अश्लील हरकतों की वजह से बिग बॉस से निकाला, पति की मौत के कुछ दिन बाद ही साइन किया एक और रिएलिटी शो

Priyanka Jagga In Reality Show: कुछ लोग रिएलिटी शो में अपनी पहचान बनाने आते हैं और कुछ लोग अपनी हरकतों की वजह से हमेशा के लिए पहचाने जाते हैं। कभी बिग बॉस में अपनी हरकतों की वजह से सलमान खान की नाक में दम करने वाली हसीना अब कंगना रनौत का जीना हराम करने आ रही है।
प्रियंका जग्गा कॉन्ट्रोवर्सी
हम बात कर रहे हैं प्रियंका जग्गा की, जिन्हें 'बिग बॉस 10' में देखा गया था। उन्होंने इस शो में एक ही हफ्ते में ऐसा बवाल कर दिया था कि सलमान खान को उन्हें शो से ही बाहर करना पड़ा था। उन्होंने अपनी एंट्री के पहले हफ्ते में ही सभी को चौंका दिया जब उन्होंने शो में एक टास्क के दौरान नेशनल टेलीविजन पर सबके सामने पेशाब कर दिया। यह सब कम नहीं था कि उन्हें अक्सर साथी प्रतियोगियों के साथ भिड़ते हुए देखा गया था और यहां तक कि मेजबान सलमान खान के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई, जिसके कारण उन्हें बाहर होना पड़ा।
'लॉक अप' को कहा हां
अब एक बार फिर से प्रियंका जग्गा एक और रिएलिटी शो में कदम रख रही हैं और वो है 'लॉक अप'। प्रियंका जग्गा ने हाल ही में फेसबुक पर कन्फर्म किया है कि वो 'लॉक अप' का हिस्सा बनने वाली हैं। प्रियंका के इस कन्फर्मेशन के बाद लोग 'लॉकअप' में बड़ा धमाल और बवाल होने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि अगस्त 2016 में मैंने 'बिग बॉस' को हां कहा था और अगस्त 2023 में मैंने 'लॉक अप' को हां कहा है।
यह भी पढ़ें-Rubina Dilaik की प्रेग्नेंसी पर बोले पति अभिनव शुक्ला, कहा- 'मैं तो बाहर था, फिर...'
पति का हुआ निधन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका जग्गा ने बिग बॉस में बतौर कॉमनर एंट्री ली थी और वो इस घर में एक हफ्ते भी नहीं टिक पाई थीं। उनकी हरकतों को देखते हुए सलमान ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं प्रियंका के निजी जीवन की बात करें तो हाल ही में हसीना ने अपनी जिंदगी के अहम इंसान को खोया है। पिछले महीने ही प्रियंका के पति टिमथी रिचर्ड का निधन हुआ है।
दो बच्चों की मां हैं प्रियंका
इस खबर की पुष्टि प्रियंका ने की थी, उन्होंने एक दिल पसीज देने वाला नोट लिखा था और अस्पताल से अपनी आखिरी तस्वीर भी साझा की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रिंयका के दो बेटे भी हैं। पति की मौत के बाद प्रियंका को ही अपने दोनों बेटों को पालना है और शायद यही वजह है कि उन्होंने 'लॉक अप' के दूसरे सीजन के लिए हां कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











