Bollywood Highlights: 'गदर 2' ने कमाई के मामले में रचा इतिहास, 'जवान' की एडवांस बुकिंग शुरु

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'जवान' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है, जो शाहरुख के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' की विदेशी रिलीज के लिए एडवांस बुकिंग मिडिल ईस्ट में शुरू हो गई है। विदेशों में वितरक सक्रिय रूप से इस जानकारी को अपने सोशल मीडिया पेजों पर साझा कर रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच और अधिक चर्चा पैदा हो रही है।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस वक्त गदर 2 को लेकर खबरों में बने हुए हैं, हर तरफ फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने स्वतंत्रता दिवस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने ओपनिंग डे से भी ज्यादा बिजनेस 15 अगस्त को किया। इसके साथ ही फिल्म ने एक और माइल स्टोन एचीव कर लिया है। गदर 2 ने रिलीज के पांच दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुडी महत्वपूर्ण और दिलचस्प खबरें पड़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Aug 16, 2023 8:36 PM

    जरीन खान को हुआ डेंगू

    ज़रीन खान ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अपडेट साझा किया जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह डेंगू से पीड़ित हैं। उन्होंने जूस पीते हुए अपनी एक और तस्वीर भी साझा की, क्योंकि वह रिकवरी मोड पर हैं।

  • Aug 16, 2023 7:43 PM

    अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक मल्हान से मिलने पहुंचीं मनीषा, लेकिन फिर लोगों ने इस वजह से किय ट्रोल

    मनीषा रानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने अपने दोस्त अभिषेक मल्हान का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया। कुछ ही घंटों पहले, उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें वह अभिषेक के अस्पताल के केबिन में एंट्री करती और उन्हें गले लगाती हुई दिखाई दे रही है।

    अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक मल्हान से मिलने पहुंचीं मनीषा, लेकिन फिर लोगों ने इस वजह से किय ट्रोल
  • Aug 16, 2023 7:14 PM

    'गदर 2' का वो वायरल सीन, जिसे देखकर भाग खड़े हुए पाकिस्तानी, कार्तिक आर्यन ने कर दिया लीक

    Gadar 2 Viral Scene: सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' ने इस वक्त गदर काट रखा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। इस फिल्म के कई डायलॉग काफी फेमस हो रहे हैं लेकिन इस फिल्म का एक सीन ऐसा है जो बिना डायलॉग के भी काफी वायरल हो रहा है और अब इस सीन को कार्तिक आर्यन ने शेयर कर दिया है।

    'गदर 2' का वो वायरल सीन, जिसे देखकर भाग खड़े हुए पाकिस्तानी, कार्तिक आर्यन ने कर दिया लीक
  • Aug 16, 2023 4:43 PM

    सेल्फी लेने आए शख्स पर बुरी तरह चिल्लाए सनी देओल, लोग बोले- पाजी इसकी तो चड्ढी गीली हो गई होगी

    वीडियो में सनी देओल काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सनी देओल जल्दी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने के लिए एक्साइटेड दिखाई दे रहा है। ऐसे में सनी देओल उसे इशारे से सेल्फी की परमीशन देते हैं और कुछ देर के लिए ठहरते भी हैं। लेकिन ये शख्स फोन में कैमरा खोलमने में बिजी और बातों के मजे लेता दिखाई देता है। ऐसे में सनी देओल इसपर चिल्लाते हुए कहते हैं, "ओ ले ना फोटो" सनी देओल का ये गुस्से वाला एक्सप्रेशन काफी मजेदार है और फैंस इस वीडियो को बार बार देख रहे हैं।

  • Aug 16, 2023 3:33 PM

    53 साल के हुए सैफ अली खान, पटौदी बेगम ने मोनोकिनी पहने काट दिया बवाल.. ऐसे किया सेलिब्रेट

    बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 53वां जनमदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके घर पर उनके बर्थडे का शानदार सेलिब्रेशन चल रहा है। करीना कपूर खान ने सैफ को बर्थडे विश करने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। करीना कपूर खान ने सैफ के लिए बेहद खास तस्वीर के साथ स्पेशल नोट भी लिखा है।

  • Aug 16, 2023 2:58 PM

    विराट कोहली को लेकर फैल गई झूठी खबर, परेशान होकर बोले- बचपन से जो अखबार पढ़ा वो भी अब...

