..................... Bollywood Live Updates: Kareena kapoor Shahrukh Khan party, Kangana Ranaut Tejas flop At Box office - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights:शाहरुख खान की पार्टी में स्टाइलिश करीना, कंगना रनौत की तेजस बुरी तरह फ्लॉप

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: सिनेमा जगत से हर दिन कोई ना कोई दिलचस्प खबरें सामने आती रहती हैं, जिससे दर्शकों का मनोरंजन होता रहता है।

पहली खबर इंड्रस्टी से शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी की है, सोशल मीडिया पर करीना कपूर ने बेहद ही प्यारी तस्वीरे साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि किंग खान के जन्मदिन पर एक्ट्रेस अपनी गर्ल्स गैंग के साथ स्टाइलिश अंदाज में पहुंची हैं।

दूसरी खबर कंगना रनौत को लेकर है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म तेजस का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो चुका है। फिल्म के लिए पाई-पाई जुटाना मुश्किल हो रहा है और अब रिलीज के एक हफ्ते में ही इसका पैकअप होता नजर आ रहा है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी, दिलचस्प, महत्वपूर्ण और शानदार खबरें पढ़ने कि लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Nov 3, 2023 7:38 PM

    12 वीं फेल ने 13 करोड़ का आंकड़ा किया पार

    विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी नवीनतम निर्देशित फिल्म "12वीं फेल" के साथ एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। फिल्म ने पहले हफ्ते में 13 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, सातवें दिन 1.30 करोड़ की कमाई के साथ। विक्रांत मैसी स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पर्याप्त सफलता हासिल की है, लगातार 1 करोड़ की कमाई का आंकड़ा रोजाना पार कर रही है। सच्ची कहानी पर आधारित 12वीं फेल उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं।

  • Nov 3, 2023 5:35 PM

    Bigg Boss 17: क्या विक्की की बेतुकी चाल अंकिता पर पड़ेगी भारी? सलमान अंकिता को भी निकाल सकते हैं बाहर

    अब, बिग बॉस 17 तीसरे हफ्ते में है और सलमान खान के साथ एक और वीकेंड का वार के लिए तैयार हो रहा है। हालिया प्रोमो के अनुसार, पावर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, जो बिग बॉस 17 के सबसे चर्चित जोड़ों में से हैं, एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं क्योंकि उन पर घर के एक बड़े नियम को तोड़ने का आरोप लगाया गया है। ऐसा तब हुआ जब होस्ट सलमान खान ने उन्हें बेनकाब किया और मामले को सामने लेकर आए।

    Bigg Boss 17: क्या विक्की की बेतुकी चाल अंकिता पर पड़ेगी भारी? सलमान अंकिता को भी निकाल सकते हैं बाहर
  • Nov 3, 2023 5:06 PM

    टाइगर 3 का नया प्रोमो आया सामने

    शुक्रवार को, सलमान खान और कैटरीना कैफ-स्टारर टाइगर 3 के निर्माताओं ने फिल्म के लिए एक नया प्रोमो जारी किया, जिसमें हम घातक खलनायक इमरान हाशमी और सलमान खान के बीच एक तीव्र आमना-सामना देखते हैं। वीडियो में हमें कैटरीना की किक मारते हुए एक झलक भी मिलती है। लगभग एक मिनट लंबे इस वीडियो को सलमना खान ने एक्स पर शेयर किया और लिखा, “वन मैन आर्मी! टाइगर वापस आ गया है. #टाइगर3 रविवार, 12 नवंबर को सिनेमाघरों में। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।'' हम इमरान को यह कहते हुए देखते हैं, 'अब मेरी बारी है, इस बार तू हारेगा टाइगर। दुनिया के नक़्शे से हिंदुस्तान का वजूद ही मिटा दूंगा मैं। वादा करता हूं टाइगर।” अगले दृश्यों में खान और कैटरीना खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। टाइगर 3 12 नवंबर को रिलीज हो रही है।

  • Nov 3, 2023 4:28 PM

    Bigg Boss 17: सलमान खान ने लगाई ईशा की क्लास, समर्थ को कहा- 'जिस डाइनिंग टेबल पर रिस्पेक्ट सर्व ना हो...'

    हाल ही में बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ईशा मालवीया और समर्थ जुरेल की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। होस्ट सलमान खान ईशा मालवीय-समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के बीच कुख्यात लव ट्राएंगल के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। एक्स कपल ईशा और अभिषेक ने शो में कड़वाहट के साथ एंटर किया, हालांकि, घर में एंट्री के बाद वे दोस्त बन गए। मेकर्स ने ईशा के मौजूदा बॉयफ्रेंड को शो में भेजा जिससे सभी हैरान रह गए।

    Bigg Boss 17: सलमान खान ने लगाई ईशा की क्लास, समर्थ को कहा- 'जिस डाइनिंग टेबल पर रिस्पेक्ट सर्व ना हो...'
  • Nov 3, 2023 4:27 PM

