KBC Registration: केबीसी में पूछा गया आठवां सवाल, जवाब जानकर फटाफट अपने सपनों को दें उड़ान

KBC Registration Question: वो शो जिसमें आप कुछ सवालों के जवाब देकर मालामाल बन सकते हो। जल्द ही उसकी शुरुआत होने वाली है। अमिताभ बच्चन एक बार फिर से लोगों के सामने कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन लेकर आने वाले हैं, जिसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।
कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के लिए रोज सवाल पूछे जा रहे हैं और सही जवाब देने वाले को मिल सकता है अमिताभ के सामने हॉटसीट पर बैठने का मौका। कौन बनेगा करोड़पति को लेकर रोजाना एक सवाल किया जाता है, जिसके सही जवाब के बदले आपको मालामाल होने का मौका मिल सकता है। अभी तक रजिस्ट्रेशन के लिए 7 सवाल पूछे जा चुके हैं और अब शो का आठवां सवाल भी सामने आ गया है। जिसका सही जवाब देने पर आपको मौका मिल सकता है केबीसी के 15 वें सीजन में जाने का और अमिताभ से मिलने का।
अमिताभ बच्चन अपने लोकप्रिय रियलिटी शो के नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐले में क्या आप केबीसी सीजन 15 में भाग लेने के इच्छुक हैं? अगर हां, तो आपको बॉलीवुड मेगास्टार के पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर देने की आवश्यकता है। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले आवेदकों का चयन कंप्यूटर के माध्यम से रेंडमली किया जाएगा।
यह है प्रश्न-
फरवरी 2023 में किन दो देशों में बड़े भूकम्पों से वहां पर बहुत हानि हुई थी?
विकल्प इस प्रकार हैं-
A- लीबिया-मिस्र
B- तुर्की-सीरिया
C- ईरान-इराक
D- कनाडा-अमेरिका
इस प्रश्न का सही जवाब B- तुर्की-सीरिया है
कौन बनेगा करोड़पति के पंजीकरण के लिए यहां आठवां प्रश्न है। रजिस्टर करने के लिए, SonyLIV ऐप डाउनलोड/अपडेट करें या 509093 पर अपना जवाब एसएमएस करें। 07 मई, 2023, रात 9 बजे से पहले अपना जवाब भेज दें।
दर्शक अपने SonyLIV एप्लिकेशन को अपडेट या डाउनलोड करके और उस पर एक अकाउंट बनाकर केबीसी 15 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें रोजाना समय पर सवालों के जवाब देने होते हैं। अगर वे SMS के जरिए से आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें अपना उत्तर 509093 पर भेजना होगा। उन्हें केबीसी उत्तर (ए/बी/सी/डी) उम्र और लिंग (पुरुष/महिला/अन्य) टाइप करना होगा। केबीसी 15 अगस्त 2023 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्राइम टाइम स्लॉट में प्रसारित होगा। अमिताभ बच्चन एक और रोमांचक सीजन के लिए मेजबान के रूप में वापसी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications