'गदर 2' का वो वायरल सीन, जिसे देखकर भाग खड़े हुए पाकिस्तानी, कार्तिक आर्यन ने कर दिया लीक

Gadar 2 Viral Scene: सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' ने इस वक्त गदर काट रखा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। इस फिल्म के कई डायलॉग काफी फेमस हो रहे हैं लेकिन इस फिल्म का एक सीन ऐसा है जो बिना डायलॉग के भी काफी वायरल हो रहा है और अब इस सीन को कार्तिक आर्यन ने शेयर कर दिया है।
सनी देओल की कमाल की एक्टिंग ने 'गदर 2' की सफलता को शिखर पर पहुंचा दिया है। इस फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। थिएटर में अब भी लोग भर-भरकर जा रहे हैं। फिल्म के डायलॉग ने तो लोगों के बीच जगह बनाई ही है, साथ ही फिल्म के एक सीन ने खूब तहलका मचा रखा है और ये सीन है हैंडपंप वाला। जी हां, पिछले पार्ट में सनी देओल ने एक हैंडपंप उखाड़कर पाकिस्तानियों की अक्ल ठिकाने लगा दी थी तो भला इस बार कैसे वायरल हैंडपंप सीन नहीं डाला जाता।
'गदर 2' में भी हैंडपंप वाला सीन डाला गया है लेकिन इस बार एक अनोखे ट्विस्ट के साथ, जिसे देखकर लोगों के चेहरे की हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है और अब इस सीन को बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने शेयर कर दिया है। जिसे देखने के बाद लोगों को इस बात का अंदाजा हो गया है कि इस फिल्म में कितना दम है।
इस वायरल सीन में दिखाया जा रहा है कि कुछ पाकिस्तानी तारा सिंह का पीछा कर रहे होते हैं, उन्हें मारने के लिए लेकिन जैसे ही वो हैंडपंप के पास पहुंचता है तो सभी पाकिस्तानी अपनी जान बचाकर भागने लग जाते हैं। तारा सिंह हैंडपंप उखाड़ने जाता है तो देखता है कि जो लोग उसे मारने आए थे वो लोग अब अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं तो वो हैंडपंप नहीं उखाड़ते हैं।
वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो गदर के बाद, गदर 2 भी सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। 200 करोड़ क्लब में शामिल यह सनी देओल की पहली फिल्म है। फिल्म के 75 करोड़ के बजट को ध्यान में रखते हुए, गदर 2 ने लगभग 154 करोड़ का रिटर्न कमाया है। प्रतिशत में, ROI (निवेश पर रिटर्न) 206% के लगभग है। जी हां, महज 5 दिनों में ही फिल्म ने 200 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा कमा लिया है। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 228.98 करोड़ तक पहुंच चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











