Bollywood Highlights: ऐश्वर्या राय की आंखों पर विवाद, अभिषेक बच्चन की फिल्म का नहीं चला जादू

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की आखों को लेकर विवाद लगातार जारी है। यह तब शुरु हुआ जब महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के एक मंत्री डॉ विजयकुमार गावित ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्पीच के दौरान शिंदे सरकार के मंत्री गावित ने दावा किया कि ऐश्वर्या राय की आंखें मछली खाने की वजह से खूबसूरत हैं। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर मंत्री को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म घूमर18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हुए हैं और अभी से इसके हाल बुरे हो गए हैं। फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि गदर 2 की आंधी में घूमर बह गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक घूमर ने पहले दिन .85 करोड़, दूसरे दिन 1.1 करोड़, तीसरे दिन 1.50 करोड़ और चौथे दिन करीब .50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 3.95 करोड़ हो जाएगा।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण, दिलचस्प और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Aug 22, 2023 7:25 PM

    इस हसीना ने कन्फर्म कर दी 'बिग बॉस 17' में अपनी एंट्री, कहा- 'मैं खुश हूं कि...'

    बिग बॉस में इस साल के वर्जन के लिए सिंगल्स बनाम कपल्स थीम चुनने की संभावना है। विशेष रूप से, कंवर ढिल्लों, ऐलिस कौशिक, समर्थ जुरेल, सीमा हैदर और सचिन मीणा जैसे जाने-माने नामों से शो में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है। जबकि 'बिग बॉस 17' के निर्माता अभी भी अंतिम नामों के बारे में चुप हैं, एक लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस ने आखिरकार बीबी 17 का हिस्सा बनने की पुष्टि कर दी है।

    इस हसीना ने कन्फर्म कर दी 'बिग बॉस 17' में अपनी एंट्री, कहा- 'मैं खुश हूं कि...'
  • Aug 22, 2023 6:52 PM

    कैमरे पर बिलखते हुए नजर आई सीमा हैदर, पति को रोता देख... संभाल नहीं पाई खुद के भी आंसू

    Seema Haider Crying: सारी सरहदें लांघकर जो अपने प्रेमी से मिलने भारत आ गईं, वो आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है। जिसे देखकर कुछ लोग इमोशनल हो गए हैं।

    कैमरे पर बिलखते हुए नजर आई सीमा हैदर, पति को रोता देख... संभाल नहीं पाई खुद के भी आंसू
  • Aug 22, 2023 6:46 PM

    सनी देओल की 'गदर 2' को ओटीटी पर देखने के लिए करना होगा लंबा इंतजार

    रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए ओटीटी यूजर्स को लंबा इंतजार करना होगा। आम तौर पर फिल्में सिनेमाघर में रिलीज होने के चार हफ्ते, यानी की एक महीने बाद ओटीटी पर उपलब्ध हो जाती है। लेकिन गदर 2 के मेकर्स का प्लान थोड़ा अलग है। गदर 2 के प्रोड्यूसर ने मीडिया से बात करते हुए अपडेट दिया है गदर 2 रिलीज के कम से कम दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। जी हां, यानी फिल्म 11 अक्टूबर से ओटीटी पर आ सकती है। फिल्म ज़ी5 पर आएगी।

  • Aug 22, 2023 4:23 PM

    रिहाना दूसरी बार बनी मां, बेटे को दिया जन्म

    पॉप स्टार रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड एवं रैपर एसैप रॉकी एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। रिहाना ने तीन अगस्त को बेटे को जन्म दिया। बता दें, पॉप स्टार ने फरवरी में एक फंक्शन के दौरान प्रेग्नेंस होने की न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

    रिहाना दूसरी बार बनी मां, बेटे को दिया जन्म
  • Aug 22, 2023 3:14 PM

    प्रियंका चोपड़ा -निक जोनस ने की गदर 2 की तारीफ

    गदर 2 का क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है। अब प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने भी गदर 2 की तारीफ की है। साथ ही प्रियंका और निक ने डायरेक्टर के लिए खास तोहफा भिजवाते हुए उन्हें फिल्म की सक्सेस की बधाई दी है। डायरेक्टर ने खुद तोहफे की तस्वीर शेयर करते हुए कपल को शुक्रिया कहा है।

