..................... Bollywood Live Updates Big update Hrithik roshan Deepika padukone film Fighter, Sunny Deol statement on films - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: ऋतिक-दीपिका स्टारर 'फाइटर' का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता

bollywood-live-updates-big-update-hrithik-roshan-deepika-padukone-film-fighter-sunny-deol-statement

Bollywood Live Updates, 15 Aug: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अब दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म के लिए पहले से ही उत्साहित हैं और अब दीपिका पादुकोण ने उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। दरअसल, ऋतिक रोशन और दीपिका अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरप्राइज देने वाले हैं, जो उनकी फिल्म 'फाइटर' से जुड़ा है।

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता को लेकर इस वक्त हर तरफ छाए हुए हैं। इसी बीच एक प्रेंस कॉन्प्रेंस के दौरान सनी देओल ने फिल्मों पर बयान देते हुए साफ कर दिया कि आज के वक्त में हर चीज कॉपी की जा रही है, जो हमारा है हमारे पास है उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है इसीलिए फिल्म चल नहीं रही है। साथ ही सनी देओल ने कहा है कि हम सबको अपने काम पर अपनी इंडस्ट्री पर गर्व होना चाहिए।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी, दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Aug 15, 2023 5:29 PM

    सायरा बानो ने दिलीप कुमार की यादों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

    अनुभवी अभिनेत्री सायरा बानो ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने पति और महान अभिनेता दिलीप कुमार को याद किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर दिलीप कुमार की सुपरहिट फिल्‍म 'कर्मा', 'नया दौर' और 'लीडर' की क्लिप के साथ एक वीडियो साझा किया। पोस्‍ट की गई वीडियो में महान अभिनेता की एक पुरानी साक्षात्कार क्लिप भी शामिल है, जिसमें वह देश की भावी पीढ़ियों के लिए एक समृद्ध समाज के निर्माण के बारे में बात कर रहे हैं। सायरा बानो ने अपने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा, "अमन और शांति किसी भी मुल्क को मज़बूती से बांधे रखने का काम करती हैं। दिलीप साहब का भी यही मानना था कि अगर कोई मिसाल कायम करनी ही है तो वह अमन की शक्‍ल में की जाए ताकि आने वाली पीढ़ी उससे सीख सकें और इस सिलसिले को आगे बढ़ा सके, क्योंकि आवाम की तरक्की में ही हिंदुस्तान की तरक्की है। आप सभी को 'आजादी मुबारक'।"

  • Aug 15, 2023 4:52 PM

    अभिषेक बच्चन की फिल्‍म 'घूमर' देेखकर बिग बी के छलके आंसू

    अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की आगामी फिल्म 'घूमर' को देखने के बाद बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन बेहद भावुक हो गए। इसको लेकर अमिताभ ने एक ब्लॉग लिखा, जिसमें उन्‍होंने बताया कि वह फिल्‍म देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ''फिल्‍म 'घूमर' को रविवार दोपहर और रात में दो बार देखा। इसका उल्‍लेेख करना मुश्किल है। पहले ही फ्रेम से आंखों से पानी बहने लगा। जब फिल्म में अपनी संतान शामिल होती है, तो यह पल थोड़ा ज्‍यादा भावुक हो जाता है। उनके विचारों, शब्दों और कार्यों से आश्चर्य होता है जो बहुत प्यारा और आकर्षक है।''

  • Aug 15, 2023 4:12 PM

    बिग बॉस के बाहर आने बाद ये क्या बोल गई पूजा भट्ट- सलमान के शो के बाद मैं और भी बेशर्म हो गई हूं...

    रियलिटी शो में अपने सफर के बारे में बात करते हुए पूजा ने कहा कि इतने सारे लोगों को देखकर मैं बेहद खुश हो रही हूं। मुझे लगता है कि मुझे बहुत पहले ही फिल्में छोड़कर 'बिग बॉस' कर लेना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि हमारी पीढ़ी के लोग, कैमरे को एक सीमा से आगे कभी नहीं जाने देते। सभी जानते हैं कि मैं महेश भट्ट की बेटी हूं। लेकिन, हमारे जीवन का कुछ हिस्सा ऐसा है, जिसे हम कैमरे के सामने नहीं लाते हैं। बिग बॉस ओटीटी-2 के बाद जिंदगी में आए बदलाव से जुड़े सवाल पर पूजा भट्ट ने कहा कि मुझे लगता है 'बिग बॉस' में आने के बाद मेरे पास जो आखिरी फिल्टर था, वह अब चला गया है। अब मैं अधिक निडर, बेशर्म हूं। मैं अधिक खुलकर बात करुंगी और अपना जीवन पूरी तरह से जीऊंगी।

