आजादी दिवस के मौके पर सामने आई इस पंजाबी सिंगर के तिरंगे वाले जूते की फोटो, लोगों ने की बॉयकॉट की मांग

AP Dhillon

AP Dhillon Shoes: आज 15 अगस्त है और इस मौके पर पूरा देश इस जश्न में डूबा हुआ है। हर भारतीय आज खुद में गर्व महसूस कर रहा है कि वो एक भारतीय है। आजादी के 77वां साल पूरा होने पर हर कोई एक-दूसरे को आजादी के इस शुभ दिन की बधाई दे रहा है। लेकिन इस बीच एक फेमस पंजाबी सिंगर की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसकी वजह से वो काफी ट्रोल हो रहे हैं।

तिरंगे वाले जूते

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोग तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हैं और जताते हैं कि उन्हें भारतीय होकर कितना गौरव महसूस हो रहा है लेकिन इसी पावन दिन पर AP Dhillon की कुछ ऐसी फोटोज आईं, जिसे देखने के बाद लोगों का दिमाग ही चकरा गया। वो फोटोज में एक शूज पहने नजर आ रहे हैं। ये जूते तो यूं तो सफेद रंग के हैं लेकिन उनकी सोल हरे और इन जूतों में केसरिया रंग की पट्टी भी नजर आ रही है।

लोगों ने किया ट्रोल

AP Dhillon के ये जूते देखकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं और उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो सिंगर को खालिस्तानी तक कह दिया। लेकिन इस बीच कई लोगों ने सिंगर का बचाव भी किया और कहा कि गलती उनकी नहीं बल्कि जूता बनाने वाली कंपनी की है तो उन पर केस करना चाहिए ताकि वो हमारे तिरंगे का अपमान ना कर सकें।

खुशी कपूर संग रिश्ता

पिछले काफी समय से AP Dhillon खबरों में बने हुए थे। उन्हें लेकर खबर सामने आई थी कि वो जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर को डेट कर रहे हैं। और इस अफवाह ने तब और जोर पकड़ा जब सिंगर ने अपने सिंगल एल्बम 'ट्रू स्टोरीज' में खुशी कपूर के नाम पर एक गाना बनाया। उनका गाना 'जदों हस्से तां लगे तू खुशी कपूर' यानी 'जब तुम हंसती हो तो खुशी कपूर की तरह लगती हो।' लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है कि उनका रिश्ता खुशी के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस बनिता संधू के साथ है, जो फिल्म 'अक्टूबर' में लीड एक्ट्रेस थीं।

कौन हैं AP Dhillon

आपकी जानकारी के लिए बता दें, AP Dhillon एक इंडो-कैनेडियन सिंगर और रैपर हैं। उन्होंने 'एक्सक्यूसेस', 'ब्राउन मुंडे', 'इंसेन', 'दिल नू', 'तेरे ते' जैसे कई गाने गाए हैं। वह दुनिया के पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं और कई बॉलीवुड स्टार्स भी उनके फैन हैं, जिनमें से एक खुशी कपूर की बहन जाह्नवी कपूर भी है।

More from Filmibeat

Read more about: ap dhillon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X