Bollywood Highlights: 'एनिमल' को भी 'गदर 2' ने दी मात, कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन ने पिया फिनाइल

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 14 June: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनी रहती है। अगर आप भी खुद को इन खबरों से महरूम नहीं रखना चाहते हैं और खुद को इस जगत का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमारे इस खास लाइव के साथ।

रणबीर की 'एनिमल' को सनी देओल की 'गदर 2' ने दी मात

गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी फिल्म गदर 2 ने रणबीर कपूर की एनिमल को भी मात दे दी है। अनिल शर्मा ने हाल ही में एक ट्वीट किया है जिसमें दिख रहा है कि गदर 2 के टीजर को 23 घंटे के अंदर 1.7 करोड़ व्यूज मिले हैं, जबकि 'एनिमल' के प्री टीजर को दो दिनों के अंदर 1.8 करोड़ व्यूज मिले हैं। इस ट्वीट के साथ अनिल शर्मा ने लिखा 'भगवान दयालु है... ईश्वर सबका भला करे... हमारी फिल्म इंडस्ट्री में खुशहाली आए।'

LIVE Feed
  • Jun 14, 2023 8:12 PM

    फिल्म हिट होते ही पति विक्की कौशल पर खूब प्यार लुटा रही हैं कैटरीना कैफ

    Vicky Kaushal Katrina Kaif Photo: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस का जबरदस्त अंदाज में स्वाद चखते दिखाई दे रहे हैं। वहीं फिल्म के डिट होने के बाद अब विक्की कौशल पत्नी कैटरीना कैफ के साथ घर पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। फिल्म प्रमोशन और टाइट शेड्यूल के बाद अब विक्की कौशल फ्री होते ही पत्नी कैटरीना के साथ सुकून भरे पल बिता रहे हैं। इस खास पलों की एक तस्वीर विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है।

  • Jun 14, 2023 7:41 PM

    जब कंगना 'टीकू वेड्स शेरू' के लिए नवाज को मनाने बेंगलुरु पहुंचीं

    प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' का निर्माण करने वाली कंगना रनौत ने इस अनोखे रोमांटिक ड्रामा में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कास्ट करने के बारे में एक मजेदार कहानी साझा की है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शेरू के रोल के लिए नवाजुद्दीन से संपर्क करने के बारे में बताया कि, मैं उनका नंबर ढूंढ रही थी और लोग कह रहे थे कि वह आने वाले पांच सालों तक कुछ भी साइन नहीं करेंगे। वह किसी से बात भी नहीं करेंगे। लेकिन मैंने सोचा अगर वह कुछ ऐसा सुनते हैं जो उन्हें पसंद हो तो वह साइन कर सकते हैं। मैं किसी तरह नवाजुद्दीन का नंबर लेने में कामयाब रही। इसके बाद मैंने उन्हें मैसेज किया और कहा कि मैं उनसे मिलना चाहती हूं।

  • Jun 14, 2023 6:12 PM

    कंगना रनौत पर छाई बोल्डनेस, 36 की उम्र में दिखाया ऐसा हुस्न फिर क्लीवेज छुपाने के लिए पहनी ये चीज

    बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के ट्रेलर के साथ साथ सोशल मीडिया पर जिस चीज के सबसे ज्यादा चर्चे हो रहे हैं वो है प्रोड्यूसर कंगना रनौत का लुक। कंगना के लुक की बात करें तो हसीना इस दौरान बॉडीफिट स्कर्ट और क्रॉप्ड ब्लेजर पहने दिखाई दे रही थीं। कंगना का टॉप सामने से काफी डीप नेक में ओपन लुक वाला था। ऐसे में हसीना की क्लीवेज साफ दिखाई दे रही थी। इसे छुपाने के लिए कंगना ने पर्ल नेकलेस पहना था जो की मल्टीलेयर वाला था।

  • Jun 14, 2023 6:09 PM

    जावेद अख्तर ने कोर्ट में कंगना रनौत को लेकर दिया बड़ा बयान

    जावेद अख्तर ने तीन साल पहले कंगना रनौत पर मानहानि का केस किया था। 12 जून को मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट में कंगना के वकील ने जावेद अख्तर से पूछताछ की है। कोर्ट में जांच के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि कंगना ने उनके खिलाफ नेशनल टेलीविजन पर जो भी बोला वो किसी भी एंगल से सच नहीं है। वो कंगना को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते हैं और सुसाइड को लेकर उकसाने वाली बात भी किसी तरीके से सही नहीं है।

  • Jun 14, 2023 4:32 PM

    नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर स्टारर टीकू वेड्स शेरू का ट्रेलर

    साई कबीर श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित, फिल्म कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस, मणिकर्णिका फिल्म्स का पहला प्रोजेक्ट है। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर स्टारर ये फिल्म 23 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

