Bollywood Highlights: जावान ने कमाई के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, विवान और करिश्मा का ब्रेकअप

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर और एटली के डायरेक्शन में बनी एक्शन एंटरटेनर फिल्म जवान अपनी रिलीज के पहले दिन से ही सिनेमाघरों में बुलेट की तेज रफ्तार से कमाई कर रही है। फिल्म अपने ही कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच रही है। रिलीज के चौथे दिन 81 करोड़ का कलेक्शन किया जिसमें हिंदी भाषा से फिल्म ने 72 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। बाकी दूसरी भाषाओं से कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 287 करोड़ रुपये हो गया है।

हिंदी सिनेममा के दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह के बेटे और अभिनेता विवान शाह को लेकर खबरें आ रही हैं कि उनका उनकी गर्लफ्रेंड करिश्मा शर्मा के साथ ब्रेकअप हो गया है जिसके साथ वह दो साल से रिश्ते में थे। इस खबर के आने के बार फैंस सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 11, 2023 9:04 PM

    Anupamaa Twist: अनुपमा में आने वाले हैं जबरदस्त ट्विस्ट, पाखी के साथ मालती देवी की होगी शो में एंट्री

    Anupamaa Upcoming Twist: टीवी सीरियल 'अनुपमा' इस इंडस्ट्री का सबसे फेमस शो है। इस शो ने हमेशा से TRP चार्ट पर राज किया है। शो के ट्विस्ट और टर्न हमेशा लोगों को हैरान परेशान करते रहते हैं और आने वाले एपिसोड में तो और भी बड़ा धमाल मचने वाला है, जल्द ही फैंस के मनोरंजन का डोज और भी डबल होने वाला है।

    Anupamaa Twist: अनुपमा में आने वाले हैं जबरदस्त ट्विस्ट, पाखी के साथ मालती देवी की होगी शो में एंट्री
  • Sep 11, 2023 7:51 PM

    एल्विश को एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट ने दी गाली, बिग बॉस OTT विनर ने कहा- 'भाई ने बीच की उंगली दिखाई'

    Elvish Yadav Video: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव ने अपनी जीत से इतिहास रचकर तहलका मचा दिया है। यूट्यूबर जो व्लॉगिंग से लोगों को अपने बारे में बताते रहते हैं, उन्होंने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं।

    एल्विश को एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट ने दी गाली, बिग बॉस OTT विनर ने कहा- 'भाई ने बीच की उंगली दिखाई'
  • Sep 11, 2023 7:23 PM

    तो क्या राजनीति से संन्यास लेंगे सनी देओल

    सनी देओल हाल ही में आप की अदालत में पहुंचे और उन्होंने अपनी फिल्म गदर 2 और कई अन्य चीजों के बारे में बात की। उनसे संसद सत्र में उनकी कम उपस्थिति के बारे में पूछा गया था। इस बारे में बात करते हुए सनी ने स्वीकार किया कि उनकी अटेंडेंस कम है और ये अच्छी बात नहीं है। उन्होंने साझा किया कि उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि यह दुनिया उनके लिए नहीं है।

  • Sep 11, 2023 5:56 PM

    शिल्पा शेट्टी ने छोड़ दिया India Got Talent... शो से अचानक क्यों गायब हो गई एक्ट्रेस

    हाल ही में ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान, अभिनेत्री ने रियलिटी शो के बारे में बहुत कुछ बताया और बताया कि कैसे रिएलिटी शो की वजह से ज्यादा फैन बेस हासिल करने के लिए उनके पक्ष में काम किया। उन्होंने यहां तक कहा कि कभी-कभी ये चीजें किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी पहलू से परेशान कर देती हैं क्योंकि शो घंटों तक बिजी हो जाते हैं। एक्ट्रेस ने इस तथ्य के बारे में बात की कि टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने से उन्हें इतनी लोकप्रियता हासिल हुई जितनी उन्हें पहले कभी नहीं मिली थी।

    शिल्पा शेट्टी ने छोड़ दिया India Got Talent... शो से अचानक क्यों गायब हो गई एक्ट्रेस
  • Sep 11, 2023 5:13 PM

    लंदन जाकर सोनम कपूर ने गायब किया प्रेग्नेंसी फैट.. डिलिवरी के सालभर बाद जिस्म दिखाते हुए की जानलेवा वापसी

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल कपूर बेटे वायु को जन्म देने के बाद अपना ज्यादातर समय बेटे की परवरिश और पति आनंद आहूजा के साथ फैमिली टाइम बिताने में ही गुजार रही हैं। बेटे को जन्म देने के साल भर बाद सोनम कपूर को हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज में स्पॉट किया गया। जहां इस हसीना ने प्रेग्नेंसी में काफी वेट और फैट गेन कर लिया था तो वहीं अब सोनम ने फिगर में वापसी करते हुए हर किसी को हैरान कर दिया है।

  • Sep 11, 2023 2:20 PM

    Mahesh Bhatt के साथ लिप किस पर Pooja Bhatt ने तोड़ी चुप्पी

    पूजा भट्ट का कहना था कि उनको किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है कि उन्होने ऐसा किया था। उन्होने कहा, “नहीं, क्योंकि मैं इसे बहुत ही हल्का समझकर देखती हूं और मुझे लगता है ये ऐसे ही होता जाता है। वो एक फ्रोजेन मोमेंट है जिसको गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

