को बीनती है और फिर उन्हें काटकर उसकी बड्स निकल लेती हैं। फिर उसे कपड़े पर चिपकार अपनी स्टालिश बन पीस तैयार कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। उर्फी का ये आइडिया और ड्रेस वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

  • Oct 8, 2023 1:34 PM

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने क्लोजर रिपोर्ट पर जताई आपत्ति

    फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उत्पीड़न मामले में नवाजुद्दीन और उनके परिवार को क्लीन चिट दिए जाने पर आपत्ति जताई है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पोस्को अदालत ने आलिया को 7 अक्टूबर को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। आलिया सिद्दीकी ने 2020 में नवाजुद्दीन और अपने ससुराल वालों के खिलाफ उन्हें और उनकी बेटी को कथित रूप से परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

  • Oct 8, 2023 12:58 PM

    सलमान खान ने अलीजेह के साथ किया बड़ा ऐलान

    सलमान खान ने एक पोस्ट किया है जिसमें उनके साथ एक लड़की नजर आ रही है। हालांकि उस लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा है। लेकिन लोगों का मानना है कि ये उनकी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री हैं। पोस्ट में ऐलान किया गया है कि उनकी फिल्म 27 दिसंबर 2023 यानि सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज होगी।

  • Oct 8, 2023 12:21 PM

    रवीना टंडन की बिटिया ने काटा बवाल

    बेहद हॉट और बोल्ड दिख रहीं राशा थडानी के वीडियो ने सामने आकर धमाका कर दिया है। रेड हॉट ड्रेस में कयामत ढातीं राशा थडानी को देखकर लोग काफी हैरान हैं। उन्होने बेहद शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। इसके अलावा उनकी पीछे से पूरी तरह से खुली हुई थी और कुछ डोरियों में अटकी थी।

    रवीना टंडन की बिटिया ने काटा बवाल
  • Oct 8, 2023 11:48 AM

    तेजस का दमदार ट्रेलर रिलीज

    कंगना रनौत की फिल्म तेजस का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में वो कमाल लग रही हैं। हवा में फाइटर प्लेन उड़ातीं कंगना रनौत को देखना काफी शानदार है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये कंगना रनौत की शानदार फिल्म होगी।

  • Oct 8, 2023 11:01 AM

    मलाइका अरोड़ा सिर्फ टीशर्ट पहनकर निकलीं बाहर

    मलाइका अरोड़ा अक्सर कुछ अलग करती हैं और इस वक्त उनका एक लुक वायरल हो रहा है। इस लुक की बात करें तो उन्होने सिर्फ टीशर्ट पहनी हुई है। वो काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। लोग लगातार इस लुक पर उनको ट्रोल कर रहे हैं।

  • Oct 8, 2023 10:21 AM

    नुसरत भरूचा को लेकर आया नया अपडेट

    सिद्धार्त मिश्रा ने लिखा है, एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इजराइल में हैं, वह हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए इजराइल गई थीं। सूत्रों का कहना है कि वह सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर पहुंच गई है और इजराइल से बाहर उड़ान का इंतजार कर रही है।

  • Oct 8, 2023 9:54 AM

    KRK ने मुस्लिमों पर फिर कसा तंज

    केआरके ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि "मुझे यह समझ नहीं आता है कि भारतीय मुस्लिम फिलिस्तीन मुसलमानों के लिए इतनी चिंता क्यों करते हैं, जबकि अरब मुस्लिम, फिलिस्तीन के बारे में बात ही नहीं करते! क्या आप अब मुसलमानों से ज्यादा बड़े मुस्लिम हैं?"

  • Oct 8, 2023 9:36 AM

    वॉर के बीच इजरायल में फंसी अभिनेत्री नुसरत भरूचा

    नुसरत भरूचा को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। पता चला है कि वो इस वक्त इजराइल में हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। सभी जानते हैं कि इजराइल और फिलिस्तीन बीच इस वक्त युद्ध जैसे हालात हैं और दोनों देश एक दूसरे पर गोले बरसाने में लगे हैं। इस हालात में अभिनेत्री इजराइल में फंसा होना काफी परेशान करने वाला है।

  • Oct 8, 2023 8:38 AM

    सिंगर जैस्मीन सैंडलस के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग

    सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बाद खबरों का हिस्सा बना लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप अक्सर चर्चा में रहता है। इस वक्त इस गैंगस्टर ने एक सिंगर को जान से मारन की धमकी दे डाली है। हम बात कर रहे हैं सिंगर जैस्मीन सैंडलस की जो कि डरी हुई हैं क्योंकि बिश्नोई ने उनको न से मारने की दी है। अमेरिका में रहने वाली पंजाबी सिंगर इस वक्त भारत में हैं और वो एक शो के लिए दिल्ली पहुंची थीँ।

  • Oct 8, 2023 8:11 AM

    पैपराजी पर आगबबूला हुईं तापसी पन्नू का चौकाने वाला वीडियो वायरल

    वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से तापसी ने इरिरेट होकर कहा, "प्लीज हट जाइए, प्लीज हट जाइए नहीं तो बोलेंगे धक्का लग गया। हट जाइए प्लीज, हट जाइए, हट जाइए, हट जाइए। आराम से बोल रहे हैं नहीं तो बोलेंगे धक्का लग गया। हट जाओ, हट जाओ, प्लीज हट जाओ, प्लीज हट जाओ, प्लीज हट जाओ।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X