  • Jun 14, 2023 4:10 PM

    सुशांत को याद कर इमोशनल हो गईं सारा अली खान

    सारा अली खान ने लिखा, ''हम पहली बार केदारनाथ जा रहे हैं। मैं पहली बार शूटिंग के लिए जा रही हूं। और मुझे पता है कि दोनों में से कोई भी फिर कभी ऐसा महसूस नहीं करेगा। लेकिन एक्शन, कट, सनराइज, नदियां, बादल, चांदनी, केदारनाथ और अल्लाह हू के बीच कहीं मैं जानता हूं कि तुम वहां हो। अपने सितारों के बीच चमकते रहें। केदारनाथ से एंड्रोमेडा तक।''

    सुशांत को याद कर इमोशनल हो गईं सारा अली खान
  • Jun 14, 2023 11:40 AM

    अजय देवगन और मोहनलाल की दृश्यम 3 की रिलीज को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला

    दृश्यम और दृश्यम 2 की बेजोड़ सफलता के बाद अब फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म पर काम शुरु हो चुका है। फिल्म के बेसिक प्लॉट को फाइनल कर लिया गया है और अब निर्देशक जीतू जोसेफ और उनकी टीम पटकथा पर काम कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, दृश्यम की हिंदी और मलयालम टीम दोनों फिल्मों की एक साथ शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं। इतना ही नहीं, बल्कि दोनों फिल्मों को एक ही साथ रिलीज भी किया जाएगा।

  • Jun 14, 2023 11:15 AM

    12वें दिन जरा हटके, जरा बचके की रफ्तार हुई धीमी, 12वें दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

    सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन करीब 5.25 करोड़ रुपये कमाए और धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते हुए ‘जरा हटके जरा बचके’ ने 50 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है और ये फिल्म हिट की कैटेगरी में आ गई है। वहीं अब फिल्म की रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, फिल्म की कुल कमाई अब 58.75 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि ये अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद नंबर्स में बदलाव हो सकता है।

    12वें दिन जरा हटके, जरा बचके की रफ्तार हुई धीमी, 12वें दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़
  • Jun 14, 2023 11:13 AM

    अवनीत कौर के इस लुक पर फिदा हैं लोग

    रात होते ही अवनीत ने इन तस्वीरों को क्लिक किया और पोस्ट कर दिया। ब्रालेस लुक में कहर ढाती अवनीत की इन तस्वीरों पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। अवनीत ने इन तस्वीरों के साथ लिखा था, ''आधुनिक दिनो की बार्बी।''

  • Jun 14, 2023 10:50 AM

    कृति सैनन हुईं बुरी तरह से ट्रोल

    दरअसल कृति सैनन ने इस दौरान फुल इंडियन कपड़े पहने थे और लोगों का कहना है कि ये कल ही बॉडीकॉन ड्रेस में दिखी थी और आज माता सीता की तरह दिखने के लिए ऐसा कुछ पहनकर आई है। जी हां, कृति इस दौरान आदिपुरुष के इवेंट पर पहुंचीं थीं और इसके बाद लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

    कृति सैनन हुईं बुरी तरह से ट्रोल
  • Jun 14, 2023 9:38 AM

    लाज-शर्म को भूल 'गोरी मेम' पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, पहली बार पहनी बिकिनी तो तड़प उठे फैंस

    सौम्या टंडन के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है और हो भी क्यो ना। एक्ट्रेस लगातार अपने पोस्ट से लोगों को अपनी ओर बांधे रखती है। अब उन्होंने पहली बार ऐसा काम किया है कि उनके चाहनेवालों की आंखें भी फटी की फटी रह गई। एक्ट्रेस ने अपनी सारी लाज-शर्म को भूलकर पहली बार बिकिनी में फोटोज शेयर की हैं।

    लाज-शर्म को भूल 'गोरी मेम' पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, पहली बार पहनी बिकिनी तो तड़प उठे फैंस
  • Jun 14, 2023 9:29 AM

    Sara Ali Khan ने अटपटे सवाल का दे डाला ऐसा जवाब

    सारा अली खान से एक पैप सवाल पूछता है कि, ''सारा जी, गर्लफ्रेंड से तलाक कैसे लें।'' इस पर हैरान सारा अली खान बोलती हैं, ''गर्लफ्रेंड से तलाक थोड़े ही लिया जाता है।'' अब ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। बता दें कि सारा अली खान अक्सर अपनी बयानों को लेकर छाई रहती हैं।

  • Jun 14, 2023 8:50 AM

    कपिल शर्मा शो का इस कॉमेडियन ने फेसबुक लाइव पर आकर पी लिया फिनाइल, लेकिन तभी...

    कपिल शर्मा शो में अक्सर नाना पाटेकर की एक्टिंग करने वाले तीर्थानंद राव पहले सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लाइव आए और इसके बाद आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने इसी लाइव के दौरान फिनाइल पी लिया और अपनी सुसाइड करने का जिम्मेदार एक महिला को ठहराने लगे। उन्हें फिनाइल पीता देख उनके किसी दोस्त ने नजदीकी पुलिस स्टेशन को कॉल किया और मौका रहते पुलिस भी वहां पहुंच गई और उन्हें अस्पताल लेकर चली गई।

    कपिल शर्मा शो का इस कॉमेडियन ने फेसबुक लाइव पर आकर पी लिया फिनाइल, लेकिन तभी...

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X