  • Aug 15, 2023 3:23 PM

    अलीबाग स्थित अपने 19 करोड़ के फार्महाउस में ये खास चीज बनवा रहे हैं विराट अनु्ष्का,

    पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ अपनी हैप्पी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने साल 2022 में अलीबाग में जिराड के पास 8 एकड़ जमीन खरीदी थी, जहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का इस प्रॉपर्टी पर एक क्रिकेट पिच बनाना चाहते हैं। 'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में निर्माणाधीन संपत्ति का दौरा किया और कथित तौर पर आर्किटेक्ट से एक मिनिमल फार्महाउस बनाने के लिए कहा। उन्होंने आर्किटेक्ट को हरियाली बनाए रखने पर ध्यान देने का भी निर्देश दिया। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि विराट कोहली संपत्ति पर एक क्रिकेट पिच बनाने के इच्छुक हैं। कपल कंस्ट्रक्शन की बारीकी से निगरानी कर रहा है और वे दोनों अपने बहुमूल्य इनपुट भी दे रहे हैं।

  • Aug 15, 2023 3:00 PM

    कार्तिक आर्यन ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने तिरंगे के साथ अपनी प्यारी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और फैंस को इस खास दिन की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस कार्तिक की इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं।

  • Aug 15, 2023 2:21 PM

    द वैक्सीन वॉर टीजर: विवेक रंजन अग्निहोत्री ने दी वैक्सीन की दुनिया की एक झलक

    निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और अभिनेता-निर्माता पल्लवी जोशी ने आखिरकार 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का टीज़र रिलीज किया है। ट्रेलर में सप्तमी, पल्लवी जोशी, नाना पाटेकर और कई कलाकारों को देखा जा सकता है। यह 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Aug 15, 2023 1:27 PM

    उर्फी जावेद का Independence Day लुक देख चकरा जाएगा सिर

    आज यानि 15 अगस्त वाले दिन उनकी इंडिपेंडेंस लुक वायरल हो रहा है। उर्फी जावेद ने इस दौरान जो कपड़े पहने वो काफी अलग हैं और वो खूबसूरत लग रहीं हैं। बता दें कि उर्फी जावेद ने इस दौरान हरे रंग की ड्रेस पहनी थी और लो इंडियन पहनाने में अच्छी लग रही हैँ। उर्फी ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ''Happy Independence Day''

    उर्फी जावेद का Independence Day लुक देख चकरा जाएगा सिर
  • Aug 15, 2023 12:58 PM

    शूटिंग सेट पर इस हथियार से घायल हो गए संजय दत्त

    मीडिया में आई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि चाकू से लड़ाई के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को चोट लग गई। कथित तौर पर, उनके सिर पर चोट लगी थी और उन्हें दो टांके लगे थे। वो राम पोथिनिनी के साथ शूटिंग कर रहे हैं।

  • Aug 15, 2023 12:12 PM

    Elvish Yadav- घर से बाहर निकलते भीड़ में फंसे एल्विश यादव

    एल्विश यादव जैसे ही बिग बॉस के बाहर निकले उनको भीड़ ने घेर लिया और फैंस उनको बस झलक देखना चाहते थे। एल्विश यादव को गार्ड्स के सहारे बाहर निकाला गया और भीड़ से निकालकर उनको प्रेम कॉंफ्रेंस तक पहुंचाया गया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है।

  • Aug 15, 2023 11:40 AM

    अनिल शर्मा ने 'रामायण' और 'महाभारत' से की गदर 2 की तुलना

    अनिल शर्मा ने गदर 2 की तुलना महाभारत और रामायण से कर डाली है और अब इसको लेकर चर्चा हो रही है। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, अनिल शर्मा ने खुलासा किया था कि वह भारतीय महाकाव्यों रामायण और महाभारत से बेहद प्रेरित हैं, वह महाकाव्यों से तत्वों को आत्मसात करने की कोशिश करते हैं।

  • Aug 15, 2023 10:59 AM

    Elvish Yadav की एक्स गर्लफ्रेंड ने मंदिर जाकर मांगी थी दुआ! ट्रॉफी मिलते ही किया ये काम

    Elvish Yadav Ex Girlfriend: 'बिग बॉस OTT' के दूसरे सीजन के विजेता एल्विश यादव को हर जगह से खूब बधाइयां मिल रही हैं और इन बधाइयों के बीच एक बधाई बेहद खास थी और वो थी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कृति मेहरा की। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया पर एल्विश को बधाई दी।