    Elvish Yadav के पास है इतनी प्रॉपर्टी कि सुनकर फटी रह जाएंगी आंखें, दुबई में भी है एक आलीशान घर

    अपनी बड़ी ओटीटी जीत के बाद, एल्विश ने दुबई में ₹8 करोड़ का एक घर खरीदा। रिपोर्टों में कहा गया है कि एल्विश यादव जल्द ही गुड़गांव के सेक्टर 57 में एक मल्टी-फ्लोर बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं। ऑनलाइन अटकलों से पता चलता है कि उनके नए घर की अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है, हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

    Elvish Yadav के पास है इतनी प्रॉपर्टी कि सुनकर फटी रह जाएंगी आंखें, दुबई में भी है एक आलीशान घर
  • Nov 3, 2023 3:32 PM

    Elvish Yadav के संग वायरल हो रही विदेशी हसीना का सच आया सामने

    एल्विश यादव ने अपने बयान में कहा है कि उनका इस रेव पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और अगर इस मामले में उनकी कोई भी संलिप्तिता पाई जाती है तो वो सारी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। एल्विश यादव ने यूपी के CM योगी से भी दरख्वास्त की है कि वो इस मामले में पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है लेकिन तब तक मीडिया द्वारा उनके बारे में कोई फर्जी खबर ना फैलाई जाए।

  • Nov 3, 2023 3:08 PM

    Tiger Is Back: टाइगर 3 के नए प्रोमो में सलमान खान बने वन मैन आर्मी

    50 सेकंड के टाइगर इज बैक वीडियो प्रोमो के साथ मेकर्स ने दर्शकों को सरप्राइज दिया है। यह सलमान खान उर्फ टाइगर को एक वन-मैन आर्मी के रूप में दिखाता है, जो अपने देश की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। प्रोमो में सलमान और इमरान हाशमी का आमना सामना भी दिखाया गया है।

  • Nov 3, 2023 2:38 PM

    विक्रांत मैसी की 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया कमाल

    विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 12वीं फेल ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता गुजार लिया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। गुरुवार को 1.30 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म ने एक हफ्ते में कुल 13 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

  • Nov 3, 2023 12:05 PM

    बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज

    बिग बॉस विजेता एल्विश यादव पर नोएडा में रेव पार्टी आयोजित कराने का आरोप लगा है। एल्विश पर इन पार्टियों में प्रतिबंधित कोबरा सांपों का जहर और विदेशी लड़कियों को बुलाने के आरोप है। नोएडा पुलिस ने इन पार्टियों के स्टिंग ऑपरेशन के दौरान उसके गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

  • Nov 3, 2023 10:40 AM

    मां बनीं मशहूर सिंगर आकृति कक्कड़

    मशहूर सिंगर आकृति कक्कड़ और उनके पति चिराग अरोड़ा ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया है। आकृति कक्कड़ ने आज इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस को दी है। बता दें कि आकृति ने एक नवंबर को बेटे को जन्म दिया। शादी के करीब छह साल बाद उनके घर किलकारी गूंजी है।

  • Nov 3, 2023 10:09 AM

    सीबीएफसी ने जीरो विजुअल कट के साथ टाइगर 3 को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया

    सीबीएफसी ने जीरो विजुअल कट के साथ टाइगर 3 को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। सबटाइटल्स में कुछ शब्दों को बदला गया है। साथ ही कुछ डायलॉग्स में RAW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का जिक्र किया गया है। सीबीएफसी ने निर्माताओं से इन संवादों में सही संक्षिप्त नाम, यानी R&AW का उपयोग करने के लिए कहा। बता दें, सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ये एक्शन फिल्म 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक हैं मनीष शर्मा।

  • Nov 3, 2023 9:22 AM

    Video Viral: बोल्डनेस के चक्कर में उर्फी जावेद हुई गिरफ्तार? परेशान हुई एक्ट्रेस

    Urfi Javed arrested: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद हमेशा अपने कपड़ो और अपनी बोल्डनेस के लिए इंटरनेटर पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार उर्फी का जो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसको देखकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक से पुलिस ने उर्फी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Nov 3, 2023 8:55 AM

    प्रेग्नेंसी रुमर्स को खारिज करते हुए ग्रीन कलर के फिटेड आउटफिट में स्पॉट हुईं कटरीना कैफ

    कटरीना कैफ का सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो सामने आया है, इसमें एक्ट्रेस फिटेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो के आने के बाद कटरीना ने प्रेग्रेंसी रुमर्स को खारिज कर दिया है। कैटरीना इस लुक में काफी गॉर्जियस लग रही थीं और उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था।

  • Nov 3, 2023 8:34 AM

    जन्मदिन के खास मौके पर शाह रुख खान ने शेयर किया खास वीडियो, फैंस को कहा शुक्रिया

    Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार ने कल अपना 58वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज से मनाया, इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली। खास दिन पर शाहरुख के फैंस ने एक्टर को कई सारे सरप्राइज भी दिए। ऐसे में अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना किंग खान कैसे भूल सकते हैं, तो इसीलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर करके फैंस को धन्यवाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X