..................... नेशनल अवॉर्ड रिसीव करने पहुंचे सेलेब्स, सबसे खास रहा आलिया का लुक Bollywood Live Updates- Jaya Bachchan irritated with Paparazzi, Akshay Kumar troll on Fashion - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- नेशनल अवॉर्ड रिसीव करने पहुंचे सेलेब्स, सबसे खास रहा आलिया का लुक

Bollywood Live

Bollywood Highlights- बीती रात ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का जन्मदिन था और इस मौके पर कई सितारे नजर आए। लेकिन एक वीडियो इस पार्टी के दौरान ऐसा सामने आया जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री जया बच्चन की जो कि एक बार फिर से पैपराजी को लेकर चर्चा में हैं। पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ वो स्टेज पर आईं और कहा कि, यहां पर उनके पद्मिनी लेकर आई है। इसके अलावा पैपराजी की नसीहत दी कि, ''अब आप लोग इतनी डायरेक्शन मत दीजिए।'' गौरतलब है कि फोटोग्राफर्स इधर उधर देखने के लिए कह रहे थे।

इसके अलावा एक वीडियो सुपरस्टार अक्षय कुमार का वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी स्टाइल में नजर आ रहे हैं। सभी जानते हैं कि वो फैशन के नाम पर अपने एक पैर के पैंट को ऊपर की तरफ उठा लेते हैं।

हालांकि इस बार लोगों को ये पसंद नहीं आया और लोग उनको काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। वायरल वीडियो में एक यूजर का कहना था कि, ''इसके पास और कोई फैशन नहीं बचा है क्या?'' इस तरह से लोग ट्रोल कर रहे हैं।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड और मनोरंजन की खबरों के लिए आप जुड़े रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 17, 2023 8:15 PM

    Bigg Boss 17 में जाते ही अपने पति विक्की से तंग आईं अंकिता लोखंडे, दो दिन में ही बाहर जाने का लिया फैसला

    लाइव फीड में अंकिता को यह कहते हुए देखा गया कि "वह नए लोगों से मिलता है और पुराने लोगों को भूल जाता है और मैं अब घर जाना चाहती हूं, उसे केवल गेम खेलने दो क्योंकि वह शो का सबसे अच्छा कंटेस्टेंट लगता है" खैर, यह अंकिता का ये रिएक्शन विक्की के गेम में बहुत ज्यादा शामिल होने के कारण हुआ होगा और हमने देखा है कि वह कैसे हर किसी के साथ जुड़ रहा है और गेम खेलने के लिए उत्साहित है जबकि अंकिता वास्तविक जीवन में इसके विपरीत व्यक्ति लग रही हैं।

    Bigg Boss 17 में जाते ही अपने पति विक्की से तंग आईं अंकिता लोखंडे, दो दिन में ही बाहर जाने का लिया फैसला
  • Oct 17, 2023 7:46 PM

    राष्ट्रीय पुरस्कार 2023: कृति सैनन, आलिया भट्ट ने वहीदा रहमान के साथ एक फ्रेम साझा किया

    दिल्ली में आज आयोजित सितारों से सजे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में एक यादगार पल देखने को मिला जब सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार पाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट और कृति सैनन और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की विजेता पल्लवी जोशी ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्तकर्ता वहीदा रहमान के साथ एक फ्रेम साझा किया। सोशल मीडिया पर उनकी एक साथ पोज देते हुए एक तस्वीर वायरल हो गई है।

    राष्ट्रीय पुरस्कार 2023: कृति सैनन, आलिया भट्ट ने वहीदा रहमान के साथ एक फ्रेम साझा किया
  • Oct 17, 2023 6:36 PM

    मुनव्वर फारुकी नहीं बल्कि ये हसीना वसूल रही बिग बॉस से मोटी रकम, फीस जानकर चबा लेंगे दांतो तले उंगली

    Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस 17 का टेलीकास्ट हुए अभी सिर्फ दो दिन हुए हैं और लोकप्रिय रियलिटी शो पहले से ही सुर्खियां बटोर रहा है। मेजबान के रूप में सलमान खान की वापसी से लेकर दिल, दिमाग और दम की असामान्य थीम, प्रतियोगियों का दिलचस्प समूह और बहुत कुछ, बिग बॉस 17 के बारे में सब कुछ दर्शकों को उत्सुक कर रहा है।

    मुनव्वर फारुकी नहीं बल्कि ये हसीना वसूल रही बिग बॉस से मोटी रकम, फीस जानकर चबा लेंगे दांतो तले उंगली
  • Oct 17, 2023 6:14 PM

    नेशनल अवॉर्ड लेते हुए आलिया भट्ट के खास पल को रणबीर कपूर ने किया फोन में रिकॉर्ड

    Alia Bhatt Video Viral: सोशल मीडिया पर आज आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनको देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। परंतु इस बीच एक बेहद ही प्यारा वीडियो सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब आलिया भट्ट नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर जाती हैं तो उनके पति रणबीर कपूर अपने फोन में इस खास पल को कैद करते हैं।

