Bollywood Live: 26वे दिन छावा बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, इस एक्ट्रेस ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

विक्की कौशल की 'छावा' सिनेमाघरों में तूफान नहीं हुई है। ये ऐतिहासिक ड्रामा रिलीज के चौथे हफ्ते में भी दमदार कलेक्शन कर रही है। हालांकि फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट भी देखी जा रही है बावजूद इसके 'छावा' करोड़ों में कलेक्शन करने के साथ ही तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। 25वें दिन तो इस फिल्म ने गदर 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को मात दे दी थी। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'छावा' ने रिलीज के 26वें दिन 5 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ 'छावा' की 26 दिनों की कुल कमाई अब 529.95 करोड़ रुपये हो गई है।

'छावा' ने 26वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म ने पठान, स्त्री 2, बाहुबली 2, उरी, कंतारा, गदर 2 सहित कई फिल्मों के 26वें दिन की कमाई के रिकॉर्ड़ को मात दे दी है और तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही ने शादी के चार सालों बाद अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ शेयर की है। सुलगना पाणिग्रही ने बेहद दिलचस्प तरीके से पति के साथ अपना वीडियो शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी अनाऊंस की है। एक्ट्रेस ने बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया है।

LIVE Feed
  • Mar 12, 2025 5:34 PM

    सारा-कृति पर भारी पड़ी 1200 करोड़ी वाली एक्ट्रेस?

    Kartik Aaryan Mother Video: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर की डेटिंग हिस्ट्री काफी लंबी रही है। अब तक सारा अली खान, अनन्या पांडे और कृति सेनन जैसी उनकी को-स्टार्स के साथ उनके लिंक-अप की अफवाहें उड़ी हैं।

    सारा-कृति पर भारी पड़ी 1200 करोड़ी वाली एक्ट्रेस?
  • Mar 12, 2025 5:34 PM

    22 साल की स्टूडेंट ने हॉलीवुड एक्टर को बेची अपनी वर्जिनिटी

    Hollywood News: मैनचेस्टर, यू.के. की 22 साल की स्टूडेंट, जिसका नाम लौरा है, उन्होंने हाल ही में एक ऐसा कदम उठाया, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। उन्होंने ऑनलाइन नीलामी के जरिए अपनी वर्जिनिटी को 18 करोड़ रुपये में बेच दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद लॉरा खूब सुर्खियों में आ गई हैं।

    22 साल की स्टूडेंट ने हॉलीवुड एक्टर को बेची अपनी वर्जिनिटी
  • Mar 12, 2025 3:27 PM

    धनश्री वर्मा से तलाक की अफवाहों के बीच ज्योति सक्सेना और आरजे महवाश के साथ स्पॉट हुए युजवेंद्र चहल, PICS!

    क्रिकेटर को खेल के दौरान अभिनेत्री ज्योति सक्सेना और आरजे महवाश के साथ देखा गया था। हां, यह सही है। ज्योति सक्सेना और आरजे महवाश दोनों को युजवेंद्र चहल के साथ खेल का आनंद लेते हुए देखा गया। यह तथ्य कि यह पहली बार था जब युजवेंद्र चहल को धनश्री के अलावा अन्य महिलाओं के साथ देखा गया था, ने प्रशंसकों को उनके जीवन में क्या हो रहा है, इस बारे में उत्सुक कर दिया है।

  • Mar 12, 2025 2:36 PM

    Viral Video- 3 साल के बच्चे ने इंटरनेट पर काटा बवाल? 'आज की रात' पर डांस देख हैरान रह जाएंगी तमन्ना भाटिया!

    इस वीडियो में बच्चा जींस और टीशर्ट पहने दिख रहा है और लगातार डांस कर रहा है। सामने टीवी में तमन्ना भाटिया का ये ब्लॉकबस्टर गाना स्ट्रीम हो रहा है। वो लगातार गाने को देखकर उसी तरह कॉपी करने की कोशिश कर रहा है।

  • Mar 12, 2025 1:53 PM

    Nysa Devgan का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों ने पकड़ा माथा, मारे ताने बोले- 'ये तो नेचुरली हुआ है'

    कभी काजोल के साथ तो कभी अजय देवगन के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि बाद में उनकी जो झलक दिखती है वो किसी भी एक्ट्रेस को टक्कर देने के लिए काफी है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि रेड कलर की साड़ी में वो बवाल लग रही हैं। सच में नीसा देवगन का बदला हुआ लुक देखकर आप भी हैरान होने वाले हैं।

  • Mar 12, 2025 1:12 PM

    इस गलती की वजह से मिस इंडिया नहीं बन पाईं थीं सना मकबूल, छलका दर्द, बोलीं- 'खुद के पैरों पर मारी कुल्हाड़ी'

    सना ने कहा, ''मुझे नहीं लगता था कि मैं सुंदर हूं, मुझे ये भी नहीं लगता था कि मेरे में वो पर्सनालिटी भी है। लेकिन मिस इंडिया के बाद.. 2012 में मैं टॉप 5 तक आई थी और मैं जीत भी जाती लेकिन मैने अपने पैरों में खुद कुल्हाड़ी मार ली। मैं खड़ी थी और वो कॉमन सवाल पूछ रहे थे और मेरे कान बंद हो गए मेरा बीपी लो हो गया। मैने देखा मेरी मां वहां और मैं डर गई नर्वस हो गई। मेरे लिए नर्वसनेस ऐसी चीज है जो कि मुझे तोड़ देती है। 30 दिन की जर्नी है जिसमें वो आपको सिखाते हैं कि उठना कैसा है, बैठना कैसा है, अगर हंसी आ रही है तो हंसना कैसा है, अगर खांसी आ रही है तो खांसना कैसा है।''

