पत्नी सोफी से तलाक की अर्जी देते ही , दूसरी हसीना संग घूमने निकल पड़े प्रियंका चोपड़ा के जेठ जी

Priyanka Chopra Brother In Law Joe Jonas: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा का ससुराल काफी खबरों में है क्योंकि एक्ट्रेस के जेठ यानी जो जोनस अब तलाक लेने वाले हैं। शादी के चार साल बाद अभिनेत्री सोफी टर्नर से तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने के एक दिन बाद गायक जो जोनास अपनी दोनों बेटियों को नाश्ते के लिए बाहर ले गए।
जोनस ब्रदर्स के 34 वर्षीय गायक जो जोनस ने हाल ही में तलाक के लिए अर्जी दायर की है। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि उन्होंने सोफी को अपने सुरक्षा कैमरे पर "कुछ करते या कहते हुए" पकड़ा था जिसने शइ रिश्ते को बचाने की आखिरी उम्मीद को भी तोड़ दिया था।
जो को हाल ही में अपनी बेटियों को कैलिफोर्निया के शर्मन ओक्स में नाश्ते के लिए बाहर ले गया। एसशोबिज की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी तीन साल की बेटी विला को स्वीट बटर किचन में ले जाते हुए फोटो खींची गई, इस वक्त उनके साथ एक अनजान महिला भी मौजूद थी जिन्होंने उनकी एक साल की बेटी को गोद में ले रखा था।
ये चारों लोग रेस्तरां बाहर बैठे थे और अच्छे मूड में लग रहे थे। जो ने अपने बच्चों का मनोरंजन करने के लिए मजाकिया चेहरे बनाए। उन्हें अपने सबसे बड़े बच्चे को नाश्ता करते हुए हाई फाइव देते हुए देखा गया। नाश्ता करने के बाद चारों जाकर काले रंग की SUV में बैठ गए। आपको बता दें, ऐसा सोफी टर्नर के तलाक को लेकर बयान जारी करने के बाद हुआ था।
सोफी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक संयुक्त बयान में सितारों ने पुष्टि की कि वे तलाक लेने के लिए तैयार हैं, उन्होंने लिखा- "शादी के चार अद्भुत वर्षों के बाद हम अपनी शादी को सौहार्दपूर्ण ढंग से समाप्त करने के लिए पारस्परिक रूप से सहमत हुए हैं। ऐसा क्यों है, इसके बारे में कई अटकलें हैं, लेकिन वास्तव में यह एक एकजुट निर्णय है और हमें पूरी उम्मीद है कि हर कोई हमारे और हमारे बच्चों की गोपनीयता के लिए हमारी इच्छाओं का सम्मान कर सकता है।"
आपको बता दें, इस शादी को लेकर सोफी के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया था कि वह जो जोनास के साथ अपनी शादी में फंसी हुई महसूस कर रही थीं और उन्हें इस बात को लेकर भी अफसोस था कि जो के साथ शादी के बंधन में बंधने और कम उम्र में ही दो बच्चे पैदा करने की वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी के कई कीमती और खुशी भरे साल गंवा दिए। एक्ट्रेस के दोस्त ने खुलासा किया कि इस जोड़े के बीच पिछले क्रिसमस से ही दिक्कतें शुरू हो गई थीं और वह इस गर्मी की शुरुआत में ही जो से अलग हो गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











