कैमरे पर बिलखते हुए नजर आई सीमा हैदर, पति को रोता देख... संभाल नहीं पाई खुद के भी आंसू

Seema Haider Crying

Seema Haider Crying: सारी सरहदें लांघकर जो अपने प्रेमी से मिलने भारत आ गईं, वो आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है। जिसे देखकर कुछ लोग इमोशनल हो गए हैं।

सीमा हैदर ने हाल ही में कुछ वीडियोज शेयर किए हैं और इन वीडियोज में वो रोती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने एक के बाद एक करके तीन वीडियोज शेयर किए हैं। जिसमें से दो वीडियो में वो काफी रो रही हैं और एक और वीडियो में वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। जिसमें सचिन भी रोते हुए नजर आ रहे हैं और सीमा उन्हें चुप कराने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर जुलाई 2023 से सुर्खियां बटोर रही है। जो अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत चली आईं। इस मामले में आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे होते रहते हैं।

इस बीच सीमा हैदर की प्रेम कहानी पर फिल्म भी बनाई जा रही है, जिसका नाम है 'कराची टू नोएडा'। फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है। वहीं, निर्माताओं ने अब फिल्म का थीम सॉन्ग 'चल पड़े हैं हम' रिलीज कर दिया है। निर्माता अमित जानी धमकियों के बावजूद सीमा हैदर के बारे में फिल्म बनाने के अपने फैसले पर कायम हैं।

सीमा और सचिन की प्रेम कहानी पर बन रही फिल्म कराची टू नोएडा का थीम सॉन्ग 'चल पड़े हैं हम' रविवार को लॉन्च हो गया है। दिल्ली के संस्कार भारतीय ऑडिटोरियम में सॉन्ग लॉन्च किया गया। विंक, एप्पल म्यूजिक, गाना डॉट कॉम, सावन, स्पोटिफाई समेत कई म्यूजिक प्लेटफार्म पर सॉन्ग लॉन्च हुआ है। लॉन्च होने के साथ ही यह गाना लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X