    विराट कोहली ने फेक न्यूज का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बचपन से जो अखबार पढ़ा वो भी अब फेक न्यूज़ छापने लगा'। दरअसल, आपको बता दें कि विराट कोहली ने कुछ ही समय पहले अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसी प्रॉपर्टी को लेकर खबर छपी थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में निर्माणाधीन संपत्ति का दौरा किया और कथित तौर पर आर्किटेक्ट से एक मिनिमल फार्महाउस बनाने के लिए कहा। उन्होंने आर्किटेक्ट को हरियाली बनाए रखने पर ध्यान देने का भी निर्देश दिया। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि विराट कोहली संपत्ति पर एक क्रिकेट पिच बनाने के इच्छुक हैं। कपल कंस्ट्रक्शन की बारीकी से निगरानी कर रहा है और वे दोनों अपने बहुमूल्य इनपुट भी दे रहे हैं।

  • Aug 16, 2023 2:12 PM

    अक्षय कुमार की फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

    OMG 2 सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने भारत में 72 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं ओवरसीज में फिल्म 14 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म का gross वर्ल्डवाइज कलेक्शन 100.50 करोड़ है। जी हां, OMG 2 वर्ल्डवाइड 100 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

  • Aug 16, 2023 1:29 PM

    Shilpa Shetty ने ट्रोलर्स को लगाई लताड़

    शिल्पा शेट्टी ट्रोलिंग पर भड़क गईं और उन्होने लिखा, ''मैं झंडा फहराते समय आचरण के "नियमों" से अवगत हूं, मेरे देश और झंडे के लिए सम्मान मेरे दिल से आता है, सवाल उठाने के लिए नहीं। मैं एक गौरवान्वित भारतीय हूं। आज की पोस्ट उस भावना को साझा करने और जश्न मनाने के लिए थी। सभी ट्रोलर्स (जिन्हें मैं आमतौर पर नजरअंदाज कर देती हूं) के लिए, इस दिन अपनी अज्ञानता को उजागर करने और नकारात्मकता फैलाने की आप सराहना नहीं करते। इसलिए अपने तथ्यों का अधिकार प्राप्त करें और कृपया पीछे हटें।''

  • Aug 16, 2023 12:48 PM

    Welcome 3: अक्षय कुमार की वेलकम 3 को मिला नया नाम

    फ़िरोज़ ए नाडियाडवाला ने अपनी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त का नाम रखा है- 'वेलकम टू द जंगल'। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट के लिए क्रिसमस 2024 को लॉक कर दिया है। खास बात है कि पहली वेलकम भी साल 2007 के क्रिसमस पर रिलीज़ हुई थी। कोई शक नहीं कि फैंस के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं। हालांकि फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

  • Aug 16, 2023 12:11 PM

    तमन्ना भाटिया के Kaavaalaa सॉन्ग पर लड़के ने किया धमाकेदार डांस!

    इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर और शिल्पा राव ने गाया है। जापानी शख्स के इस वीडियोकी बात करें वो काफी बेहतरीन डांस करते हुए नजर आ रहा है और इस शख्स ने तमन्ना की तरह ही स्टेप्स को मैच करने की भी कोशिश की है। पोस्ट के कैप्शन में काकेताकु ने लिखा, "जापान से कावला।"

    तमन्ना भाटिया के Kaavaalaa सॉन्ग पर लड़के ने किया धमाकेदार डांस!
  • Aug 16, 2023 11:33 AM

    बाबा बागेश्वर के पास मां को लेकर पहुंचे करणवीर बोहरा हुए ट्रोल

    करणवीर बोहरा टीवी के जाने माने सितारे हैं और उनके बागेश्वर वाले बाबा के पास पहुंचने से लोग भड़क गए और उनको ट्रोल कर रहे हैं। करणवीर बोहरा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था। उन्होने इस वीडियो के साथ लिखा, मेरी माँ कुछ समय से उनसे मिलना चाह रही थी और उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उनसे संपर्क कर सकता हूँ..

    बाबा बागेश्वर के पास मां को लेकर पहुंचे करणवीर बोहरा हुए ट्रोल
  • Aug 16, 2023 10:39 AM

    सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा बने वेटर?

    जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज के इन कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वेटर बनकर रेस्टरेंट में खाना सर्व किया है। जी हां, ये सभी सितारे मुंबई के एक रेस्तरां में स्वतंत्रता दिवस के दोपहर के भोजन के लिए पहुंचे। इस दौरान सभी ने खाना ही नहीं खाया बल्कि वहां पर बैठे सभी लोगों की सेवा भी की।

    सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा बने वेटर?
  • Aug 16, 2023 10:07 AM

    अभिषेक मल्हान के ओवर कॉन्फिडेंस पर पूजा भट्ट का बयान,- "एटिट्यूड कभी काम नहीं आता, ऑडियंस..."

    सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हो गया है और शो को उसका विनर एल्विश यादव के रुप मे मिल गया है। इसी बीच शो के दौरान हमेशा चर्चा में रहने वाली पूजा भट्ट ने शो के रनररप रहे अभिषेक मल्हान को लेकर बयान जारी किया है। पूजा ने कहा है कि अभिषेक के ऑवर ऐटीट्यूड को देखकर मुझे दुख हुआ, उनको इसीलिए ट्रॉफी नहीं मिल पाई क्योंकि उनको लग रहा था पूरा शो वही चला रहे हैं।

    अभिषेक मल्हान के ओवर कॉन्फिडेंस पर पूजा भट्ट का बयान,-
  • Aug 16, 2023 9:34 AM

    OMG 2 Box Office Day 5: ओएमजी 2 जल्द होगी 100 करोड़ क्लब में शामिल

    स्वतंत्रता दिवस बॉलीवुड के लिए फायदेमंद साबित हुआ। थिएटर्स में लगी हालिया रिलीज फिल्मों ने 15 अगस्त को अच्छा बिजनेस किया। इस लिस्ट में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 का नाम भी शामिल है। स्वतंत्रता दिवस पर ओएमजी 2 के बिजनेस की रिपोर्ट अच्छी है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 15 अगस्त को सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ओएमजी 2 ने मंगलवार को देशभर में 18.50 करोड़ का नेट बिजनेस किया। इसके साथ ही डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर OMG 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 73 करोड़ पहुंच गया है।

  • Aug 16, 2023 9:18 AM

    सोशल मीडिया पर विजय-रश्मिका की खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

    साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों के बीच पैचअप हो गया है। इस बीच दोनों सितारे एक बार फिर साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, दोनों अपनी फिल्म 'गीता गोविंदम' के पांच शानदार साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। दोनों कलाकारों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर निर्देशक परशुराम के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

  • Aug 16, 2023 9:14 AM

    सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बाद कियारा आडवाणी ने अपनी पहली रसोई में खास पकवान, अब हुआ खुलासा

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी से सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से शादी के बाद बनाई गई पहली रेसिपी शेयर करने के लिए कहा गया। एक सैनिक ने अभिनेत्री से पूछा, “शादी के बाद पहली बार आपने अपनी रसोई में कौन सी रेसिपी बनाई थी?” कियारा ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैंने अभी तक कुछ भी नहीं बनाया है, बस पानी उबाल लिया होगा।”

    सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बाद कियारा आडवाणी ने अपनी पहली रसोई में खास पकवान, अब हुआ खुलासा
  • Aug 16, 2023 8:49 AM

    राहा के जन्म के बाद आलिया भट्ट ने पति रणबीर से करने को कहा था यह काम

    एक मीडिया संस्थान को दिए गए साक्षात्कार में आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपने मेकअप रूटीन के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पलकें बहुत अच्छी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने पति रणबीर कपूर की खूबसूरत लंबी पलकों के लिए उनकी जमकर तारीफ की। वहीं उन्होंने खुलासा किया कि राहा के जन्म के बाद उन्होंने रणबीर से उनकी बेटी राहा की पलकों की जांच करने के लिए कहा था। आलिया ने कहा, ''मेरे पास अपने पति की तरह सुंदर लंबी पलकें नहीं हैं। उनकी पलकें खूबसूरत और लंबी हैं और फिर जब मेरी बेटी का जन्म हुआ, तो मैंने कहा उसकी आँखों की जांच करो। क्या उसकी पलकें सुंदर लंबी हैं? और उसकी पलकें हैं। नजर ना लगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X