लाज-शर्म को भूल 'गोरी मेम' पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, पहली बार पहनी बिकिनी तो तड़प उठे फैंस

Saumya Tandon Bikini

Saumya Tandon Bikini Photos: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस की बात हो तो सौम्या टंडन का नाम जरूर लिया जाता है। एक्ट्रेस ने अनीता भाभी बनकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। हालांकि, उन्होंने अब एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है लेकिन अब भी सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस को ट्रीट देती ही रहती हैं।

सौम्या का बिकिनी लुक

सौम्या टंडन के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है और हो भी क्यो ना। एक्ट्रेस लगातार अपने पोस्ट से लोगों को अपनी ओर बांधे रखती है। अब उन्होंने पहली बार ऐसा काम किया है कि उनके चाहनेवालों की आंखें भी फटी की फटी रह गई। एक्ट्रेस ने अपनी सारी लाज-शर्म को भूलकर पहली बार बिकिनी में फोटोज शेयर की हैं।

लोग कर रहे तारीफ

तस्वीरों में सौम्या टंडन पिंक बिकिनी में नजर आ रही हैं और एक्ट्रेस इस बिकिनी में काफी ज्यादा हॉट नजर आ रही हैं। सौम्या का ये ग्लैमरस लुक उनके फैंस को अपना दीवाना बना रहा है। सौम्या को इस बोल्ड अंदाज में देखकर इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है कि वो 38 साल की हैं और बच्चे की मां भी हैं। सौम्या के इन फोटोज पर उनके फैंस हार्ट और फायर इमोजी के जरिए रिएक्ट कर रहे हैं, उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

छुट्टियों के मजे ले रही हैं सौम्या

'भाबीजी घर पर हैं' की अनिता भाभी यानी सौम्या टंडन इन दिनों मॉरिशस में हॉलिडे मना रही हैं। वह इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी वकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इस वकेशन पर उनकी मम्मी भी उनके साथ गई हैं।

सौम्या का परिवार

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सौम्या टंडन ने साल 2019 में एक बेटे को जन्म दिया था। इस गुड न्यूज को एक्ट्रेस ने फैन्स के साथ शेयर की थी। उन्होंने दिसंबर, 2016 में सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। उनके पति पेशे से एक बैंकर हैं।

सौम्या का करियर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौम्या टंडन एक मॉडल रह चुकी हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी मॉडलिंग से ही की थी। सौम्या साल 2006 में फेमिना कवर गर्ल में पहली रनर अप थीं। साथ ही सौम्या टंडन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत भी साल 2006 में ही की थी और उन्हें करीना कपूर के साथ 'जब वी मेट' में काम करने का मौका मिला।

सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर की बहन का रोल निभाने के बाद सौम्या ने कई प्रोजेक्ट्स पर काम किए लेकिन उन्हें असली पहचान 'भाबी जी घर पर है' के अनीता भाभी के रोल से मिली। हालांकि सौम्या ने कोरोना काल के दौरान अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए इस शो को अलविदा कह दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X