Bollywood Highlights: कटरीना आज मना रही अपना जन्मदिन, अक्षय की फिल्म OMG 2 फंसी मुसीबत में

Bollywood Life Updates

Bollywood Live Updates, 13 July: आज मनोरंजन जगत से खास खबर है यह है कि आज विक्की कौशल की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के लिए आज बहुत खास दिन हैं क्योंकि आज कटरीना कैफ अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सबसे मंहगी हीरोइन की लिस्ट में शामिल होने वाली कटरनी कैफ को जन्मदिन पर खास बधाई।

इसके अलावा दूसरी खबर मनोरंजन जगत से जो आ रही है वह है कि अक्षय कुमार की फिल्म ओ माई गॉड 2 को लेकर, अक्षय कुमार की जल्द फिल्म ओ माई गॉड रिलीज होने वाली है। इस बीच सेंसर बोर्ड की कमेटी ने इस फिल्म को रिवीजन कमेटी को दिखाने का सुझाव दिया है। ऐसा लग रहा है अक्षय कुमार की फिल्म ओ माई गॉड 2 फिल्म परेशानी में पड़ गई है।

खैर ऐसी है मसालेदार और चटपटी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Jul 13, 2023 8:08 PM

    Bigg Boss OTT: एल्विश यादव ने घर पहुंचते ही अविनाश से लिया पंगा, कहा- 'तूने क्या उखाड़ा...'

    एल्विश यादव का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में अभिषेक मल्हान के काफी करीब नजर आ रहे हैं। वो अभिषेक से अविनाश की बुराई करते दिख रहे हैं। अभिषेक अविनाश के लिए कहते हैं कि बहुत शरीफ छोरा है ये तो इस पर एल्विश कहते हैं कि ये घुन्ना है, आंखों में चुभता है और उनकी ये बातें जिया सुन लेती है तो एल्विश कहते हैं कि अरे इसने सुन लिया तो इस पर जिया कहती हैं कि सारी जनता ही सुन रही है, अगर मैंने सुन लिया तो क्या ही हो गया।

    Bigg Boss OTT: एल्विश यादव ने घर पहुंचते ही अविनाश से लिया पंगा, कहा- 'तूने क्या उखाड़ा...'
  • Jul 13, 2023 7:33 PM

    बिग बॉस OTT के घर में पहुंचीं RJ Malishka

    हाल ही में, बिग बॉस OTT के घर में पहुंच गई हैं RJ Malishka। अभी कुछ देर पहले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बीसी आंटी यानी स्नेहिल मेहरा भी पहुंची थीं और अब मलिष्का की एंट्री से बिग बॉस के घर में धमाल होने वाला है

  • Jul 13, 2023 7:24 PM

    Kartik Aaryan ने शुरू की अपनी नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग

    'शुभारंभ और मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक यात्रा शुरू होती है... कप्तान के साथ।' जी हां, कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस मूवी को कबीर खान डायरेक्ट करने वाले हैं। ये फिल्म 'चंदू चैंपियन' मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित होगी। मुरलीकांत पेटकर स्वर्ण पदक विजेता है, जिन्होंने 1972 में जर्मनी में आयोजित पैरालंपिक में पदक जीते थे।

  • Jul 13, 2023 7:10 PM

    इन पांच वजहों से 'अनुपमा' को पछाड़ना हो गया है मुश्किल, बाकी सभी शोज की कहानी भी हुई फेल

    स्टार प्लस के शो अनुपमा के दर्शक स्क्रीन पर चल रहे गहन और मनोरंजक नाटक से मंत्रमुग्ध हो गए हैं। हाल ही में एक प्रोमो में देखा जा सकता है कि अनुपमा अपना करियर को त्याग कर अपनी ममता को अहमियत देती है और अमेरिका जाने के ख्वाब को छोड़ दिया है। अब इस दिलचस्प मोड़ ने लोगों को हैरान कर दिया है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है कि अनुपमा ने लोगों के दिलों को जीता है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे यह शो कम ही समय में लोगों के दिलों में राज करने लगा है।

    इन पांच वजहों से 'अनुपमा' को पछाड़ना हो गया है मुश्किल, बाकी सभी शोज की कहानी भी हुई फेल
  • Jul 13, 2023 5:44 PM

    बीसी आंटी ने बिग बॉस के घर में मारी एंट्री

    'बिग बॉस OTT 2' के घर में कहर ढाने के लिए और अपनी बातों से लोगों को परेशान करने के लिए घर में एंट्री ली है बीसी आंटी ने। जिनका असली नाम है स्नेहिल मेहरा।

  • Jul 13, 2023 5:01 PM

    RJ मलिष्का और स्नेहिल मेहरा उर्फ भेरी क्यूट आंटी बिग बॉस ओटीटी 2 में एंट्री करेंगी

    हालिया रिपोर्टों के अनुसार, कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बिग बॉस ओटीटी 2 शो में एंट्री करेंगे। दूसरा सीजन दर्शकों के बीच हिट रहा है, और शो में कुछ और रोमांच जोड़ने के लिए, मनोरंजन का स्तर बढ़ाने के लिए कुछ और कंटेस्टेंट एंट्री करेंगे। आरजे मलिश्का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस स्नेहिल मेहरा उर्फ बीसी आंटी बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस की शोभा बढ़ाएंगी।

