..................... Bollywood Live Updates: Anushka sharma debut Cannes this year, controversy continues The Kerala Story, 5may - Hindi Filmibeat

इस साल कान्स में अनुष्का करेंगी डेब्यू, द केरल स्टोरी पर विवाद जारी

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 5may: इस साल 16 मई से 27 मई चलने वाले 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपना शानदार डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जाहिर है कि यह काफी बड़ा और चर्चित फिल्म फेस्टिवल होता है, जिस पर हर किसी की नजरें टिकी होती हैं, इस साल की भी तैयारियां शुरु हो गई हैं अब हर किसी को इवेंट पर फिल्मी सितारों को देखने का इंतजार है। खास बात यह है कि, इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस केट विंसलेट होगी। इसकी जानकारी फ्रेंच एंबेसडर, इंडिया के इमैनुएल लेनिन ने दी है।

वहीं बात करें द करेल स्टोरी फिल्म की तो, फिल्मी जगत में फिल्मों को लेकर विवाद तो हमेशा ही चलता रहता है, और कुछ ऐसी फिल्में आती हैं जो कि रिलीज बाद में होती हैं विवाद और बयानवाजी में पहले घिर जाती है। ऐसे ही नई फिल्म द करेल स्टोरी को लेकर देखने को मिल रहा है। विपुल शाह और सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर विवाद जारी है, जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अबु आजमी ने फिल्म के निर्माताओं को जेल भेजने की बात कही है। उन्होंने द केरल स्टोरी को प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया है। दरअसल बात ऐसी है कि, जब से द केरल स्टोरी फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तब से यह फिल्म विवादों में घिरी हुई है।

इसी तरह के सिनेमाजगत से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट के साथ, हम आपको देंगे पल पल की खबर...

LIVE Feed
  • May 5, 2023 7:17 PM

    Anjali Arora- छोटी सी ड्रेस पहनकर बोल्ड हुईं अंजलि, पीछे पड़ीं पानी की छीटों ने बढ़ाई हॉटनेस!

    नीले रंग की छोटी से टॉप में वो बेहद बोल्ड लग रहीं हैं और चुस्त ड्रेस देखकर लोगों के पसीने छूट रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अंजलि इस तरह से हॉटनेस का जलवा दिखा रहीं हैं बल्कि इसके पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुकी हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग लगातार उनके इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''जाने कितनों की क्रश हो तुम।'' एक ने लिखा है, ''बस करो पगली क्या मार ही डालोगी।'' जबकि एक का कहना था कि, ''कच्चा बादाम अब पक रहा है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन अंजलि ने किसी तरह का कोई जवाब इन कमेंट्स पर नहीं दिया है।

  • May 5, 2023 6:52 PM

    Afwaah को थिएटर्स ने मिलने पर नाराज हुए फैंस, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म का बुरा हाल!

    नवाजुद्दीन सिद्दीकि की फिल्म ‘अफवाह' 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन उनके फैन्स खफा है क्योंकि फिल्म रिलीज होने के बाद भी दर्शक इसे सिनेमाघरों में नही देख पा रहे है। सूत्रों का कहना है, "नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक प्रोफेशनल अभिनेता हैं। वह जानते हैं कि कैमरा टेक होने के बाद एक अभिनेता से क्या अपेक्षा की जाती है। लेकिन अफसोस के साथ, वह फ़िल्म के वितरण प्रक्रिया से बेहद निराश हैं। फिल्म 'अफवाह' के थियेटर स्क्रीन कम कर दिए गए हैं, शो की अजीब टाइमिंग दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पा रही है।

  • May 5, 2023 6:07 PM

    शिबानी दांडेकर ने लगा दी बोल्ड तस्वीरों की झड़ी

    फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर कितनी हॉट और बोल्ड हैं ये किसी से छिपा नहीं है। उन्होने इस वक्त कई बोल्ड तस्वीरों साझा की हैं और लोगों के द्वारा उनको काफी पसंद किया जा रहा है। कभी वो पेड के पास नजर आ रही हैं तो कभी वो गार्डन में धमाका करती दिख रहीं हैं।

  • May 5, 2023 5:32 PM

    Anupamaa Twist: प्यार पाने के लिए हर हद पार करने को तैयार माया, अनुज को रोकने के लिए लेगी पुलिस का सहारा?

    Anupamaa Latest Twist: टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट दिखाए जा रहे हैं। एक तरफ अनुपमा को एक नई बच्ची की जिम्मेदारी मिल गई है तो दूसरी तरफ अनुज ने अनुपमा के पास वापस जाने का मन बना लिया है। लेकिन माया इस मिलन को रोकने के लिए कुछ भी कर सकती है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माया अनुज को रोकने के लिए सारी हदें पार कर देगी। वो अनुज को अपने साथ कमरे में बंद कर देगी। सारी हदें पार करते हुए, माया ने अनुज को अहमदाबाद में समर-डिंपी की शादी में शामिल होने से रोकने के लिए अपशब्द देने की कोशिश की। उसका एकमात्र मकसद अनुज को अपनी पत्नी से मिलने नहीं देना था क्योंकि वह जानती थी कि उनका पुनर्मिलन उसके साथ रहने की उसकी प्लानिंग को बिगाड़ देगा।

  • May 5, 2023 5:12 PM

    Virat Anushka- रेस्टोरेंट में रोमांटिक हुए विराट कोहली, अनुष्का शर्मा को बाहों में भरकर दिया ऐसा पोज!

