इजरायल के युद्ध में फंसीं नुसरत भरुचा जान बचाकर पहुंचीं भारत, एक्ट्रेस का बिखरा हाल देखकर लोगों को आई दया

Nushrratt Bharuccha Video: इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच इज़राइल में फंसी मशहूर एक्ट्रेस नुसरत भरुचा भारत वापस आ गई हैं। एक्ट्रेस का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं।
आज सुबह- सुबह फैंस को परेशान कर देने वाली खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड अदाकारा नुसरत भरूचा इस वक्त इजरायल में फंसी हुई है। इसके बाद से ही फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे। गौरतलब है कि इस वक्त इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध वाले हालात हैं और लोग जानना चाह रहे थे कि अब एक्ट्रेस कैसी हैं, लेकिन इस बीच खुशखबरी यह है कि नुसरत भारत वापस लौट आई हैं।
आपको बता दें, जब हमास ने देश के दक्षिणी हिस्से पर हमला किया तो एक्ट्रेस हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए इज़रायल में थी। जल्द ही ऐसी खबरें आईं कि भरुचा अपनी टीम के साथ इजरायल में फंसी हुई हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। लेकिन बाद में खबर आई थी कि नुसरत ठीक-ठाक हैं सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर पहुंच गई थीं।
नुसरत ने 39वें हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए इजरायल पहुंची थीं, जहां उनकी फिल्म 'अकेली' का सेलेक्शन किया गया था। आपको बता दें इस फिल्म की कहानी में भी उन्हें युद्ध क्षेत्र में फंसी एक महिला की भूमिका में दिखाया गया है, जिसे सुरक्षित घर पहुंचने के लिए अपनी जान की बाजी लगानी पड़ी।
आपको बता दें शनिवार यानी 7 अक्टूबर को, गाजा पट्टी के आतंकवादी ग्रुप हमास ने इज़रायल पर बहुत तगड़ा हमला किया, हजारों रॉकेट दागे, दर्जनों हमास लड़ाकों ने कई स्थानों पर भारी किलेबंद सीमा में घुसपैठ की और देश को खतरे में डाल दिया।
{video1}ं


Click it and Unblock the Notifications