  • Aug 22, 2023 1:52 PM

    फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने गदर 2 की टीम को दी बधाई

    दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने गदर 2 की पूरी टीम को खास बधाई दी है। वीडियो शेयर करते हुए प्रियदर्शन कहते हैं- इस अपार सफलता के लिए बधाई हो अमीषा। मैं इस मौके पर सनी देओल और फिल्म की पूरी को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने यह प्रूव कर दिखाया कि इंडस्ट्री में कोई अंडरडॉग नहीं है। मेहनत, जज्बा और टैलेंट हमेशा रंग लाता है। keep it up, god bless."

  • Aug 22, 2023 12:47 PM

    सनी देओल की गदर 2 ने दंगल को किया पीछे

    सनी देओल स्टारर फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने 11 दिनों में 388 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ गदर 2 ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल को पीछे छोड़ दिया है। अब गदर 2 बॉलीवुड की दूसरी बड़ी फिल्म बन चुकी है।

  • Aug 22, 2023 11:09 AM

    56 करोड़ के लोन और घर की नीलामी पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी

    सनी देओल अचानक की अपने जुहू स्थित बंगले को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। बताया गया कि उन्होंने अपना बैंक लोन नहीं चुकाया है। बहरहाल, अब बीते दिन सनी देओल इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने जारी किये बयान में कहा- "हम इस मुद्दे को सुलझाने की प्रक्रिया में हैं और समस्या का समाधान हो जाएगा। हम इस पर आगे कोई अटकलें न लगाने का अनुरोध करते हैं।"

  • Aug 22, 2023 10:02 AM

    नहीं रहे हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी, 40 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    Raju Punjabi death: मनोरंजन जगत से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही हैं, हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी (Raju Punjabi) का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया है। अचानक से आई इस दुखद खबर से हरियाणवी इंटस्ट्री में हलचल पैदा हो गई है और फैंस का भी बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सिंगर को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। खबर है कि, सिंगर राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा।

    नहीं रहे हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी, 40 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  • Aug 22, 2023 9:34 AM

    द केरला स्टोरी फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा ने किया अपने पसंदीदा एक्शन सुपरहीरो का खुलासा

    अभिनेत्री अदा शर्मा बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमा चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री 'द केरल स्टोरी' फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेत्री के प्रदर्शन को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद से अदा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। 'कमांडो' फ्रेंचाइजी से अपने एक्शन अवतार के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा अगली बार एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में महिला सुपर कॉप की भूमिका निभाती नजर आएंगी। एक साक्षात्कार के दौरान अदा से पूछा गया कि उनका पसंदीदा एक्शन सुपर हीरो कौन है तो अदा ने कहा हनुमान जी। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री के इस अनोखे जवाब को सुनकर शांत नहीं रह पा रहे हैं।

    द केरला स्टोरी फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा ने किया अपने पसंदीदा एक्शन सुपरहीरो का खुलासा
  • Aug 22, 2023 9:28 AM

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने की गदर 2 की तारीफ, डायरेक्टर अनिल शर्मा को भेजा खास तोहफा

    सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 को 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 10 दिन में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। एक्टर वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा से लेकर हेमा मालिनी ने भी ये फिल्म देखी और इसकी खूब तारीफ की। अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके विदेशी पति निक जोनस ने भी डायरेक्टर अनिल शर्मा को बधाई दी है। इसका खुलासा खुद डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर किया है।

  • Aug 22, 2023 8:43 AM

    Gadar 2 Box Office Day 11: 'गदर 2' को 400 करोड़ क्लब के करीब पहुंच लगा झटका

    सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 तेजी से अपना बिजनेस आगे बढ़ा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही छप्परफाड़ कमाई कर चुकी है। वहीं अब गदर 2 का अगला टारगेट 400 करोड़ क्लब है जिसे फिल्म पार करने की पूरी कोशिश कर रही है। इस बीच गदर 2 के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने 21 अगस्त को देशभर में लगभग 14 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही गदर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग 389.10 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

    Gadar 2 Box Office Day 11: 'गदर 2' को 400 करोड़ क्लब के करीब पहुंच लगा झटका

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X