    दोनों के लुक्स की बात करें को अनुष्का शर्मा ने ऑरेंज कलर का सूट पहना था जबकि विराट कोहली ने काली रंग की शर्ट पहनी हुई थी। देखने में ऐसा लगा रहा है विराट की गोद में अनुष्का बैठी हैं लेकिन ऐसा नहीं है। विराट ने उनको अपनी बाहों में पीछे लिया हुआ है। फैंस इस तस्वीर को काफी प्यार दे रहे हैं और कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैँ। हाल ही में अनुष्का और विराट की कुछ बेहतरीन तस्वीरें भी सामने आईं थीं और ये मौका अभिनेत्री के जन्मदिन का था।

  • May 5, 2023 4:14 PM

    The Kerala Story controversy row: एआर रहमान ने शेयर किया मस्जिद में हिंदू जोड़े की शादी का वीडियो

    अदा शर्मा स्टारर विपुल अमृतलाल शाह की हालिया रिलीज फिल्म 'द केरल स्टोरी' अपने कंटेंट को लेकर विवादों से घिरी है। इसे सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरनाक बताया जा रहा है। वहीं, कुछ मान रहे हैं कि ये सिर्फ सच्चाई बयां कर रही है। इन विवादों के बीच संगीतकार एआर रहमान ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रहमान ने एक वीडियो री-ट्वीट किया है, जिसमें एक हिंदू जोड़ा मस्जिद में शादी करते दिख रहा है। इसे साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "शानदार, इंसानियत के लिए प्यार बिना किसी शर्त होना चाहिए।

  • May 5, 2023 3:33 PM

    Khatron Ke Khiladi 13: शो में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, विवादों में रोहित शेट्टी का शो

    Khatron Ke Khiladi 13: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित और खतरनाक शो खतरों के खिलाड़ी 13 शुरु होने जा रहा है, अब शो खतरनाक होने से ज्यादा विवादित भी बनता जा रहा है। शो में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का नाम सामने आ गया, जैसे ही सबका नाम सामने आया शो को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरु हो गया। रोहित शेट्टी का यह शो का नया सीजन जल्द ही शुरु होगा। बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ जल्द ही शुरु होगा लेकिन इस शो के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं, फैंस अपने-अपने फेवरेट सितारों को डर का सामना करना हुआ देखना चाहते हैं।

    Khatron Ke Khiladi 13: शो में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, विवादों में रोहित शेट्टी का शो
  • May 5, 2023 2:26 PM

    अक्षय कुमार- टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने लॉक किया ईद 2024

    पूजा एंटरटेनमेंट ने अपनी बड़ी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए ईद 2024 लॉक कर लिया है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और मानुषी छिल्लर मुख्य किरदारों में हैं। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में एक दमदार विलेन के रूप में नजर आएंगे।

  • May 5, 2023 2:17 PM

    Vivek Agnihotri: कंगना रनौत की तारीफों के पुल बांधते नजर आए विवेक अग्रिहोत्री, साथ में करेंगे फिल्म!!

    Vivek Agnihotri: हिंदी सिनेमा जगत के दो जाने माने चेहरे है विवेक अग्रिहोत्री और कंगना रनौत, दोनों हमेशा ही सोशल मीडिया के जारिए बयान जारी करते रहते हैं। दोनों कीअपनी अपनी फैन फ्लॉइंग है, दोनों लगातार सुर्खियों में भी बने रहते हैं। लेकिन इस बार ऐसा है विवेक अग्रिहोत्री ने कंगना रनौत के बारें मे शानदार बयान दिया है।

    Vivek Agnihotri: कंगना रनौत की तारीफों के पुल बांधते नजर आए विवेक अग्रिहोत्री, साथ में करेंगे फिल्म!!
  • May 5, 2023 1:21 PM

    बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनेगी पठान, इस डेट को होगी रिलीज

    सुपरस्टार शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान अब रिलीज के 3 महीने बाद, बांग्लादेश में भी दस्तक देने वाली है। खास बात है कि, ये विभाजन के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी। यह फिल्म बांग्लादेश में 12 मई को रिलीज होने वाली है। पठान वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है जिसकी अब तक की पेशकश में एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है और वॉर जैसी ब्लॉकबस्टर्स भी शामिल हैं।

    बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनेगी पठान, इस डेट को होगी रिलीज
  • May 5, 2023 12:47 PM

    Jawan- किसी से नहीं भिड़ेंगे शाहरुख खान, एक फिर बदली जवान की रिलीज डेट

    शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर अभी से लोग इंतजार में है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म पठान की तरह की धमाका करने वाली है। इस फिल्म को लेकर एक बार फिर से चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ऐलान हुआ था कि फिल्म 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एक बार फिर से मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है और ये फिल्म अब 25 अगस्त तक टाल दी गई है। जी हां, जवान अब 25 अगस्त 2023 को रिलीज होगी और इसको लेकर शाहरुख खान के फैंस ने भी कमर कस ली है।

  • May 5, 2023 12:25 PM

    जब बिना पैंट पहने रकुल प्रीत सिंह पहुंची इवेंट में, तो लोगों ने कहा-अरे दीदी पैंट पहनना भूल गई क्या...