  • Oct 17, 2023 6:14 PM

    राष्ट्रीय पुरस्कार 2023: आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने शुभकामनाएं दीं

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। अभिनेत्री की मां ने भी इंस्टाग्राम पर उन्हें इस खास मौके पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “मेरी प्रिय @आलियाभट्ट को आपके राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बधाई… और यह सब आपकी कड़ी मेहनत और अपनी कला के प्रति समर्पण के कारण है। यह सचमुच हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। आभार और प्यार।”

  • Oct 17, 2023 5:29 PM

    Bigg Boss 17 के 'अचानक भयानक' ने विदेश हसीना को पहले बनाया प्यार में पागल, फिर ले लिए सात फेरे

    Bigg Boss 17 Contestant Achanak Bhayanak: देश का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 17' का शानदार आगाज हो चुका है। शो के 17वें सीजन के लिए 17 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है, जिनमें से पांच तो यूट्यूबर ही हैं और उन्हीं में से एक हैं अरुण माशेट्टी जिन्हें 'अचानक भयानक' के नाम से जाना जाता है।

    Bigg Boss 17 के 'अचानक भयानक' ने विदेश हसीना को पहले बनाया प्यार में पागल, फिर ले लिए सात फेरे
  • Oct 17, 2023 4:55 PM

    करण जौहर के शो में नजर आएंगे सनी देओल और बॉबी देओल

    करण जौहर का सबसे पसंदीदा चैट शो 'कॉफी विद करण' 26 अक्टूबर को अपने आठवें सीजन के साथ लौट रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल और उनके भाई बॉबी देओल लगभग 18 साल बाद इस सीजन की शोभा बढ़ाएंगे। देओल बंधु 2005 में करण के शो में दिखाई दिए थे। इंडिया टुडे ने एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा, "सनी देओल और बॉबी देओल पहले ही एपिसोड की शूटिंग कर चुके हैं। दोनों भाई अपने रिश्ते से लेकर बॉक्स ऑफिस और परिवार तक हर चीज पर चर्चा करते हुए पूरी तरह से हंगामा करने वाले हैं।"

  • Oct 17, 2023 4:04 PM

    Bigg Boss 17 की क्रिमिनल वकील सना रईस खान हैं सबसे मजबूत दावेदार, सॉल्व कर चुकी हैं बड़े-बड़े केस

    Bigg Boss 17 Fame Sana Raees Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की कथित मादक पदार्थों की गिरफ्तारी मामले से संबंधित वकीलों में से एक ने बिग बॉस सीजन 17 में प्रवेश किया। आपराधिक वकील सना रईस खान ने इस सीजन के प्रीमियर रात के दौरान रविवार को शो में एंटर किया।

    Bigg Boss 17 की क्रिमिनल वकील सना रईस खान हैं सबसे मजबूत दावेदार, सॉल्व कर चुकी हैं बड़े-बड़े केस
  • Oct 17, 2023 3:16 PM

    मम्मी पापा का हाथ थामे नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची कृति सेनन

    एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म मिमी में शानदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। अपनी इस बड़े दिन के लिए कृति सेनन अपने मम्मी पापा के साथ विज्ञान भवन में अवॉर्ड रिवीस करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान कृति सेनन का साड़ी लुक हर किसी को काफी पसंद आ रहा है।

  • Oct 17, 2023 3:00 PM

    शादी वाले लकी जोड़े में नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं आलिया

    नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड् का आयोजन हो रहा है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रेजेंट कर रही हैं। आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। ये आलिया भट्ट के करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है जिसके लिए हसीना काफी एक्साइटेड दिखाई दीं। इसके साथ ही रणबीर कपूर भी आलिया के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे। आलिया शादी के जोड़े में नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए पहुंची हैं।

  • Oct 17, 2023 2:08 PM

    मद्रास हाईकोर्ट आज विजय-स्टारर 'लियो' की स्क्रीनिंग पर करेगा सुनवाई

    मद्रास हाईकोर्ट मंगलवार को तमिल सुपर स्टार विजय की लेटेस्ट फिल्म 'लियो' के निर्माता सेवन स्क्रीन स्टूडियोज द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता अदालत से तमिलनाडु सरकार को फिल्म की रिलीज के दिन 19 अक्टूबर को सुबह 4 बजे इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग कर रहे हैं। सेवन स्क्रीन स्टूडियोज के अधिकृत सिग्नेट्री के. रामचंद्रन ने अपनी अपील में कहा कि एक्टर विजय की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है और फिल्म का ट्रेलर केवल दस दिनों में यूट्यूब पर 51 मिलियन तक पहुंच गया है।

