Bollywood Highlights: 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर आयुष्मान का बड़ा खुलासा, 'वेलकम 3' की कास्टिंग में हुए फेरबदल

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 2 Aug: सिनेमा जगत से इस वक्त फिल्म ड्री गर्ल 2 को लेकर खबरें छाई हुई हैं, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब एक बार फिर आयुष्मान 'पूजा' के रूप में दर्शकों के दिल की घंटी बजाने के लिए तैयार हैं। आयुष्मान खुराना ने बताया कि उन्होंने लैंगिक भेदभाव की भूमिका निभाने के लिए काफी मेहनत की है और उन्हें राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए पुरस्कार जीतने की उम्मीद है।

इसी के साथ सुपरहिट फिल्म वेलकम की फ्रंचाइची फिल्म वेलकम 3 की कास्टिंग लेकर भी नए नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब खबर है कि, फिल्म में डॉन बंधु उदय शेट्टी और मजनू भाई की भूमिकाओं में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जगह संजय दत्त और अरशद वारसी होंगे। फिर पता चला कि अभिनेता सुनील शेट्टी भी इस फिल्म में अहम भूमिका में होंगे। अब बॉबी देओल की फिल्म में एंट्री को लेकर चर्चा हो रही है। खैर फिलहाल फिल्म मेकर्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Aug 2, 2023 7:56 PM

    आलिया-बिपाशा के बाद अब ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेगी मां, लॉकडाउन से लही थी फैमिली प्लानिंग में

    एक्ट्रेस और होस्ट रोशेल राव और उनके पति कीथ सिकेरा ने लंबे इंतजार के बाद फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। ये स्चार कपल इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज इंजॉय कर रहा है और जल्द ही पेरेंटहुड में एंटर करने के लिए तैयार है। कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की है। बता दें कि रोशेल और कीथ ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों को रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में प्यार का अहसास हुआ था। शो से बाहर आने के कुछ दिनों बाद दोनों ने अपने हमेशा की जर्नी शुरू की थी।

  • Aug 2, 2023 7:15 PM

    ऋतिक रोशन ने नई GF सबा संग शेयर की वेकेशन की तस्वीर

    एक्टर ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में छुट्टियों मना रहे हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर छुट्टियों की एक तस्वीर साझा की और एक सेल्फी क्लिक करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड सबा को "विंटर गर्ल" के रूप में टैग किया। फोटो में, ऋतिक बेसबॉल कैप के साथ ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट पहने हुई हैं। वहीं सबा ब्लैक ओवरकोट में घुंघराले बालों के साथ नजर आ रही हैं।

  • Aug 2, 2023 6:42 PM

    अश्लील हरकतों की वजह से बिग बॉस से निकाला, पति की मौत के कुछ दिन बाद ही साइन किया एक और रिएलिटी शो

    प्रियंका जग्गा एक और रिएलिटी शो में कदम रख रही हैं और वो है 'लॉक अप'। प्रियंका जग्गा ने हाल ही में फेसबुक पर कन्फर्म किया है कि वो 'लॉक अप' का हिस्सा बनने वाली हैं। प्रियंका के इस कन्फर्मेशन के बाद लोग 'लॉकअप' में बड़ा धमाल और बवाल होने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि अगस्त 2016 में मैंने 'बिग बॉस' को हां कहा था और अगस्त 2023 में मैंने 'लॉक अप' को हां कहा है।

    अश्लील हरकतों की वजह से बिग बॉस से निकाला, पति की मौत के कुछ दिन बाद ही साइन किया एक और रिएलिटी शो
  • Aug 2, 2023 4:51 PM

    धर्मेंद्र संग किस को लेकर क्या बोले शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर

    धर्मेंद्र और करण जौहर के कमेंट के बाद, शबाना आजमी ने भी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में बेहद चर्चित किसिंग सीन पर बात की है। शबाना ने शेयर किया कि उनके पति जावेद अख्तर ने धर्मेंद्र के साथ उनके ऑन-स्क्रीन किस के बारे में कोई चिंता या चिंता नहीं दिखाई।

