..................... Bollywood Live Updates Jawan craze seen among fans, Raghav Chadha statement regard Parineeti Chopra - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: फैंस पर छाया शाहरुख की जवान का नशा, परिणीति को लेकर राघव चड्ढा का बयान

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: इस वक्त तो हर तरफ शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की ही चर्चाएं हैं। एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान इस वक्त हर तरफ छाई हुई हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक के बीच में इस फिल्म का एक अलग ही क्रेज और खुशी देखने को मिल रही है। थिएर्ट्स ने निकलकर फैंस शाहरुख की एक्टिंग की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। कुछ लोग तो शाहरुख के लुक की कॉफी करके घूम रहे हैं। शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म जवान ने रिलीज होते ही कई सारे शानदार रिकॉर्डस अपने नाम कर लिए हैं।

मनोरंजन जगत के खुबसूरत पावर कपल की लिस्ट में अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी शामिल हो गए हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों अक्सर ही साथ में देखे जाते हैं। हाल ही में जब राघव और परिणीति की शादी का कार्ड वायरल होने के खबरों के बीच में एक बेहद प्यारा वीडियो चर्चा का विषय बन गया है कि जिसमें आप नेता राघव चड्ढा अपनी और मनोरंजन जगत की अभिनेत्री और उनकी मंगेतर परिणीति चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए कहा कि वो एक्ट्रेस के साथ काफी खुश है और हर दिन ईश्वर का इसके लिए धन्यवाद करते हैं।

इसी तरह की मनोरंजन जगत जुड़ी चटपटी और मसालेदार खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 8, 2023 8:29 PM

    सचिन तेंदुलकर ने आशा भोसले को अनोखे तरीके से किया विश

    गायिका आशा भोसले के 90वें जन्मदिन के अवसर पर, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की, जिसमें वह और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर महान गायिका के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही, उन्होंने प्रतिष्ठित गायक के सम्मान में एक भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि भी लिखी। सचिन ने एक्स को लिखा, “प्रिय आशा ताई, इतने सालों से 'चुरा लिया है' आपकी आवाज ने जो दिल को, पर आपकी आवाज के सामने, 'दिल चीज क्या है'। आपके गानों पर तो 'गुन गुना रहे हैं भंवरे' ऐसा भी सुनने में आया है। आपका संगीत में होना, और उसकी हमारी जिंदगी में होना, सच है 'सोना रे'! 90वां जन्मदिन मुबारक हो ताई! @आशाभोसले”

  • Sep 8, 2023 7:06 PM

    जवान पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए एटली ने मुंबई में गेटी गैलेक्सी थिएटर का दौरा किया

    जवान के निर्देशक एटली कुमार ने फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए गुरुवार को मुंबई के प्रतिष्ठित गेटी गैलेक्सी थिएटर का दौरा किया। उन्हें पैपराजी ने पकड़ लिया और उन्होंने सिनेमा हॉल में एंटर किया। एटली ने एक ब्राइट रेड स्वेटशर्ट और काली पैंट पहनी थी और उन्होंने हाथ जोड़कर पैपराजी का धन्यवाद भी किया। जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

  • Sep 8, 2023 6:11 PM

    प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर अंकिता लोखंडे का आया रिएक्शन

    अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने आखिरकार अपनी गर्भावस्था की खबरों और नकली बेबी बंप के साथ अपनी छेड़छाड़ की गई तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में ईटाइम्स से बात करते हुए अंकिता ने कहा, "मुझे लगता है कि ये सब मीडिया में चलता रहता है। ये मुझे बिल्कुल भी परेशान नहीं करता है। मुझे इन अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता।" कई बार मेरे बारे में मीम्स बनते हैं। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर मेरे बेबी बंप वाली तस्वीरें भी हैं, लेकिन मैं इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती।'

  • Sep 8, 2023 5:02 PM

    पत्नी सोफी से तलाक की अर्जी देते ही , दूसरी हसीना संग घूमने निकल पड़े प्रियंका चोपड़ा के जेठ जी

    Priyanka Chopra Brother In Law Joe Jonas: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा का ससुराल काफी खबरों में है क्योंकि एक्ट्रेस के जेठ यानी जो जोनस अब तलाक लेने वाले हैं। शादी के चार साल बाद अभिनेत्री सोफी टर्नर से तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने के एक दिन बाद गायक जो जोनास अपनी दोनों बेटियों को नाश्ते के लिए बाहर ले गए।

    पत्नी सोफी से तलाक की अर्जी देते ही , दूसरी हसीना संग घूमने निकल पड़े प्रियंका चोपड़ा के जेठ जी
  • Sep 8, 2023 4:24 PM

    जेलर अभिनेता जी मारीमुथु का 57 वर्ष की आयु में निधन

    अनुभवी तमिल एक्टर और फिल्म निर्माता जी मारीमुथु का शुक्रवार को 57 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह हाल ही में रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर जेलर में थे। फिल्म व्यापार विश्लेषक और उद्योग के अंदरूनी सूत्र रमेश बाला ने एक्स पर खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, "चौंकाने वाला: लोकप्रिय तमिल चरित्र अभिनेता मारीमुथु का आज सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया... उनकी आत्मा को शांति दो!" हाल ही में, उन्होंने अपने टीवी सीरियल डायलॉग्स के लिए एक बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की है।