  • Jul 13, 2023 4:40 PM

    साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान के साथ किक 2 का वादा किया

    साजिद नाडियाडवाला ने खुलासा किया कि 'किक' उनकी पसंदीदा IP है और उन्होंने जल्द ही किक 2 का वादा किया। “मैंने किक के साथ खुद को एक निर्देशक के रूप में लॉन्च किया और यह मेरा पसंदीदा आईपी है। जैसे ही मैं किक के बारे में बोलता हूं, मुझे मनोरंजन इंडस्ट्री से संदेश मिलते हैं और यहां तक कि डिजिटल दुनिया भी सवालों से भर जाती है कि किक 2 कब शुरू होगी। अब, मैं वादा करता हूं कि किक 2 का एक्सेंटेशन होगा।

  • Jul 13, 2023 3:55 PM

    शूज काटकर बनाई ड्रेस, फिर कैमरे के सामने दिखाया सबकुछ

    जी हां, इस वीडियो में उन्होने जूते से बना हुई एक ड्रेस पहनी है जो कि हर तरफ से खुली है। इस ड्रेस को पहनकर सामने आने के बाद उर्फी जावेद काफी अलग लग रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होने लिखा, ''कोई जूते से ना मारे उर्फी को।'' इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और कमेंट्स काफी मजेदार

    शूज काटकर बनाई ड्रेस, फिर कैमरे के सामने दिखाया सबकुछ
  • Jul 13, 2023 2:36 PM

    Gadar 2- सनी देओल की बहू Simrat Kaur के 'बी ग्रेड' सीन वायरल?

    अब लोगों का कहना है कि गदर जैसी फिल्म में सिमरत की एंट्री से वो डरे हैं और आशा कर रहे हैं कि फिल्म साफ सुथरी होगी। यूजर ने सिमरत का एक वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था, ''हम सभी प्रशंसक प्रार्थना करते हैं कि इस सिमरतकौर की गदर 2 जैसी शुद्ध साफ फिल्म में बड़ी भूमिका न हो हम सभी आपको देखने के लिए उत्साहित हैं, अमीषा पटेल और सनी देओल।''

    Gadar 2- सनी देओल की बहू Simrat Kaur के 'बी ग्रेड' सीन वायरल?
  • Jul 13, 2023 2:02 PM

    Pooja Hegde का रास्ता रोक शख्स ने की हाथ पकड़ने की कोशिश

    पूजा जैसे ही रेस्टोरेंट के अंदर जाने वाली थीं अचानक एक बच्चे ने आकर उनका रास्ता रोक दिया जिससे वो पहले डर गईं लेकिन बाद में बच्चे की बात सुनकर उसको थैंक यू कहा और आगे निकल गईं। दरअसल ये बच्चा पूजा हेगड़े का फैन था और उसने सलमान खान के साथ उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान देखी थी।

    Pooja Hegde का रास्ता रोक शख्स ने की हाथ पकड़ने की कोशिश
  • Jul 13, 2023 1:10 PM

    डेंटिंग की खबरों के बीच पैन इंडिया एक्ट्रेस के हाथों लगी बड़ी फिल्म, सामने आई जानकारी

    Tamannaah Bhatia: डेंटिग की खबरों के बीच पैन इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया के हाथों बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें वह बॉलीवुड एक्टर ज़ॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया के जारिए खुद एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दी है। जाहिर है कि इस वक्त तमन्ना भाटिया एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।

  • Jul 13, 2023 12:39 PM

    Anupam Kher: अनुपम खेर ने मजेदार पोस्टर जारी कर किया 539वीं फिल्म का एलान

    अनुपम खेर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में लगातार और शानदार तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में रवींद्रनाथ टैगोर पर एक फिल्म की घोषणा की। वहीं, अब उन्होंने अपनी अगली 539वीं फिल्म का भी एलान कर दिया है। अनुपम ने इस मूवी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, और अब पोस्टर जारी कर हर किसी को चौंका दिया है।

  • Jul 13, 2023 12:35 PM

    कौन हैं एल्विश यादव, बिग बॉस ओटीटी 2 के शानदार वाइल्ड कार्ड एंट्री, चर्चा में है नाम!

    Elvish Yadav: इस वक्त हर तरफ सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर चर्चेएं तेज है, हर कोई इस शो को लेकर बातें कर रहा है। ऐसे में हाल ही में शो में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैं, वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर शो में आशिका भाटिया और एल्विश यादव घर में आए हैं। इस बीच हर किसी के मन में एल्विश यादव को लेकर कई सारे सवाल आ रहे हैं, तो आज हम आपको बता दे कि एल्विश यादव एक जाने माने यूट्यूबर हैं, जो कि शॉर्ट फिल्में बनाते हैं और अपने दो दो चैनल को एक साथ चलाते हैं।

    कौन हैं एल्विश यादव, बिग बॉस ओटीटी 2 के शानदार वाइल्ड कार्ड एंट्री, चर्चा में है नाम!
  • Jul 13, 2023 11:20 AM

