Bollywood Live: पहलगाम हमले से गूंजा बॉलीवुड, 'केसरी 2' ने 5वें दिन भी की शानदार कमाई

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की। जलियांवालाबाग हत्याकांड पर बनी 'केसरी चैप्टर 2' में अक्षय कुमार अक्षय ने वकील सी शंकरन नायर की दमदार भूमिका निभाई है। इस देशभक्ति से भरी फिल्म ने दर्शकों का दिल छू लिया है. हालांकि फिल्म बंपर कमाई तो नहीं कर रही है लेकिन इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस ठीक ठाक चल रही है. 'केसरी चैप्टर 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'केसरी चैप्टर 2' ने 5वें दिन 4.75 करोड़ का कारोबार किया।

वहीं कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए टैरर अटैक से पूरा भारत हिल गया है। बॉलीवुड में इस हमले की गूंज से सेलेब्स दहशत में हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स इस हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। यहां देखिए पहलगाम हमले पर सेलेब्स के रिएक्शन।

LIVE Feed
  • Apr 23, 2025 6:06 PM

    इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई गई है पहलगाम की खूबसूरती

    Bollywood Movies In Pahalgam: मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश सदमे में है। पहलगाम को कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक गिना जाता है। इस जगह की खूबसूरती को कई फिल्मों में भी दिखाया गया है।

    इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई गई है पहलगाम की खूबसूरती
  • Apr 23, 2025 6:05 PM

    मौत से एक रात पहले ऐसे दोस्तों से साथ मस्ती कर रहा था नया-नवेला जोड़ा

    Pahalgam Terror Attack: कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी, जिनकी हाल ही में शादी हुई थी, उनकी पाकिस्तानी आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब शुभम द्विवेदी के अंतिम पलों का वीडियो सामने आया है और इस वीडियो को लेकर लोगों के अंदर फिर से इमोशन जाग गए हैं।

  • Apr 23, 2025 5:38 PM

    प्रेग्नेंसी में मोटी हुईं कियारा आडवाणी, दिखा बेबी बंप

    कियारा आडवाणी का एक बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कियारा आडवाणी लाइट पिंक कलर की शर्ट पहनी नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का ट्राउजर कैरी किया है। हाफ क्लच बाल और हाथों में हैंड बैग लिए कियारा नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीर में देखा जा सकता है कि किराया के साथ उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। दो उनका सपोर्ट करते दिख रहे हैं।

  • Apr 23, 2025 3:32 PM

    पहलगाम आतंकी अटैक की खबर सुन सदमे में आईं प्रियंका चोपड़ा, कहा- भूला नहीं जा सकता...

    प्रियंका चोपड़ा का पहलगाम आतंकी हमले को सुन कलेजा फट गया है। अपने लिया पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा लिखती हैं 'पहलगाम में जो हुआ वह निंदनीय है। लोग वहां छुट्टियां मनाने, हनीमून मनाने, अपने परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए गए थे। वो तो बस कश्मीर की खूबसूरती का आनंद ले रहे थे। कितने लोगों की जान ऐसे चली गई। उन्होंने तो ऐसी उम्मीद भी नहीं की होगी उन्हें उनके प्रियजनों के सामने ही निशाना बनाया गया। इस हमले को आसानी से भूल जाने वाला नहीं है। इस घटना ने दिल दहला दिया है। इसने हमारी आत्मा को आघात पहुंचाया है। यह हादसा भूल पाना बहुत मुश्किल है। जो लोग इस कठिन समय से गुजर रहे हैं मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। मैं इससे बहुत ही दुखी हूं।'

  • Apr 23, 2025 2:36 PM

    Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी अटैक की खबर सुन टूटा आलिया भट्ट का दिल कही ये बात

    आलिया भट्ट ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक पोस्ट किया है। आलिया भट्ट कहती हैं कि पहलगाम से आ रही खबर दिल दहला देने वाली है। कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान गवाई। पर्यटक तो बस जी रहे थे। सुंदरता और शांति की तलाश में। और अब बस दुख ही दुख है और असहनीय बोझ। हर बार जब ऐसा होता है तो हमारी मानवता को नुकसान पहुंचता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। और जो लोग उनके पीछे रहे गए हैं भगवान उन्हें शक्ति दे।

  • Apr 23, 2025 1:46 PM

    पहलगाम आतंकी हमले के बीच शोएब-दीपिका ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो, भड़के लोग, बोले- भाग जा यहां से...

    शोएब आप दीपिका ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक रोमांटिक वीडियो भी बीते दिन शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शोएब और दीपिका ये हसीन वादियां ये खुला आसमान पर खूबसूरत नजारे दिखाती नजर आ रही हैं। तो कभी वह शोएब के साथ रोमांटिक होती दिख रही हैं। इस वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में दीपिका एक हार्ट इमोजी बनाती हैं। बता दें कि दीपिका और शोएब के इस वीडियो को देखने के बाद तो लोगों का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया है। इस वीडियो को देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन देखी जा सकती है।

  • Apr 23, 2025 11:33 AM

    'हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा गया, सरकार आतंकियों को सबक सिखाए', पहलगाम हमले पर बोले अनुपम खेर

    बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर काफी भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "पहलगाम में हिंदुओं के साथ नरसंहार हुआ है। हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा गया है, उससे मन दुखी तो है, लेकिन क्रोध और गुस्से की इंतेहा की कोई सीमा भी नहीं है। मैंने जिंदगी में कश्मीरी हिंदुओं के साथ ऐसा होते हुए बहुत बार देखा है. कश्मीर फाइल्स इसी की एक छोटी सी कहानी थी, जिसे काफी सारे लोगों ने प्रोपेगेंडा बोला था।"

  • Apr 23, 2025 10:09 AM

    सोनू सूद ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

    अभिनेता सोनू सूद ने पहलगाम आतंकी हमले पर सख्त नाराजगी जताते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। सभ्य दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और यह नृशंस कृत्य अस्वीकार्य है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं। ओम साईं राम।"

  • Apr 23, 2025 9:32 AM

    पहलगाम का मंजर दख भर आया करीना कपूर खान का दिल

    करीना कपूर खान ने इस खबर से रूबरू होते ही सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है। करीना ने लिखा, "पीड़ित और उनके परिवारों के लिए सांत्वनाएं। जो जिंदगी हार गए उनके लिए प्रार्थनाएं। #पहलगाम"

    पहलगाम का मंजर दख भर आया करीना कपूर खान का दिल
  • Apr 23, 2025 8:46 AM

    अक्षय कुमार ने की प्रार्थना- हत्या करना बहुत बड़ी बुराई

    अक्षय कुमार ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए आतंकी हमले के बारे में जानकर बहुत बुरा लगा। इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना बहुत बड़ी बुराई है। उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।"

  • Apr 23, 2025 8:23 AM

    कश्मीर ट्रिप पर शोएब दीपिका ने बताई अपनी हालत

    दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम भी कश्मीर में छुट्टियां मना रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि हमले से पहले ही वो मंगलवार सुबह वहां से रवाना होकर दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वो और उनकी फैमिली सुरक्षित है।

    कश्मीर ट्रिप पर शोएब दीपिका ने बताई अपनी हालत
  • Apr 23, 2025 8:21 AM

    हिना खान का पहलगाम आतंकी हमले को देख टूटा दिल

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से टीवी एक्ट्रेस हिना खान का दिल टूट गया है। उन्होंने पहलगाम लिखकर सिर्फ दिल टूटने वाला इमोजी बनाया है और लिखा क्यों क्यों क्यों।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X