Anupamaa Twist: अनुपमा में आने वाले हैं जबरदस्त ट्विस्ट, पाखी के साथ मालती देवी की होगी शो में एंट्री

Anupamaa Update

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी सीरियल 'अनुपमा' इस इंडस्ट्री का सबसे फेमस शो है। इस शो ने हमेशा से TRP चार्ट पर राज किया है। शो के ट्विस्ट और टर्न हमेशा लोगों को हैरान परेशान करते रहते हैं और आने वाले एपिसोड में तो और भी बड़ा धमाल मचने वाला है, जल्द ही फैंस के मनोरंजन का डोज और भी डबल होने वाला है।

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप और भी बड़ा धमाल देखने वाले हैं। जी हां, आने वाले एपिसोड में पाखी लौटने वाली है और वो अपने साथ एक नया तूफान लेकर आएगी। जी हां, अनुपमा में इस वक्त लोग परेशान हैं कि पाखी कहां है और उसे कुछ हुआ तो नहीं है। अनुज लगातार पाखी को ढूंढ़ रहा है लेकिन उसका अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है।

शो में अनुपमा को पाखी को लेकर एक सुराग मिला है। अनुपमा को लगता है कि पाखी को गायब करने के पीछे रोमिल का हाथ है और वो रोमिल का पीछा करते हुए वो उस जगह पर पहुंच गई है, जहां पाखी का उसे बैग मिला है। अब वो पाखी के बारे में रोमिल से पूछताछ करने वाली है। पहले तो उसे रोमिल पर सिर्फ शक ही था लेकिन पाखी का बैग मिलने के बाद अनुपमा को यकीन हो चला है कि पाखी की किडनैपिंग में रोमिल का ही हाथ है।

आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि पाखी को रोमिल ने गायब किया और अपने दोस्त के घर पर रखा, लेकिन अब पाखी रोमिल के दोस्त के घर से भी गायब हो गई है। अनुपमा जैसे ही अनुज को कुछ बताने जा रही होगी तभी शो में मालती देवी की एंट्री होगी और मालती देवी पाखी के साथ आएगी।

अब आने वाले एपिसोड में खूब सारा धमाल देखने को मिलने वाला है। शो में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाना है और उसके लिए वो सभी घरवाले जरूर जश्न मनाएंगे। लगता है कि जन्माष्टमी की शाम से पहले ही मामला सुलझ जाएगा और पाखी घर आ जाएगी।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

More from Filmibeat

Read more about: rupali ganguly anupama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X