    Elvish Yadav की एक्स गर्लफ्रेंड ने मंदिर जाकर मांगी थी दुआ! ट्रॉफी मिलते ही किया ये काम
  • Aug 15, 2023 10:34 AM

    फाइटर से ऋतिक और दीपिका का फर्स्ट लुक रिलीज

    सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' के लिए ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर एक साथ आए। स्वतंत्रता दिवस पर, टीम ने फिल्म का पहला लुक साझा किया, जिसमें अगले साल एक शानदार दृश्य का वादा किया गया। फिल्म का एक छोटा सा टीज़र आपको रितिक, दीपिका और अनिल को वायु सेना अधिकारियों की भूमिका निभाते हुए दिखाता है।

  • Aug 15, 2023 10:02 AM

    बिग बॉस के घर से निकलकर सीधे अस्पताल पहुंचे अभिषेक मल्हान, वीडियो शेयर करके फैंस ने की बात

    Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की वजह से हर तरफ छाए रहने वाले अभिषेक मल्हान भले की शो के विनर ना बने हो परंतु उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में अभिषेक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रहे हैं, इस वीडियो में फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान ने फैंस ने अपने मन की बात की है।

  • Aug 15, 2023 9:32 AM

    आजादी दिवस के मौके पर सामने आई इस पंजाबी सिंगर के तिरंगे वाले जूते की फोटो, लोगों ने की बॉयकॉट की मांग

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोग तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हैं और जताते हैं कि उन्हें भारतीय होकर कितना गौरव महसूस हो रहा है लेकिन इसी पावन दिन पर AP Dhillon की कुछ ऐसी फोटोज आईं, जिसे देखने के बाद लोगों का दिमाग ही चकरा गया। वो फोटोज में एक शूज पहने नजर आ रहे हैं। ये जूते तो यूं तो सफेद रंग के हैं लेकिन उनकी सोल हरे और इन जूतों में केसरिया रंग की पट्टी भी नजर आ रही है।

    आजादी दिवस के मौके पर सामने आई इस पंजाबी सिंगर के तिरंगे वाले जूते की फोटो, लोगों ने की बॉयकॉट की मांग
  • Aug 15, 2023 9:04 AM

    रजनीकांत की फिल्म जेलर ने 4 दिन में कमाए 300 करोड़, फोन पर कमल हासन ने दी एक्टर को बधाई

    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सूत्रों की मानें तो, फिल्म ने अब तक 300 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। 'जेलर' की कामयाबी से कमल हासन भी काफी खुश हैं और ऐसे में उन्होंने फोन करके रजनीकांत को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि कमल हासन की फिल्म विक्रम की सक्सेस पर रजनीकांत ने भी उन्हें बधाई दी थी।

    रजनीकांत की फिल्म जेलर ने 4 दिन में कमाए 300 करोड़, फोन पर कमल हासन ने दी एक्टर को बधाई
  • Aug 15, 2023 8:42 AM

    सुपरनैचरल लव स्टोरी में अभिनय करने को तैयार सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान

    आमिर खान को बॉलीवुड में सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक के रूप में जाना जाता है। कम ही फिल्में करते हैं अभिनेता परंतु लोगों के दिलों में हमेशा ही अपनी फिल्मों से राज करते हैं। अब आमिर का बेटा अपने फिल्मी करियर की शुरुवात करने जा रहा है। आमिर अपने बेटे जुनैद खान की आने वाली सुपरनैचुरल लव स्टोरी को प्रोड्यूस करेंगे। जुनैद अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ जुनैद खान की फिल्म एक सुपर नेचुरल लव स्टोरी होगी। फिल्म में जुनैद एक बीमा जांचकर्ता की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसे कोमा में पड़ी एक महिला की आत्मा से प्यार हो जाता है। सुनील पांडे इस बिना शीर्षक वाली का निर्देशन करने वाले हैं।

    सुपरनैचरल लव स्टोरी में अभिनय करने को तैयार सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान
  • Aug 15, 2023 8:36 AM

    Gadar 2 Box Office 4th Day: बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 ने मचाया गदर, कमाई के मामले सबसे आगे

    22 साल बाद अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म को फैंस का इतना प्यार मिला कि अब ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच चुकी है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रफ्तार सोमवार को भी नहीं थमी। रविवार को सिंगल डे पर 51 करोड़ का बिजनेस करने वाली 'गदर 2' ने सोमवार को करीब 39 करोड़ का बिजनेस किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'गदर-2' का चार दिनों के अंदर टोटल कलेक्शन 173.88 करोड़ का हुआ है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि 1 वीक के अंदर ही 'गदर 2' 400 करोड़ के करीब पहुंच सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X