Sana Khan ने Sambhavna Seth के कपड़ों पर उठाई उंगली, एक्ट्रेस को बुर्का और दुपट्टा पहनने पर किया मजबूर

Sana Khan

Sana Khan Trolled: पूर्व एक्ट्रेस सना खान और बिग बॉस फेम संभावना सेठ ने हाल ही में एक वीडियो के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संभावना को दुपट्टा और बुर्का पहनने के लिए कहने पर सना को नेटिजन्स ने बुरी तरह से फटकार लगाई जा रही है।

सना ने संभावना को बु्र्का पहनने के लिए कहा

वीडियो में सना संभावना को बुर्का पहनने के लिए कहती हुई दिखाई दे रही हैं। सना वीडियो में कहती हुई सुनाई दे रही हैं, "तेरे पास एक अच्छी सलवार कमीज नहीं है...थप्पड़ चाहिए? तुम्हारा दुपट्टा कहां है? बुर्का लाओ...संभावना को बुर्का पहनाओ।"

लोगों ने सना को किया ट्रोल

इसके बाद संभावना ने बताया कि अब उनके कोई भी कपड़े उन्हें फिट नहीं होते हैं क्योंकि उनका वजन 15 किलो बढ़ गया है। उन्होंने कहा, "लोग हमारे कपड़ों पर नहीं, बल्कि हम क्या कहते हैं, इस पर ध्यान देंगे। हम जैसे हैं, लोग हमें उसी रूप में पसंद करेंगे।"

वीडियो सामने आने के तुरंत बाद, नेटिजेंस ने सना को ट्रोल किया और पूछा कि उन्होंने संभावना के कपड़ों पर सवाल क्यों उठाया। एक यूजर ने उनके वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कहा, "संभावना को ऐसे लोगों के साथ घूमने से बचना चाहिए।" दूसरे ने कमेंट किया- "यह हंसाने वाला है...उसने ठीक-ठाक कपड़े पहने फिर भी इससे प्रॉब्लम है और ये होती कौन है बोलने वाली...खुद दूसरे पर ऐसी नजर डालोगे और नकाब पहन लोगे तो ईमान वाले नहीं बन जाओगे।"

वीडियो के नीचे एक और कमेंट में लिखा है- "एक मुस्लिम के तौर पर, यह बहुत बुरा बर्ताव है, खासकर ऑनलाइन दिखाने के लिए, दूसरों की मान्यताओं का सम्मान करें क्योंकि आप चाहते हैं कि दूसरे आपकी मान्यताओं का सम्मान करें। मुझे यकीन है कि वह मजाक कर रही है, लेकिन फिर भी यह एक बुरा एग्जांपल है, दूसरों को कुछ भी करने के लिए मजबूर करना जो उन्हें ठीक ना लगे, वैसे भी पूरी तरह से हराम है।"

एक यूजर ने लिखा- "उसने अच्छे कपड़े पहने हैं। मुझे नहीं पता कि वह अपने कपड़ों को लेकर इतनी परेशान क्यों है। संभावना मुस्लिम नहीं है, सना को उसे किसी चीज के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। किसी को हमारे विश्वास का पालन करने के लिए मजबूर करना इस्लाम के खिलाफ है।"

कुछ यूजर्स ने सना खान को 'असभ्य' भी कहा। एक कमेंट में लिखा गया, "सना यहां गलत और असभ्य थीं...आप किसी को कपड़ें चुनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।" एक और शख्स ने लिखा, "सना का कपड़ों पर कमेंट करना गलत था।" एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "किसी पर भी कपड़े नहीं थोपे जाने चाहिए। संभावना को जो भी पहनना है, पहनने का पूरा अधिकार है और अगर उसे कोई समस्या है, तो उसे अपने शो पर ना बुलाएं।"

आपको बता दें, वीडियो को संभावना ने कुछ दिन पहले अपने ऑफिशियल YouTube चैनल पर पोस्ट किया था। नवंबर 2020 में अनस से शादी करने से पहले सना ने अपना अभिनय करियर छोड़ दिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया से अपनी शूट डायरी और ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो भी डिलीट कर दिए।

More from Filmibeat

Read more about: sana khan sambhavna seth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X