  • Aug 2, 2023 4:02 PM

    नितिन देसाई की मौत के बाद OMG 2 का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन

    अक्षय कुमार ने ट्विटर पर घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म ओएमजी 2 का ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आज सुबह 11 बजे रिलीज होने वाला था, लेकिन आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत के बाद निर्माताओं ने इसे कल इसी समय पर रिलीज करने का फैसला किया है। इसे फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति बताते हुए कुमार ने कहा कि ट्रेलर गुरुवार 3 अगस्त को रिलीज होगा।

  • Aug 2, 2023 3:24 PM

    रणवीर सिंह के 93 साल के नाना ने मांगी टकीला

    आज यानी बुधवार को रणवीर सिंह ने अपने 93 वर्षीय नाना के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए। पहली तस्वीर में अभिनेता अपने नाना के साथ पोज देते हुए और शांति चिन्ह बनाते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर ने नीले रंग की स्वेटशर्ट पहनी हुई थी, जबकि उनके नानू ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर टीम रॉकी लिखा हुआ था। अगली स्लाइड में, हम दोनों को " झुमका गिरा रे" गाने पर थिरकते हुए देखते हैं। आखिरी वीडियो में, हम नाना को यह कहते हुए देखते हैं, "टिक्की छोड़े टकीला लाओ!"

  • Aug 2, 2023 3:22 PM

    RRKPK Box Office Day 5: मंगलवार को रणवीर- आलिया की फिल्म का तहलका

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" ने सिनेमाघरों में 5 दिन गुजार लिये हैं और फिल्म अभी भी मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने मंगलवार को 7.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद, 5 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 60.22 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

  • Aug 2, 2023 2:45 PM

    सनी देओल संग गदर मचाने वाले हैं गौरव चोपड़ा

    'गदर 2' में गौरव चोपड़ा एक सेना अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वह मेजर देवेन्द्र रावत की भूमिका निभा रहे हैं और ट्रेलर में तारा सिंह उर्फ सनी देओल के साथ एक दृश्य में उनकी उपस्थिति ने ध्यान खींचा। गदर 2 का हिस्सा बनने की खुशी जताते हुए एक्टर ने कहा, "गदर 2 का हिस्सा बनकर मैं वास्तव में खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पिछले कुछ साल एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए समृद्ध रहे हैं। मैं अपने दिमाग में स्पष्ट था कि लॉकडाउन के बाद, मैं विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं करना चाहता हूं और मुझे खुशी है कि अब तक यह मेरे लिए कारगर साबित हुआ है।"

  • Aug 2, 2023 1:59 PM

    सीमा हैदर को 6 लाख की नौकरी का ऑफर

    सोमवार को ग्रेटर नोएडा में रबूपुर गांव में देर रात डाकिया एक अनजान चिट्ठी लेकर सचिन-सीमा के घर पहुंचा। अनजान चिट्ठी देखकर वहां हड़कंप मच गया और पुलिस ने इसको खोलने से मना कर दिया था। हालांकि जब आदेश के बाद इसको खोला गया तो इसमें नौकरी का ऑफर था। अब लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैँ। कारोबारी गुजरात से है और उनकी मदद करना चाहता है।

  • Aug 2, 2023 1:11 PM

    Gadar 2: सनी देओल स्टारर फिल्म को CBFC ने 10 कट्स के साथ किया पास

    सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सेंसर बोर्ड से भी पास हो चुकी है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने हाल ही में फिल्म को यूए (UA) सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। हालांकि, 2 घंटे और 50 मिनट लंबी इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने 10 कट्स लगाए हैं।

  • Aug 2, 2023 12:27 PM

    रणवीर सिंह ने आलिया भट्ट को मारा जोरदार धक्का

    कर दिया है जिससे आलिया भट्ट इरिटेट हो गईं। इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि आलिया, रणवीर और करण जौहर फोटो क्लिक करवा रहे हैं और इस दौरान रणवीर सिंह कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो जाते हैं और एक जोर का धक्का आलिया भट्ट को लगता है। इसके बाद आलिया चिल्लाती हैं, ''तुम्हारे साथ दिक्कत क्या है?''

