Bigg Boss OTT: एल्विश यादव ने घर पहुंचते ही अविनाश से लिया पंगा, कहा- 'तूने क्या उखाड़ा...'

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2 Update: रिएलिटी टीवी शो 'बिग बॉस OTT 2' का शानदार आगाज हो चुका है। इस शो में अब तक कई कॉन्ट्रोवर्सीज हो चुकी हैं और अब इस शो में कुछ धमाकेदार एंट्री से शो के और दिलचस्प होने की संभावना बनी हुई है। बीते दिन इस रिएलिटी शो में आशिका भाटिया और एल्विश यादव की एंट्री हुई।

एल्विश यादव का वीडियो

एल्विश यादव का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में अभिषेक मल्हान के काफी करीब नजर आ रहे हैं। वो अभिषेक से अविनाश की बुराई करते दिख रहे हैं। अभिषेक अविनाश के लिए कहते हैं कि बहुत शरीफ छोरा है ये तो इस पर एल्विश कहते हैं कि ये घुन्ना है, आंखों में चुभता है और उनकी ये बातें जिया सुन लेती है तो एल्विश कहते हैं कि अरे इसने सुन लिया तो इस पर जिया कहती हैं कि सारी जनता ही सुन रही है, अगर मैंने सुन लिया तो क्या ही हो गया।

अविनाश से बहस

इस वीडियो में आगे एल्विश अविनाश से कहते हैं कि खुश हो ना भाई तुम तो इस पर अविनाश कहते हैं क्या ही फर्क पड़ता है। तो एल्विश कहते हैं कि मुझे पड़ता है फर्क, मुझे खटकता है वो बंदा जो सारा दिन कुछ भी नहीं करता है। इस पर अविनाश कहते हैं कि खटका फिर... तू अभी आया है... इस पर एल्विश कहते हैं तो क्या हो गया... तूने क्या उखाड़ लिया, पिछले 27 दिनों में।

यह भी पढ़ें- इन पांच वजहों से 'अनुपमा' को पछाड़ना हो गया है मुश्किल, बाकी सभी शोज की कहानी भी हुई फेल

कौन हैं एल्विश

आपको बता दे कि एल्विश यादव एक जाने माने यूट्यूबर हैं, जो कि शॉर्ट फिल्में बनाते हैं और अपने दो दो चैनल को एक साथ चलाते हैं। एल्विश के पहले चैनल का नाम है एल्विश यादव व्लॉग्स और दूसरा चैनल का नाम एलविश यादव के नाम से है। खास बात यह है कि, एल्विश याद के चैनलों के 4.7 मिलियन और 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इन सबके अलावा 25 वर्षीय यूट्यूबर एलविश यादव फाउंडेशन भी चलाते हैं, और उनके 5 मिलियन से अधिक प्रशंसक हैं। सूत्रों की मानें तो, वह सिस्टम क्लोदिंग के संस्थापक भी हैं।

वहीं अगर हम पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एल्विश यादव गुरुग्राम में रहने वाले हैं। दिल्ली में अपनी पढ़ाई करने के बाद एल्विश यादव ने यूट्यूबिंग की शूरुआत 2016 से की है। खैर सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर एल्विश यादव तब चर्चें में आए जब उनका चोरी वाला वीडियो वायरल हुआ था।

Read more about: bigg boss elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X