  • Mar 12, 2025 11:54 AM

    आकांक्षा पुरी ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी डिफेंडर कार

    एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की खुशी का ठिकाना नहीं है। आखिर उन्होंने खुद के लिए एक लग्जरी कार जो खरीदी है। आकांक्षा ने लैंड रोवर की डिफेंडर कार खरीदी है, जिसकी कीमत 1 से 2.5 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। एक्ट्रेस ने अपनी इस लग्जरी गाड़ी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस कार के साथ जश्न मनाती और झूमती नजर आ रही हैं।

  • Mar 12, 2025 11:34 AM

    जन्नत जुबैर का फैसल शेख से हुआ ब्रेकअप? इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

    टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर फैसल शेख यानी फैसू की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। भले ही जन्नत और फैसल एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते आए हैं, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि जन्नत जुबैर और फैसल शेख का ब्रेकअप हो गया है। दरअसल जन्नत जुबैर और फैसल शेख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो के दिया है। इसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, जन्नत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी किया है जो उनके और फैसल शेख के ब्रेकअप की तरफ बड़ा हिंट दे रहा है।

  • Mar 12, 2025 10:58 AM

    Stranger Things 5: भारत में कब रिलीज होगी 'स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5', मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

    ‘द स्ट्रेंजर थिंग्स का पहला सीजन 2016 में आया था. इसके बाद 2017 में इसका दूसरा सीजन और 2019 में इसकी तीसरा सीजन आया था। वहीं 2022 में चौथे सीजन को मिली सफलता के बाद मेकर्स ने इसके पांचवें सीजन की अनाउंसमेंट की थी। इसी के साथ अब मेकर्स ने पांचवें सीजन के भारत में रिलीज होने का अपडेट शेयर कर दिया है। हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘द स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ की रिलीज़ की तारीख की अनाउंसमेंट नहीं की की है लेकिन ये कंफर्म कर दिया है कि फाइनल सीजन इस साल के एंड में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। पिछले साल शूटिंग खत्म होने के बाद अब आखिरी सीज़न आधिकारिक तौर पर अपने पोस्ट-प्रोडक्शन में है।

  • Mar 12, 2025 9:58 AM

    22 साल पहले हुई एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत में फंसे मोहन बाबू

    न्यूज18 कन्नड़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश में मोहन बाबू के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप है कि सौंदर्या की मौत एक हादसा नहीं थी। बल्कि ये एक मर्डर था जिसमें मोहन बाबू का हाथ था। ये मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। इन आरोपों के बाद हर कोई हैरान है वो भी जब एक्ट्रेस की मौत को 22 साल हो गए हैं। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि सौंदर्या और उसके भाई अमरनाथ ने शमशाबाद के जलपल्ली गांव में मोहन बाबू को छह एकड़ जमीन बेचने से इनकार कर दिया था। ये बात मोहन बाबू बर्दाश्त नहीं कर सके। जिसके बाद ही सौंदर्या की प्लेन क्रैश में मौत हो गई।

  • Mar 12, 2025 9:05 AM

    काजोल ने मुंबई में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी

    बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने मुंबई के गोरेगांव में एक प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है। उन्होंने हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट निवेश करते हुए गोरेगांव वेस्ट में 28.78 करोड़ रुपये में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है। इस सौदे को 6 मार्च 2025 को अंतिम रूप दिया गया था। खरीदी गई प्रॉपर्टी कितने वर्गफुट में फैली है और पार्किंग स्पेस के साथ-साथ और क्या सुविधाएं हैं।

  • Mar 12, 2025 8:38 AM

    फिल्मों में इंटीमेट सीन करने से क्यों परहेज करती हैं करीना कपूर ? एक्ट्रेस ने बताई चौंकाने वाली वजह

    गिलियन ने करीना से इंटीमेट को फिल्माने के बारे में उनके रुख के बारे में पूछा। इस पर करीना ने जवाब दिया, "मुझे लगता है कि ये कहानी को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी नहीं है। मुझे नहीं लगता कि यह ऐसा कुछ है जो कहानी के रूप में दिखाने के लिए जरूरी है। मुझे पता है कि मैं स्क्रीन पर ऐसा करने में कंफर्टेबल नहीं हो सकती। मैंने ऐसा कभी नहीं किया है। हमें इसे स्क्रीन पर दिखाने से पहले इसे और ज्यादा देखना और सम्मान करना शुरू करना होगा। मैं जिस फैक्ट से आ रही हूं वह ये है कि हम अभी भी उतने ओपन नहीं हैं।"

  • Mar 12, 2025 7:32 AM

    5 साल से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं 'बिग बॉस OTT 3' विनर सना मकबूल

    रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विनर रहीं सना मकबूल कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वे एक गंभीर बीमारी का शिकार हैं जिसकी वजह से उनकी तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। भारती सिंह के पॉडकास्ट पर हाल ही में बात करते हुए सना मकबूल ने बताया कि अपनी बीमारी की वजह से उन्होंने नॉन वेज खाना छोड़ दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी जिंदगी फिलहाल दवाओं पर चल रही है। सना ने कहा- 'मैंने हेल्थ की वजह से हाल ही में शाकाहारी बनना शुरू किया है। बहुत से लोग नहीं जानते कि मैं ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस की मरीज हूं।'

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X