..................... Bigg Boss 17 Contestant Achanak Bhayanak aka arun shrikanth mashetty wife manak is from paris - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17 के 'अचानक भयानक' ने विदेश हसीना को पहले बनाया प्यार में पागल, फिर ले लिए सात फेरे

Achanak Bhayanak

Bigg Boss 17 Contestant Achanak Bhayanak: देश का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 17' का शानदार आगाज हो चुका है। शो के 17वें सीजन के लिए 17 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है, जिनमें से पांच तो यूट्यूबर ही हैं और उन्हीं में से एक हैं अरुण माशेट्टी जिन्हें 'अचानक भयानक' के नाम से जाना जाता है।

अरुण माशेट्टी हैदराबाद से हैं और उनकी भाषा में हैदराबादी टच है जो उन्हें और कंटेस्टेंट से काफी अलग बनाता है। अरुण को हैदराबाद का सुपरस्टार भी कहा जाता है, उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि वो शो में कई कंटेस्टेंट्स पर भारी भी पड़ सकते हैं।

अरुण श्रीकांत माशेट्टी एक गेमर हैं, जो एक YouTuber चैनल चलाते हैं जहां वह गेम खेलते हैं और अपने फॉलोअर्स को गेम खेलने के लिए कहते हैं। बिग बॉस में आने से पहले इंस्टाग्राम पर उनके 598k से ज्यादा फॉलोअर्स थे जो कि अब बढ़कर 614k हो गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की 'बिग बॉस 17' में पहुंचने वाले अरुण श्रीकांत हैदराबाद के पहले कंटेस्टेंट हैं।

अब बात करते हैं अरुण माशेट्टी की निजी जिंदगी की तो यूट्यूबर पहली बात तो शादीशुदा हैं और एक विदेशी हसीना संग उन्होंने सात फेरे लिए हैं। उनकी पत्नी का नाम मलक है और वो पेरिस की रहने वाली हैं। अरुण और मलक की एक बेटी भी है, जिसका नाम जूर है। अरुण माशेट्टी की तरह उनकी पत्नी का भी इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिसने उनके लगभग 50 लाख फॉलोवर्स हैं। अरुण और मलक दोनों को साथ में रोमांटिक समय बिताते हुए कई बार देखा गया है। श्रीकांत अक्सर अपनी पत्नी के साथ मजेदार वीडियोज बनाते हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं।

गेमिंग वीडियोज के अलावा अरुण श्रीकांत अपने प्रैंक के लिए भी जाने जाते हैं। उनके प्रैंक के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूबर का पेट नेम 'अचानक भयानक' भी है और लोग इसी नाम से ही अरुण श्रीकांत को ज्यादा जानते हैं। फिलहाल, अरुण माशेट्टी 'बिग बॉस 17' में अपने वन लाइनर्स और हैदराबादी एक्सेंट की वजह से काफी पसंद किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X