    'हेरा फेरी 3' के अलावा इन दो फिल्मों के सीक्वल नजर आएंगे सुनील शेट्टी, सामने आया अपडेट

    Suniel Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी जल्द ही अपनी बेहतरीन कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' की अगली किस्त 'हेरा फेरी 3' में नजर आने वाले हैं। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के अलावा सुनील की 'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल और अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' की तीसरी किस्त के भी लौटने की संभावना है। इन फिल्मों से जुड़े हर एक अपडेट पर फैंस अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं।

    'हेरा फेरी 3' के अलावा इन दो फिल्मों के सीक्वल नजर आएंगे सुनील शेट्टी, सामने आया अपडेट
  • Jul 13, 2023 10:43 AM

    नेटफ्लिक्स और प्राइम का भारत में हो रहा है बुरा हाल, ओटीटी को नहीं मिल रहे नए ग्राहक

    OTT platfrom: हर महीने 149 रुपये का बेसिक प्लान शुरू करने के बाद भी नेटफ्लिक्स को भारत में नए ग्राहकों की किल्लत लगातार बनी हुई है। वहीं पारिवारिक मनोरंजन को अपनी धुरी बनाए रखने वाली कंपनी डिज्नी का भारतीय अवतार डिज्नी+ हॉटस्टार इंडियन प्रीमियर लीग के ओटीटी अधिकार गंवाने के बाद भी देश में नंबर वन ओटीटी बना हुआ है। चर्चित भारतीय फिल्मों के ओटीटी राइट्स खरीदकर एक और अमेरिकी ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो भी लगातार इस दौड़ में शामिल है।

  • Jul 13, 2023 10:35 AM

    सुम्बुल तौकीर खान ने पहली बार अपने पिता की दूसरी शादी और अपनी सौतेली मां के बारें में तोड़ी चुप्पी

    Sumbul Touqeer Khan: टीवी अभिनेत्री और 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर खान हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बैसे सुम्बुल तौकीर इन दिनों अपनी फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही हैं, क्योंकि उनके पिता ने हाल ही में दूसरी शादी की है। अब पहली बार सुम्बुल तौकीर ने पहली बार अपने पिता और सौतेली मां के लिए बात की है।

  • Jul 13, 2023 10:08 AM

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहुंचे अस्पताल, तो फैंस ने कहा शादी से पहले...

    Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ हाल ही में अस्पताल जाते हुए देखी गई हैं। 12 जुलाई 2023 को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को 'हिंदुजा अस्पताल' के बाहर देखा गया। तो ऐसे में फैंस ने परिणीति चोपड़ा को उनकी प्रेग्रेंसी को लेकर कई सारी खरी खोटी सुना दी और उनको शादी से पहले थोड़ी सावधानी रखने के लिए कहा है।

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहुंचे अस्पताल, तो फैंस ने कहा शादी से पहले...
  • Jul 13, 2023 9:51 AM

    Kangana Ranaut: कंगना रनौत की फिल्म तेजस को लेकर शुरु हुआ विवाद

    कंगना रनौट की जल्द फिल्म तेजस रिलीज होने वाली है। अब इस फिल्म को लेकर विवाद होता नजर आ रहा है। फिल्म के अभिनेता मयंक मधुर ने निर्माताओं पर रोल छोटा करने और पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है। अब फिल्म को लेकर विवाद शुरु हो गया है, सोशल मीडिया पर इसको लेकर यूर्जस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    Kangana Ranaut: कंगना रनौत की फिल्म तेजस को लेकर शुरु हुआ विवाद
  • Jul 13, 2023 9:10 AM

    Suchitra Krishnamoorthi: कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं सुचित्रा ने किया खुलासा

    पहले भी कई सारी अभिनेत्रियां मनोरंजन इंडस्ट्री को लेकर कोई ना कोई खुलासा करती आई हैं। अब अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में अपने कास्टिंग काउच अनुभव के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया उन्हें एक फिल्म निर्माता ने होटल के कमरे में अपने साथ एक रात बिताने के लिए कहा था। सुचित्रा ने कहा कि उस समय इस तरह की चीजें बहुत आम थीं और इस घटना से उनकी आंखों में आंसू आ गए, लेकिन वह तुरंत वहां से भाग गईं।

    Suchitra Krishnamoorthi: कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं सुचित्रा ने किया खुलासा
  • Jul 13, 2023 8:32 AM

    72 Hoorain Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में असफल रही फिल्म

    अशोक पंडित के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 72 हूरें की जितनी चर्चा हुई फिल्म उतना बिजनेस नहीं कर पा रही है। आतंकवाद के इर्द- गिर्द बुनी 72 हूरें फिल्म रिलीज के दिन से अब तक निराशाजनक बिजनेस कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे यानी 7 जुलाई को 35 लाख के साथ टिकट विंडो पर शुरुआत की थी। बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 72 हूरें ने 12 जुलाई को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 18 से 20 लाख के बीच का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 72 हूरें ने 1. 24 करोड़ का टोटल नेट बिजनेस कर लिया है।

    72 Hoorain Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में असफल रही फिल्म

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X