..................... bollywood live updates HT Indias Most Stylish Awards 2025 red carpet chhaava box office collection - Hindi Filmibeat

Bollywood Live: अवॉर्ड रेड कार्पेट पर उतरी सफेद अप्साएं, नहीं रुक रही 'छावा' की कमाई

Bollywood

Bollywood Latest News In Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने जहां 17वें दिन बम्पर कमाई करके दुनिया भर में डंका पीटा, वहीं 18वें दिन इसने अब तक की सबसे कम कमाई की है। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति राजा सम्भाजी महाराज के जीवन पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में कामयाब रही है। वहीं, इस धाकड़ फिल्म के सामने 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव ' और 'क्रेज़ी' जैसे नौ दो ग्यारह हो चुकी है। हालांकि, जैसे-तैसे 'क्रेज़ी' मे अपनी जान इस वक्त बचाई हुई है।

इसके साथ ही मुंबई में HT India's Most Stylish Awards 2025 का आयोजन हुआ। इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगा। सभी सेलेब्स सफेद लिबास में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दिए। इस दौरान रेड कार्पेट के लुक सामने आए है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

LIVE Feed
  • Mar 4, 2025 6:50 PM

    Sana Khan ने Sambhavana Seth के कपड़ों पर उठाई उंगली

    Sana Khan Trolled: पूर्व एक्ट्रेस सना खान और बिग बॉस फेम संभावना सेठ ने हाल ही में एक वीडियो के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संभावना को दुपट्टा और बुर्का पहनने के लिए कहने पर सना को नेटिजन्स ने बुरी तरह से फटकार लगाई जा रही है।

    Sana Khan ने Sambhavana Seth के कपड़ों पर उठाई उंगली
  • Mar 4, 2025 6:04 PM

    Ranu Mandal का हालिया वीडियो देखकर फैंस हुए परेशान

    Ranu Mandal Video: 'एक प्यार का नगमा' गाने से रातों-रात सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुकीं रानू मंडल अब अपनी पुरानी जिंदगी में लौट आई हैं। सोशल मीडिया पर उनके सिंगिंग वीडियो के वायरल होने के बाद सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने उन्हें बड़ा ब्रेक दिया। हालांकि, ऐसा लगता है कि रानू की जिंदगी में ज्यादा बदलाव नहीं आया है।

    Ranu Mandal का हालिया वीडियो देखकर फैंस हुए परेशान
  • Mar 4, 2025 6:03 PM

    दो साल की डेटिंग के बाद Tamannaah Bhatia और Vijay Varma का हुआ ब्रेकअप

    Tamannaah Bhatia And Vijay Varma Breakup: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा 2023 में तब सुर्खियों में आए जब गोवा से उनका एक साथ नए साल का स्वागत करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आए। बाद में, दोनों कई बार एक साथ दिखे और कपल ने एक साथ पोज देने और अपने रिश्ते का ऐलान करने में जरा भी देरी नहीं दिखाई। हालांकि, अब कथित तौर पर उनका ब्रेकअप हो गया है।

    दो साल की डेटिंग के बाद Tamannaah Bhatia और Vijay Varma का हुआ ब्रेकअप
  • Mar 4, 2025 5:22 PM

    Abhishek Bachchan ने भरे इवेंट में Rekha को लगाया गले

    Abhishek Bachchan Hugs Rekha: अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन हाल ही में मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए। जिसमें रेखा, मुमताज, उर्मिला मातोंडकर, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर, फरहान अख्तर, सोनम कपूर और दीया मिर्जा सहित कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।

    Abhishek Bachchan ने भरे इवेंट में Rekha को लगाया गले
  • Mar 4, 2025 4:46 PM

    Urvashi Rautela बगीचा बनकर पहुंचीं विदेशी इवेंट में

    Urvashi Rautela Trolled: उर्वशी रौतेला एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो निश्चित रूप से सुर्खियों में आना जानती हैं। अपने बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री ने हाल ही में पेरिस में एक कार्यक्रम में भाग लिया और उन्होंने रेड कार्पेट से एक वीडियो साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