  • Sep 11, 2023 2:01 PM

    50 करोड़ तक फीस बढ़ाने की खबरों पर सनी देओल बोले

    गदर 2 की सक्सेस के बाद फीस 50 करोड़ कर देने की खबरों पर सनी देओल ने कहा, "पैसे क्या लेने हैं ये तो प्रोड्यूसर डिसाइड करता है। वो जितना कमा पाएंगे उस हिसाब से फीस देंगे। प्रोड्यूसर चाहे जितने पैसे दें मुझे उसमें कोई दिक्कत नहीं है। मुझे फिल्म करनी है तो मैं करूंगा। मैं ये नहीं कहूंगा कि कम फीस में मैं काम ही नहीं करूंगा। मैं इस तरीके से नहीं सोचता। मैं पैसों के चक्कर में किसी प्रोड्यूसर या प्रोजेक्ट पर बोझ नहीं बनना चाहता हूं।"

  • Sep 11, 2023 1:27 PM

    सोनम कपूर के इस लुक ने फैंस को किया दीवाना

    सोनम कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर खबरों में रहती हैं। इस वक्त उनका पूरी तरह से बदला हुआ लुक खबरों में है। वो काफी पसंद की जा रही हैं। उनके बोल्ड अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

  • Sep 11, 2023 12:48 PM

    मन्नत के बाहर फैंस की भगदड़ से ट्रैफिक जाम

    इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मन्नत के बाहर भगदड़ वाला माहौल है। आप देख सकते हैं कि फैंस दौड़ लगा रहे हैं और ट्रैफिक पूरी तरह से जाम है। बता दें कि ये सभी फैंस शाहरुख खान की एक झलक देखने के लिए पहुंचे थे।

  • Sep 11, 2023 12:03 PM

    सिर्फ हंसाती नहीं बल्कि राइफल भी चलाती हैं भारती सिंह

    भारती सिंह एक अच्छी शूटर हैं और राइफल के साथ धमाका करती हैं। अब उनकी एक तस्वीर शूटिंग करते हुए सामने आ रही है। पता चला है कि भारती सिंह लगभग 15 साल बाद राइफल शूटिंग में लौटीं हैं।

  • Sep 11, 2023 11:21 AM

    आत्महत्या को लेकर बोलीं आमिर खान की बेटी

    उन्होने कहा, 'जिनको आत्महत्या का विचार है उनको बहुत डर लगता है। उसको लगता है कि किसी को वो बता नहीं सकते। पर अगर आप पूछोगे उसके बारे में तो उनको एहसास होता है कि कोई है जो डरेगा नहीं अगर मैं बोलूं कि ये विचार मेरे मन में है। बहुत सारे लोगों को लगता है कि अगर मैं बोलूंगा तो ये विचार उनके मन में आ जाएगा, पर ऐसा होता नहीं है। आपको इसके बारे में बात करने से डरने की जरूरत नहीं है।'

  • Sep 11, 2023 10:55 AM

    निक जोनस पर मदहोश हुईं प्रियंका चोपड़ा

    ब्लैक कलर की कटी हुई ब्रालेट में उनकी हॉटनेस देखकर लोग फिदा हो चुके हैँ। उनके बगल में निक जोनस भी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में जब आप प्रियंका को देखेंगे तो साफ समझ में आएगा कि वो कितनी मदहोश होकर निक जोनस की तरफ देख रही हैं।

    निक जोनस पर मदहोश हुईं प्रियंका चोपड़ा
  • Sep 11, 2023 10:08 AM

    'जवान' का क्रेज अखिलेश यादव पर भी चढ़ा, सोशल मीडिया पर लिख दी ऐसी बात

    इस वक्त दर्शकों के बीच जवान का जलवा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को खूब तारीफ हो रही है। वहीं अब यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नेता अखिलेश यादव ने भी शाह रुख खान की जवान की तारीफ की है। फिल्म के सभी कलाकारों लेखक-निर्देशक निर्माता और फ़िल्म से जुड़े सभी लोगों को दिली मुबारकबाद के साथ शुभकामनाएं।

  • Sep 11, 2023 9:52 AM

    राखी सावंत के सपोर्ट में उतरी शर्लिन चोपड़ा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

    गंदी कैट फाइट के बाद एक बार फिर से राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा दोस्त बन गए हैं। दोनों इस वक्त अक्सर साथ में ही नजर आते हैं और एक-दूसरे का सपोर्ट भी करते हैं। हाल ही में जब ट्रोलर्स ने ड्रामा क्वीन राखी सावंत को उमराह जाने वाली बात पर ट्रोल किया तो शर्लिन चोपड़ा उनके सपोर्ट में आई और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।

  • Sep 11, 2023 9:00 AM

    राष्ट्रगान करते हुए Kareena Kapoor की हरकतें देखकर ट्रोलर्स को आया गुस्सा, लगा दी जमकर क्लास

    Kareena Kapoor: सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि राष्ट्रगान के वक्त करीना कपूर सही खड़ी नहीं होती हैं, साथ ही जब एक्ट्रेस मोमबत्ती से दीए जलाती है तो भी अपने सैंडल नहीं उतारती हैं। जिसके लिए ट्रोलर्स उनकी क्लास लगा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X