..................... Bigg Boss 17 Update salman khan schools isha malivya and gave suggestion to samarth jurel - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: सलमान खान ने लगाई ईशा की क्लास, समर्थ को कहा- 'जिस डाइनिंग टेबल पर रिस्पेक्ट सर्व ना हो...'

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 हर गुजरते एपिसोड के साथ उग्र होता जा रहा है। वीकेंड का वार का दिन आ रहा है। सलमान खान इस हफ्ते गलत रास्ते पर चलने वाले प्रतियोगियों को फटकार लगाते नजर आएंगे और उन लोगों की सराहना भी करेंगे जिन्होंने उनका दिल जीत लिया।

हाल ही में बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ईशा मालवीया और समर्थ जुरेल की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। होस्ट सलमान खान ईशा मालवीय-समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के बीच कुख्यात लव ट्राएंगल के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। एक्स कपल ईशा और अभिषेक ने शो में कड़वाहट के साथ एंटर किया, हालांकि, घर में एंट्री के बाद वे दोस्त बन गए। मेकर्स ने ईशा के मौजूदा बॉयफ्रेंड को शो में भेजा जिससे सभी हैरान रह गए।

ईशा ने शुरुआत में समर्थ के साथ अपने रिश्ते से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। सलमान ने ईशा से उनके रिश्ते से इनकार करने पर सवाल उठाया और उनसे पूछा कि क्या वह अटेंशन का आनंद ले रही हैं। वह समर्थ से यह भी कहते हैं कि अगर सलमान उनकी जगह होते तो वो शो में एंटर नहीं करते। सलमान आगे दृढ़ता से उनसे कहते हैं, 'आप लोग मूर्ख लग रहे हैं।'

शो के होस्ट सलमान खान ईशा से कहते हैं कि उन्होंने शो में अपनी पूरी जिंदगी उजागर कर दी है जिसका असर उनके भविष्य पर पड़ सकता है। वह ईशा मालवीया से सवाल करते हैं कि उनकी शुरुआती प्रतिक्रिया के बाद क्या उन्हें विश्वास है कि समर्थ कभी भी उन पर भरोसा नहीं कर पाएंगे।

वह समर्थ जुरेल को सलाह भी देते हैं और कहते हैं, 'जिस डाइनिंग टेबल पर आप बैठो हो, और वहां रिस्पेक्ट सर्व नहीं होती, तो वहां नहीं बैठना चाहिए।' सलमान खान की सारी बातें सुनकर ईशा और समर्थ दोनों का सिर नीचे झुक गया।

आपको बता दें, अभिषेक कुमार और ईशा मालवीया का रिश्ता उडारियां के सेट पर शुरू हुआ था। इस जोड़े ने एक साल तक डेट किया और फिर अलग हो गए। ईशा ने बताया कि उन्होंने अभिषेक के आक्रामक और डॉमिनेटिंग नेचर के कारण उनसे रिश्ता तोड़ लिया, जबकि अभिषेक ने बताया कि उन्हें ईशा का लगभग हर दिन तड़के तक पार्टी करना पसंद नहीं था।

Read more about: bigg boss bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X