    Urvashi Rautela बगीचा बनकर पहुंचीं विदेशी इवेंट में
  • Mar 4, 2025 3:31 PM

    शादी के 7 साल बाद शोएब इब्राहिम से तलाक लेने जा रही हैं दीपिका कक्कड़, जानें सच्चाई

    शोएब ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इन खबरों को एक दम झूठा बताते नजर आ रहे हैं। शोएब कहते हैं कि इंडस्ट्री में किसी के शादी टूटने की खबर आ रही है। इसके बाद दीपिका कहती हैं मैं तुमको क्यों बताऊं। मैं छुपकर करूंगी। ये बताना जरूरी थोड़ी ना होता है। इसके बाद शोएब कहते हैं कि मैंने सुना है कि हम दोनों अलग हो रहे हैं। किचन में खड़े होकर शोएब बताते हैं कि फाइनली दीपिका ने यह डिसीजन ले लिया है कि हम और दीपिका अलग हो रहे हैं।

    शादी के 7 साल बाद शोएब इब्राहिम से तलाक लेने जा रही हैं दीपिका कक्कड़, जानें सच्चाई
  • Mar 4, 2025 2:03 PM

    इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद के बाद इमोशनल हुए आशीष चंचलानी वीडियो शेयर कर, बोले- लड़ लेंगे...

    इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद में फंसे आशीष चंचलानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में आशीष चंचलानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें देखा जा सकता है कि आशीष चंचलानी इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। साथ ही वह अपने चाहने वालों को शुक्रिया कर रहे हैं कि वह उसके साथ टफ समय में भी साथ खड़े रहे साथ ही में उन्होंने अपने चाहने वालों से यह अपील भी की है। चलिए जानते हैं कि क्या कहते हैं कि आशीष चंचलानी।

  • Mar 4, 2025 1:14 PM

    बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल में ना जाने की खबरें झूठी, रश्मिका मंदाना के करीबी ने किया खुलासा!

    रश्मिका मंदाना से जुड़े सूत्रों का कहना है, "कुछ खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि रश्मिका ने बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल में जाने से मना कर दिया और इसे लेकर गलत बातें कही हैं, साथ ही राज्य को लेकर भी गलत बयान दिए हैं। बताई जा रही ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं और इनमें थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं है। रश्मिका मंदाना के बारे में जो बातें फैलाई जा रही हैं, कि किसी ने उन्हें बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल में आने को कहा और उन्होंने मना कर दिया, ये सब बिल्कुल गलत और बेबुनियाद हैं। यह बयान सही सच सामने रखने और किसी भी तरह की झूठी अफवाहों को खत्म करने के लिए जारी किया जा रहा है।"

  • Mar 4, 2025 12:36 PM

    सीमा हैदर ने सास संग किया 'बिल्लो रानी' पर बिंदास डांस, देखते रह गए मोहल्ले वाले, वकील एपी सिंह ने उतारी नजर

    सचिन मीणा के घर वालों ने सीमा हैदर की गोद भराई की रस्म की थी। इस खास मौके पर मीणा फैमिली ने तमाम मेहमानों और मोहल्ले वालों को बुलाया था। सीमा हैदर की गोद भराई बहुत ही धूमधाम से की गई थी। सभी घर वालों ने जमकर डांस किया था। वहीं हाल ही में सीमा हैदर ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपनी सास के साथ बॉलीवुड के गाने बिल्लो रानी पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

    सीमा हैदर ने सास संग किया 'बिल्लो रानी' पर बिंदास डांस, देखते रह गए मोहल्ले वाले, वकील एपी सिंह ने उतारी नजर
  • Mar 4, 2025 12:03 PM

    मंडे को सुस्त पड़ी सोहम शाह की 'क्रेजी'

    सोहम शाह हर बार अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उनकी फिल्म क्रेजी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस थ्रिलर क्रेजी को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है।