  • Oct 17, 2023 1:15 PM

    पूरा का पूरा बैकलैस टॉप पहने देर रात निकली दीपिका

    दीपिका पादुकोण ब्यूटी, ग्रेस, टैलेंट और ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बो हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण को मुंबई में बेहद शानदार अंदाज में स्पॉट किया और हसीना का इस दौरा का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस ने करिश्माई फैशन सेंस से बार-बार लाखों दिलों को लुभाया है और इस बार भी वो कुछ ऐसा ही करती दिखाई दी।

  • Oct 17, 2023 12:27 PM

    हैवी बेबी बंप में घूमने निकली ये प्रेग्नेंट एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती

    Jana Kramer Hospitalized During Babymoon: अमेरिकी गायिका और एक्ट्रेस जाना क्रेमर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और मंगेतर एलन रसेल के साथ बेबीमून इंजॉय कर रही थीं। इसी बीच हसीना को लेकर हैरान करने वाी खबर सामने आई है। दरअसल, बेबी मून के दौरान इस हसीना की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके कारण उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। मंगेतर एलन रसेल के साथ बेबीमून के दौरान किडनी में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दर्द को नजरअंदाज न करने के महत्व पर जोर देते हुए अपने अस्पताल में भर्ती होने के अनुभव के बारे में विस्तार से बताया।

  • Oct 17, 2023 11:37 AM

    हेमा मालिनी के जन्मदिन पर रेखा और रानी मुखर्जी ने शिल्पा शेट्टी को किया इग्नोर?

    इस वीडियो में आप देखेंगे कि रेखा पैपराजी के लिए पोज देने के लिए मंच जाती हैं और इस दौरान उनका हाथ रानी मुखर्जी ने पकड़ा हुआ है। यही काम जब शिल्पा करने के लिएह हाथ आगे बढ़ाती हैं तो रेखा उनको पूरी तरह से इग्नोर करके आगे निकल जाती हैं। अब लोगों का कहना है कि क्या उन्होने जान बूझकर ऐसा किया है? लोगों के रिएक्शन काफी अलग अलर तरीके से इस वीडियो पर आ रहे हैं।

  • Oct 17, 2023 11:10 AM

    टाइगर 3 से इमरान हाशमी का पहला पोस्टर रिलीज

    सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के विलेन इमरान हाशमी को अब तक छुपाकर रखा गया था। हालांकि ट्रेलर रिलीज होते ही उनका पहला पोस्टर अब साझा कर दिया गया है। इमरान हाशमी काफी दमदार लग रहे हैं।

  • Oct 17, 2023 10:44 AM

    आलिया भट्ट- रणबीर कपूर 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए दिल्ली रवाना

    आलिया भट्ट को मंगलवार सुबह एयरपोर्ट पर अपने पति रणबीर कपूर के साथ देखा गया। बता दें, एक्ट्रेस फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली जा रही हैं। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आज होंगे, जहां पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।

  • Oct 17, 2023 10:03 AM

    बर्फबारी के बीच दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज

    कुछ ही दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी बाबा केदारनाथ धाम पहुंची थीं, जहां उन्होंने दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं, अब एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की तस्वीरें भी केदारनाथ से सामने आ रही हैं, जहां वो अपने प्रशंसकों के साथ नजर आ रही हैं।

    बर्फबारी के बीच दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज
  • Oct 17, 2023 9:19 AM

    शादी के बाद कियारा आडवाणी ने करवा लिया सबसे बोल्ड फोटोशूट

    कियारा आडवाणी का हालिया फोटोशूट उनकी काबिलियत साबित करता है। कियारा आडवाणी ने अपने हाल के फोटोशूट से पर्दे के पीछे के सीन को शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। एक्ट्रेस ने अपने बालों को बैंग्स में स्टाइल करके कैमरे के सामने कातिलाना पोज दिए, जिससे उनका चेहरा एकदम परफेक्ट लग रहा था। वह गहरे हरे रंग के आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और उनके कर्व्स भी काफी बोल्ड दिखाए दे रहे थे।

  • Oct 17, 2023 8:52 AM

    धक धक गर्ल ने अपने अंदाज से किया धमाका

    हेमा मालिनी के जन्मदिन पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी पहुंचीं। इस दौरान वो साड़ी में काफी कातिलाना लग रहीं थीं। माधुरी दीक्षित ने मीडिया को पोज दिया और इस दौरान लगातार मुस्कुराती रहीं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

  • Oct 17, 2023 8:15 AM

    रेखा ने जमकर लुटाया प्यार

    हेमा मालिनी के जन्मदिन पर रेखा ने काफी शानदार परफॉर्मेंस दी है। वायरल वीडियो में हेमा मालिनी पर प्यार जताती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों दिग्गज अदाकाराएं सुंदर लग रहीं थीं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X