    Rakul Preet: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी सेक्सी फोटोज और बोल्ड वीडियो शेयर करके फैंस के दिलों को धड़कने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसे में हाल ही में जब रकुल प्रीत एक इवेंट में बिना पैंट की शानदार ड्रेस में पहुंची, तो वबाल हो गया। लोगों ने इस इवेंट के वीडियो शेयर करके रकुल को ट्रोल करना शुरु कर दिया साथ ही पूछ लिया कि दीदी पैंट कहां भूल गई हो।

  • May 5, 2023 11:42 AM

    Nushrratt Bharuccha: 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा न बनने का नुसरत को नहीं मलाल? खुद दिया बयान

    Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूचा आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' (2019) में नजर आई थीं। अब इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है, मगर नुसरत इसका हिस्सा नहीं हैं। 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा नहीं होने पर नुसरत से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने काफी सहजता से जवाब दिया। नुसरत भरूचा ने कहा, 'जब आप कोई ऐसी फिल्म करते हैं, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली हो तो आप भी इससे जुड़ जाते हैं। 'ड्रीम गर्ल' से हमेशा एक खास जुड़ाव रहेगा। इस दौरान एक्ट्रेस ने आयुष्मान की भी जमकर तारीफ की।

    Nushrratt Bharuccha: 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा न बनने का नुसरत को नहीं मलाल? खुद दिया बयान
  • May 5, 2023 10:51 AM

    कौन हैं देओल परिवार की बहुओं, जो रहती हैं लाइमलाइट से दूर, करण देओल की होने वाली पत्नी कौन??

    Daughters-in-law of the Deol family: सिनेमाजगत की जानी मानी फैमली में से एक है देओल फैमली, जो कि हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। बैसे देओल फैमली के सिर्फ मर्द सुर्खियों में रहते बहुओं तो कभी भी लाइमलाइट में नहीं आती हैं। हाल ही में खबर है कि सनी देओल के बड़े बेटे से लगाई कर ली है, जल्द ही शादी भी कर लेगें। परंतु भी तक यह साफ हुआ है कि करण की होने वाली पत्नी कौन है।

    कौन हैं देओल परिवार की बहुओं, जो रहती हैं लाइमलाइट से दूर, करण देओल की होने वाली पत्नी कौन??
  • May 5, 2023 10:15 AM

    रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने कमाया करोड़ों का मुनाफा

    साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 को लेकर इन दिनों खासा बज है। खबर है कि फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही मोटा मुनाफा कमा लिया है। सामने आ रहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार पुष्पा 2 के ऑडियो राइट्स करीब 65 करोड़ रुपये में बिके हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म को थियेट्रिकल, ओटीटी और सेटेलाइट राइट्स भी बेचने हैं।

    रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने कमाया करोड़ों का मुनाफा
  • May 5, 2023 8:58 AM

    MS DhoniThe Untold Story: जानिए क्यों, दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म

    MS DhoniThe Untold Story: भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी पर बनी फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जिसमें मुख्य किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था, फिल्म दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन हर किसी के मन में सवाल है आखिर ऐसा क्यूं हो रहा है, फिल्म को दोबारा से रिलीज किस करण से किया जा रहा है। तो 12 मई को सिनेमाघरों में एक बार फिर से दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है। सूत्रों की मानें तो बताया जा रहा है कि इस फिल्म को री-रिलीज करने का उद्देश्य बड़े पर्दे पर क्रिकेटर के मैजिकल मोमेंट्स को फिर से इंजॉय करना है।

    MS DhoniThe Untold Story: जानिए क्यों, दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म
  • May 5, 2023 8:24 AM

    Rubina Dilaik: बहन की शादी में रुबीना दिलैक ने की जमकर मस्ती, शानदार तस्वीरें हुई वायरल

    Rubina Dilaik: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी बहन की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की बहन रोहिणी दिलैक ने चंडीगढ़ में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सार्थक त्यागी संग शादी रचा ली है। हाल ही में, उनकी शादी के फोटोज और वीडियो सामने आए है, जिसमें रुबीना और उनके पति व टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला फुल एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

  • May 5, 2023 7:40 AM

    Suhana Khan: शाहरुख की लाड़ली सुहाना खान ने काउट पर बैठे कर दिए ऐसे पोज, फैंस का धड़का दिल

    Suhana Khan: जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो के साथ फैंस को सरप्राइज देती हैं। इसी बीच सुहान ने अपनी न्यूयॉर्क डायरीज से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन्हें शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में ‘हैप्पी प्लेस' लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X