  • Aug 2, 2023 11:45 AM

    देर रात मालती को लेकर सन्नाटी सड़क पर क्यों निकलीं प्रियंका चोपड़ा?

    इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर घर से नहीं बल्कि आधी रात को सड़क से सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा के कैप्शन से साफ समझ में आ रहा है कि माँ-बेटी की जोड़ी सुपर मून को देखने के लिए बाहर निकली है।

    देर रात मालती को लेकर सन्नाटी सड़क पर क्यों निकलीं प्रियंका चोपड़ा?
  • Aug 2, 2023 11:08 AM

    मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की आत्महत्या

    फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने खुदकुशी कर इस दुनिया को अलविदा कर दिया। उन्होंने कर्जत के एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

  • Aug 2, 2023 10:14 AM

    अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज के लिए तैयार, अब शुरू होगा ओह माय गॉड 2 का प्रमोशन

    अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म में कुछ संशोधन के साथ ए सर्टिफिकेट देते हुए पास कर दिया गया है। ए सर्टिफिकेट का मतलब होता है कि इस फिल्म को 18 साल की उम्र से कम के लोग नहीं देख सकते हैं। अब फिल्म तय तिथि पर 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र का कहना है कि, अब मेकर्स फिल्म का प्रमोशन शुरू करेंगे, क्योंकि रिलीज तारीख बेहद करीब है।

    अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज के लिए तैयार, अब शुरू होगा ओह माय गॉड 2 का प्रमोशन
  • Aug 2, 2023 9:51 AM

    RRKPK Worldwide Collection: दुनियाभर में छाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

    आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। यह करण जौहर की मोस्ट अवेटेड डायरेक्टोरियल कमबैक फिल्म है, जिसे दर्शकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, समीक्षकों ने कहानी के आधार पर फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया दी। मगर इन सबके बीच 'रॉकी और रानी...' ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ बिजनेस किया है। 28 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर करण ने खुशी जताई है।

    RRKPK Worldwide Collection: दुनियाभर में छाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'
  • Aug 2, 2023 9:43 AM

    इटली में सिद्दार्थ-कियारा ने उठाया अपना लगेज, तो यूर्जस ने किया ट्रोल

    बॉलीवुड के क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों इटली में वेकेशन मना रहे हैं। कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ और कियारा अपना लगेज खुद ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। लोग भी उनके साथ बहुत नॉर्मल बिहेवियर कर रहे हैं। तो इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूर्जस ने ट्रोल करते हुए कहा है, इनको वहां पर कोई भाव नहीं दे रहा है।

  • Aug 2, 2023 9:32 AM

    बॉलीवुड एक्टर अली फजल की 'द अंडरबग' का मेलबर्न में होगा प्रीमियर

    बॉलीवुड एक्टर अली फजल की फिल्म 'द अंडरबग' ने हाल ही में स्लैमडांस फिल्म फेस्टिवल में ब्रेकआउट्स फीचर के लिए ग्रैंड जूरी अवॉर्ड जीता था। इसी फेस्टिवल में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर भी रखा गया था। अली फजल की यह फिल्म इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में दिखाई जाएगी। यह 16 और 17 अगस्त को आईएफएफएम में दिखाई की जाएगी। यह एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। शुजात सौदागर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अली फजल के अलावा हुसैन दलाल भी मुख्य भूमिका में हैं।

    बॉलीवुड एक्टर अली फजल की 'द अंडरबग' का मेलबर्न में होगा प्रीमियर

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X