  • Sep 8, 2023 3:44 PM

    जीनत अमान ने नॉर्वे द्वारा उनके सम्मान में डाक टिकट जारी करने को याद किया

    अनुभवी अभिनेत्री जीनत अमान ने अपनी हालिया पोस्ट में 2016 में ओस्लो की यात्रा के दौरान मिले एक दिल छू लेने वाले आश्चर्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नॉर्वे ने उनके नाम पर उनकी तस्वीर के साथ टिकट जारी करके उन्हें सम्मानित किया। इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''2016 में, ओस्लो में एक फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के दौरान, मुझे मंच पर एक अद्भुत आश्चर्य मिला। मुझे भारतीय सिनेमा में मेरे योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा था, जब नॉर्वे के डाक विभाग ने मेरे नाम पर एक विशेष डाक टिकट जारी किया। मुझे इसकी एक विशाल कॉपी और मेरे उपयोग के लिए 60 टिकटें भी भेंट की गईं।"

  • Sep 8, 2023 2:15 PM

    कपड़े की पट्टी लपेटकर सामने आईं उर्फी जावेद

    फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद की कातिलाना तस्वीरों से बवाल मचा रहता है और एक बार फिर से उन्होने एक तस्वीर पोस्ट कर दी है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग फिर से हैरान हो चुके हैँ। जिस तरह के लुक में वो दिख रही हैं वो उनके लिए नई बात नहीं है। उर्फी जावेद ने सिर्फ कपड़े का एक टुकड़ा लपेटकर अपने जरूर अंग छिपाए हैं।

    कपड़े की पट्टी लपेटकर सामने आईं उर्फी जावेद
  • Sep 8, 2023 1:12 PM

    रितेश देशमुख ने जवान को बताया मेगा ब्लॉकबस्टर

    शाहरुख खान की फिल्म जवान पर सेलेब्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। महेश बाबू के बाद, अब रितेश देशमुख ने भी फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की है और जवान को मेगा ब्लॉकबस्टर बताया है। एक्टर ने सभी फैंस को फिल्म देखने की सलाह दी है।

  • Sep 8, 2023 12:23 PM

    महेश बाबू ने दिया 'जवान' का रिव्यू

    साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने शाहरुख खान की फिल्म जवान देख ली है और अपना रिव्यू शेयर किया है। फिल्म के बारे में ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "जवान.. ब्लॉकबस्टर सिनेमा... 💥💥💥 डायरेक्टर एटली ने खुद किंग के साथ किंग जैसा एंटरटेनर दिया है। शाहरुख खान अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म लेकर आ रहे हैं... 👏👏👏 शाहरुख खान की आभा, करिश्मा और स्क्रीन उपस्थिति बेजोड़ है.. वह यहां आग लगा रहे हैं 🔥🔥🔥!! जवान अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी.. how cool is that!! Stuff of the legend😎😎😎

  • Sep 8, 2023 11:28 AM

    एटली की फिल्म सेट पर वरुण धवन को लगी चोट

    वरुण धवन पिछले कुछ समय से अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका तात्कालिक नाम 'वीडी 18' है। इस फिल्म के साथ वरुण पहली बार निर्माता- निर्देशक एटली के साथ काम कर रहे हैं। पिछले महीने से इसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है। वहीं, हाल ही में वरुण सेट पर चोटिल हो गए हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और अपनी चोट के बारे में बताया। वीडियो में देख सकते हैं कि वरुण उनका घायल पैर बर्फ के पानी से भरे बेसिन में डुबाए बैठे हैं। वरुण ने बताया कि वह बर्फ के पानी से जल्द राहत लेने की कोशिश कर रहे हैं।

  • Sep 8, 2023 11:24 AM

    Jawan देखकर कंगना रनौत ने दिया ऐसा रिएक्शन

    कंगना रनौत ने भी जवान देख ली है और फिल्म पर अपना जबरदस्त रिएक्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और फिल्म को लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने शाहरुख को 'सिनेमा का भगवान' बताया है।

    Jawan देखकर कंगना रनौत ने दिया ऐसा रिएक्शन
  • Sep 8, 2023 9:28 AM

    हद से पार हुई 'जवान' की दीवानगी, चेहरों पर पट्टियां बांधकर सड़को पर उतरे शाहरुख के फैंस

    Viral Video: जन्माष्टी के मौके पर सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म रिलीज हुई है। रिलीज होते ही लोगों फिल्म ने अपना जादू सब पर चलाना शुरु कर दिया है, हर कोई 'जवान' के नशे में चूर है। फैंस के बीच शाहरुख खान की जवान का दीवानगी का आलम ये है कि सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं जिनको देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

  • Sep 8, 2023 9:17 AM

    "मूवी नहीं फेस्टिवल है..." जब पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर नयनतारा को देख कह दी ऐसी बात, जवान एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

    शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है, फिल्म रिलीज होते ही सबसे बड़ी हिट हो चुकी है। इसी बीच बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara)अपने पति के साथ स्पॉट हुई तो पैपराजी ने उनसे फिल्म की तारीफ करते हुए अपनी बात की तो नयनतारा ने भी खुशी ने इस पर अपना रियक्शन दिया।

  • Sep 8, 2023 8:24 AM

    कतिलाना अदाओं के साथ अनन्या पांडे ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा

    अनन्या पांडे का फैशन, उनका स्टाइल और उनकी फिटनेस सभी हमेशा लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ड्रीम गर्ल 2 की अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपनी ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनको देखकर आदित्य रॉय कपूर अपना दिल फिर से हाल बैठेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X