  • Mar 4, 2025 11:34 AM

    बॉयफ्रेंड संग मुंबई से दूर जाकर मनाया श्रद्धा कपूर ने अपना बर्थडे

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। बीते कुछ दिनों से श्रद्धा कपूर को खास उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ स्पॉट किया जा रहा है। श्रद्धा कपूर कभी अपनी दोस्त की शादी में BF संग पहुंचती हैं तो कभी उनकी कुछ तस्वीरें फ्लाइट से कैप्चर की जाती हैं। वहीं हाल ही में श्रद्धा कपूर का एक वीडियो और वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर बॉयफ्रेंड संग अपना जन्मदिन मनाकर लौट रही हैं।

  • Mar 4, 2025 11:10 AM

    अपने पुराने घर में पहुंचकर बिलख कर रोईं अंकिता लोखंडे

    अंकिता लोखंडे का एक वीडियो इस वक्त खूब सुर्खियों में है जिसमें वह फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अंकिता अपने बचपन के उस छोटे से घर के अंदर पहुंची दिख रही हैं जहां उनका जन्म हुआ और पली-बढ़ी हैं। इस वीडियो में अंकिता बताती दिख रही हैं कि जब वो छोटी थीं तो इस घर में कहां क्या करती थीं।

  • Mar 4, 2025 10:26 AM

    'टूटा हुआ है वो इंसान...' समय रैना से फोन पर बात करने वाले यूट्यूबर का खुलासा

    यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर जो विवाद हुआ, वो जगजाहिर है। इस शो में मेहमान बनकर आए रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा भी लगातार विवादों में घिरे रहे। पूछताछ हुई, कोर्ट से फटकार लगी, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स भी घट गए। इस बीच ये पता चला है कि इस घटना ने समय रैना को तोड़ दिया है। वो टूट गए हैं और डिप्रेशन में हैं।

  • Mar 4, 2025 9:45 AM

    रूबीना दिलैक ने फराह खान को दी सलाह- चिकन खाना बंद कर दीजिए, मछली ठीक है

    एक्ट्रेस और रियलिटी शो स्टार रूबीना दिलैक हाल ही में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' जज फराह खान के घर कुकिंग व्लॉग के लिए गईं। बातचीत के दौरान, रुबीना ने सुझाव दिया कि फराह को बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकन खाना छोड़ देना चाहिए। अपना निजी अनुभव को शेयर करते हुए रूबीना ने बताया, 'अभिनव और मैंने सात साल पहले चिकन खाना छोड़ दिया था। जब भी हम वर्कआउट करते थे, तो हमारे पैर बेचैन हो जाते थे और हमारे तलवे दर्द करने लगते थे। लेकिन चिकन छोड़ने के बाद हमने एक बड़ा अंतर देखा।'

  • Mar 4, 2025 8:28 AM

    सोनम कपूर के पेंडेंट ने खींचा ध्यान

    सोनम कपूर भी इस महफिल में पहुंची थीं जहां उन्होंने अपने यूनिक लुक से लाइमलाइट चुरा ली। वे ऑफ व्हाइट स्कर्ट के साथ शिमरी टॉप पहने दिखीं। सोनम ने सिल्वर जूलरी और स्लीक बन के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। इस लुक में वे काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। इस दौरान सोनम ने अपने गले में एक पेंडेंट पहना हुआ था जिसका लॉकेट उन्होंने अपने बैक साइड पर स्टाइल किया था। कैमरे को पोज देते समय वे अपना बैक लुक फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं।

  • Mar 4, 2025 8:23 AM

    व्हाइट साड़ी में छा गईं शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी बीती रात अवॉर्ड शो में शामिल हुई थीं। इस दौरान वे व्हाइट कलर की नेट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी को शिल्पा ने मैचिंग हॉल्टर नेक वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था। पैपराजी को पोज देते समय वे अपना बैकलेस लुक भी फ्लॉन्ट करती दिखीं।

  • Mar 4, 2025 7:50 AM

    ब्लैक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का क्लासी लुक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपने स्टाइलिंग सेंस और खूबसूरत लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरों से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X