Bollywood Live Updates: महिला को हाथ ना लगाने पर ट्रोल हुईं करीना, प्रभास और वरुण का होगा क्लैश

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 7 May: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनी रहती है। हम आपके लिए उन खबरों की जानकारी लेकर आए हैं, जिनके बारे में आपको जानना जरूरी है। मनोरंजन की दुनिया की हर छोटी-मोटी खबर जानने के लिए हमारे इस लाइव पर अपनी नजर रखें।

मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई फिल्म रिलीज ही होती रहती है और अब खबर सामने आ रही है कि साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की भिड़ंत बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन के साथ हो सकती है। इस पर वरुण ने भी अपना रिएक्शन दिया है। वरुण धवन ने अपने फैंस को कहा है कि चिल करो बहुत दिन है अभी अक्टूबर आने में अभी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म एक ही समय में रिलीज हो सकती है।

LIVE Feed
  • May 7, 2023 8:34 PM

    Video: आलिया भट्ट ने महिला फैन के साथ की ऐसी हरकत, करीना कपूर हो गईं थीं भयंकर ट्रोल

    Alia Bhatt Video: सोशल मीडिया पर सेलेब्स के वीडियो और फोटोज आए दिन वायरल होते ही रहते हैं, जिनको कभी कभी फैंस की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलती हैं तो कभी कभी ट्रोल भी होना पड़ता है सितारों को। ऐसे में हाल ही में करीना कपूर का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे एक महिला को इग्नोर करती नजर आई थीं। और वहीं एक आलिया का भी वीडिया सामने आ गया है जिसमें देखा जा सकता है कि आलिया खुद जाकर अपनी महिला फैन से हाथ मिलाती हैं।

  • May 7, 2023 7:03 PM

    Jawan Director Atlee: ‘जवान’ डायरेक्टर एटली ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

    Jawan Director Atlee:एटली ने अब तक अपने बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया था, जिसे शाहरुख ने रिवील किया, नाम का खुलासा होने के बाद एटली ने अब बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है। एटली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो और उनकी पत्नी प्रिया, साथ ही न्यू बॉर्न बेबी मीर नजर आ रहा है। मीर को प्रिया ने गोद में ले रखा है, वहीं ये तीनों मंदिर में नजर आ रहे हैं हालांकि इस तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे का फेस रिवील नहीं किया है, चेहरे पर उन्होंने रेड हार्ट इमोजी लगा रखी है।

  • May 7, 2023 6:55 PM

    Anurag Thakur: फिल्म 'द केरल स्टोरी' के आलोचकों पर भड़के अनुराग ठाकुर

    Anurag Thakur: बहुचर्चित फिल्म दे केरल स्टोरी पर कई सारे लोगों के प्रतिक्रिया देने के बाद अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी' का विरोध कर रहे राजनीतिक दलों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि द केरला स्टोरी सिर्फ एक फिल्म नहीं है। कुछ लोग हैं जो लड़कियों को आतंकवाद के रास्ते पर फंसाना चाहते हैं और उनका चेहरा इस फिल्म में बेनकाब किया गया है। कुछ राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं। अगर वे विरोध कर रहे हैं तो वे पीएफआई, आतंकवाद और आईएसआईएस का समर्थन करते हैं।

  • May 7, 2023 5:57 PM

    पंकज त्रिपाठी ने शुरू की 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, शेयर की मुहूर्त की तस्वीरें

    पंकज त्रिपाठी और मेकर्स ने आज ऑफिशियल तौर पर 'मैं अटल हूं' की शूटिंग की घोषणा की है। यह फिल्म भारत के प्रिय नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और राजनीतिक करियर के इर्द गिर्द घूमेगी, जो न केवल एक राजनेता थे, बल्कि एक कवि भी थे। मुंबई में शूटिंग शुरू किया गया है, जिसके बाद टीम कुछ हिस्से की शूटिंग लखनऊ में करेगी। फिल्म का शेड्यूल 45 दिनों से अधिक का होगा।

  • May 7, 2023 5:43 PM

    Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर ने फिर से लिखा जैकलीन फर्नाडिस के लिए एक लव लेटर और कहा...

    Jacqueline Fernandez Love Letter: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस अपनी फिल्मों को लेकर नहीं अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सुकेश चंद्रशेखर जो कि कभी जैकलीन के प्रेमी हुआ करते हैं, आज कल जेल में हैं। सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए जैसे एक नया लव लेटर लिखा है। खबर है कि उन्होंने यह लेटर अपने वकील अनंत मलिक के माध्यम से गुरुवार को जारी करवाया है। जैकलीन फर्नांडिज इन दिनों गलत कारणों से खबरों में है।

    Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर ने फिर से लिखा जैकलीन फर्नाडिस के लिए एक लव लेटर और कहा...
  • May 7, 2023 5:34 PM

    Aishwarya Sharma: 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बनने पर खुशी से नच उठी ऐश्वर्या शर्मा, पति नील भट्ट ने शानदार तरीके से बधाई

    Aishwarya Sharma:टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में काम कर सुर्खियां बटोर चुकीं ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी' के 13वें सीजन में नजर आने वाली हैं। शो में उनकी एंट्री पक्की हो चुकी है। बीती रात वह एक इवेंट में पहुंचीं, जहां उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। फैंस ऐश्वर्या को लेकर काफी खुश हैं, साथ ही ऐश्वर्या के पति और अभिनेता नील भट्ट भी उत्साहित हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने जब खतरों की खिलाड़ी की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया तो उनके पति और एक्टर नील भट्ट ने कुछ ऐसा कमेंट किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने लिखा, 'ऑल द बेस्ट माय लव ऐश्वर्या शर्मा।' इसके अलावा उन्हें और कई लोगों से बधाई मिली है।

  • May 7, 2023 5:28 PM

    द केरल स्टोरी Box Office Day 2 कलेक्शन

    विवादों के बावजूद फिल्म द केरल स्टोरी ने पहले दिन 8.03 करोड़ की शानदार कमाई के साथ खाता खोला। वहीं, दूसरे दिन, फिल्म का कलेक्शन देशभर में 11.22 करोड़ रुपये हुआ है। इसी के साथ 'द केरल स्टोरी' ने सिर्फ दो दिन में 19.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है।

  • May 7, 2023 12:58 PM

    ट्विटर पर फॉलोअर्स खरीदने को लेकर कंगना रनौत का आया बयान, कही ये बात

    बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने प्रशंसकों के एक सुझाव पर प्रतिक्रिया दी कि उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स को खरीदना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, "सीरियसली @KanganaTeam आप टॉप एक्ट्रेस हैं, आपको भी दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह फेक फॉलोअर्स खरीद लेने चाहिए।" कंगना ने सुझाव पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, "नहीं, नहीं, मैं नहीं चाहती कि लोग मेरे फैंस के साथ मेरे पर्सनल कम्यूनिकेशन को देखें, जो असलियत में उनके फैंस हैं। .... भगवान कृष्ण ने कहा है- 'आपको तब तक पेशकश नहीं करनी चाहिए जब तक कि मांगा न जाए ... इस तरह की चीजें गैरजिम्मेदारी के परिणाम होते हैं।"

    ट्विटर पर फॉलोअर्स खरीदने को लेकर कंगना रनौत का आया बयान, कही ये बात
  • May 7, 2023 11:59 AM

    बेटे के महंगे ब्रांड के कपड़ों को लेकर शाहरुख खान का आया कमेंट

    शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ एक बातचीत की, जहां फैंस में से एक ने उनके कपड़ों के ब्रांड के बहुत महंगे होने का जिक्र किया और क्यों उन्होंने कुछ भी सस्ता नहीं बनाया ताकि वे इसे खरीद सकें। शाहरुख खान ने कहा कि वह इसे ध्यान में रखेंगे और उम्मीद है कि हमें आर्यन खान के कपड़ों के ब्रांड से सस्ते कपड़े देखने को मिलेंगे।

  • May 7, 2023 11:42 AM

    आगे से खुली थी मलाइका की ड्रेस, धागे के सहारे जैसे-तैसे बचाई अपनी इज्जत; कइयों ने कहा- 'उर्फी की बहन'

    Malaika Arora Hot Look: शनिवार रात मलाइका अरोड़ा रेड कलर के ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। अभिनेत्री को पपराज़ी द्वारा एक खूबसूरत लाल गाउन में एक शानदार नेकलाइन के साथ खींचा गया था। उन्होंने अपने बालों को एक साफ बन में बांधा और अपने लुक को सिल्वर ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया।

    आगे से खुली थी मलाइका की ड्रेस, धागे के सहारे जैसे-तैसे बचाई अपनी इज्जत; कइयों ने कहा- 'उर्फी की बहन'
  • May 7, 2023 11:21 AM

    अनुपमा के बाद अब अनुज ने भी खरीदी महंगी गाड़ी

    कुछ समय पहले 'अनुपमा' सीरियल की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने लग्जरी गाड़ी खरीदी थी और इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। लेकिन अब इसी शो के एक और एक्टर ने एक लग्जरी गाड़ी खरीद ली है। अनुपमा फेम गौरव खन्ना देश के दिल की धड़कन बन गए हैं। अभिनेता शो में अपने किरदार अनुज के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। अब अभिनेता ने हाल ही में 21 लाख रुपए की महंगी गाड़ी खरीदी।

  • May 7, 2023 10:23 AM

    KBC Registration: केबीसी में पूछा गया आठवां सवाल, जवाब जानकर फटाफट अपने सपनों को दें उड़ान

    KBC Registration Question: वो शो जिसमें आप कुछ सवालों के जवाब देकर मालामाल बन सकते हो। जल्द ही उसकी शुरुआत होने वाली है। अमिताभ बच्चन एक बार फिर से लोगों के सामने कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन लेकर आने वाले हैं, जिसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।

    KBC Registration: केबीसी में पूछा गया आठवां सवाल, जवाब जानकर फटाफट अपने सपनों को दें उड़ान
  • May 7, 2023 9:21 AM

    करीना ने हाथ ना मिलाने के चक्कर में किया ऐसा काम, लोगों ने कर दिया ट्रोल

    करीना कपूर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में अपने बर्ताव की वजह से ट्रोल होती नजर आ रही हैं। करीना कपूर से एक महिला हाथ मिलाने को आगे बढ़ रही है लेकिन करीना उससे हाथ मिलाने से कतरा रही हैं और करीना का यही व्यवहार अब चर्चा का विषय बन गया है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X