..................... Bollywood Live updates: Alia-Ranveer film won hearts people, controversy started Dharmendra-Shabana - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights:आलिया-रणवीर की फिल्म ने जीता लोगों का दिल, धर्मेंद्र-शबाना को लेकर हुआ विवाद

Bollywood Live updates

Bollywood Live updates, 29 July: मनोरंजन जगत से बड़ी खबर है फिल्म को लेकर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का शुरू से जबरदस्त क्रेज बना रहा। करण ने पूरे सात साल बाद इस फिल्म से डायरेक्शन की फील्ड में वापसी की है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के शानदार अभिनय से बन कर तैयार हुई इस फिल्म को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

दूसरी तरफ विवाद को लेकर खबर सामने आ रही है, फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'में धर्मेंद्र का एक्ट्रेस शबाना आजमी संग लिपलॉक देखकर तो हर कोई हैरान रह गया है। जिसकी अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर विवाद शुरु हो गया है। दरअसल फिल्म में 87 साल की उम्र में धर्मेंद्र फिल्म में रणवीर के दादा का रोल निभा रहे हैं।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Jul 29, 2023 7:29 PM

    मालदीव में रजनीकांत की एक्सक्लूसिव तस्वीरें, ढोल-नगाड़ों से हो रहा स्वागत

    मेगास्टार थलाइवा रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'लाल सलाम' का काम पूरा करने के बाद मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। मालदीव के कुडा विलिंगिली रिजॉर्ट में थलाइवा की 12-दिन की छुट्टियों की एक्सक्लूसिव तस्वीरें आईएएनएस ने प्राप्त की है। तस्वीरों को लेकर उन्होंने कहा कि यह मेरा घर बन गया है। तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि कैसे होटल स्टाफ ने ढोल-नगाड़ों और गुलाब के फूलों की बारिश के साथ उनका भव्य स्वागत किया। रजनीकांत ऑफ-व्हाइट पैंट और वाइट शूज के साथ एक ट्रेडमार्क ब्लैक टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

  • Jul 29, 2023 6:20 PM

    30 साल की उम्र में ऐसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है ये हसीना, वीडियो देख फैंस भी छटपटाए

    टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह हेपेटाइटिस से जूझ रही हैं। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दी, जिसमें उन्होंने बताया कि वह एफ3-एफ4 की मरीज थीं, लेकिन अब उन्होंने इसे एफ1-एफ2 में बदल दिया है। उन्होंने बताया कि उनका अब तक का सफर भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से कितना थका देने वाला रहा है। उन्होंने वीडियो में कहा, "नमस्कार दोस्तों! आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस है और इस दिन मैं आपसे कुछ साझा करना चाहती हूं, जो काफी पर्सनल है। हां, मैं एक ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस की मरीज हूं और मुझे इस बारे में साल 2020 में पता चला।"

  • Jul 29, 2023 5:26 PM

    धर्मेंद्र ने RRKPK में शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन पर प्रतिक्रिया दी

    दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही में एक इंटरव्यू में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी के साथ लिप-लॉक सीन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आखिरी बार जब उन्होंने लाइफ इन ए मेट्रो में नफीसा अली के साथ किसिंग सीन किया था तो दर्शकों ने उसे सराहा था। उन्होंने आगे कहा, "जब करण ने हमें यह दृश्य सुनाया, तो मैं उत्साहित नहीं हुआ (हंसते हुए)। हमने इसे समझा और मुझे एहसास हुआ कि यह कुछ ऐसा था जिसकी फिल्म को आवश्यकता थी और इसे जबरदस्ती नहीं डाला गया था और मैंने कहा कि मैं इसे करूंगा।" साथ ही, मेरा मानना है कि रोमांस की कोई उम्र नहीं होती। शबाना और मैं दोनों को ऐसा करते समय कुछ भी अजीब महसूस नहीं हुआ। बहुत सौंदर्यपूर्ण ढंग से फिल्माया गया।"

    धर्मेंद्र ने RRKPK में शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन पर प्रतिक्रिया दी
  • Jul 29, 2023 5:12 PM

    RRKPK देखकर भड़कीं कंगना रनौत, रणवीर सिंह को बुलाया कार्टून

    कंगना रनौत ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर अपना कड़ा रिएक्शन दिया है। कंगना ने फिल्म को सास बहू ड्रामा बताते हुए करण जौहर को रिटायर हो जाने की सलाह दी है। साथ ही कंगना आगे रणवीर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें काटून बुलाती हैं। उन्होंने लिखा- "रणवीर सिंह को मेरी सच्ची सलाह है कि उन्हें करण जौहर और उनके ड्रेसिंग सेंस से प्रभावित होना बंद कर देना चाहिए।"

    RRKPK देखकर भड़कीं कंगना रनौत, रणवीर सिंह को बुलाया कार्टून
  • Jul 29, 2023 4:05 PM

    'बवाल' पर अब इजरायली दूतावास ने जताई आपत्ति

    अमेजन प्राइम वीडियो पर आई फिल्म बवाल को लेकर इजरायली दूतावास ने आपत्ति जताई है। दूतावास की ओर से लिखा गया, "हालिया फिल्म बवाल में होलोकॉस्ट की घटना के महत्व को हल्का किए जाने से इजरायली दूतावास व्यथित है। फिल्म में गलत शब्दावलियों का इस्तेमाल किया गया है। हम मानते हैं कि इसके पीछे कोई गलत उद्देश्य नहीं होगा, हम गुजारिश करते हैं कि जो लोग हॉलोकॉस्ट की भयावहता से परिचित नहीं हैं, वे अपनी जानकारी बढ़ाएं।"

  • Jul 29, 2023 3:34 PM

    सुष्मिता सेन ने आगामी सीरीज़ ताली का टीज़र, रिलीज़ डेट साझा की

    सुष्मिता सेन ने अपनी आगामी वेब सीरीज ताली का टीजर शेयर किया। यह ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत के जीवन पर आधारित है। छियालीस सेकंड की क्लिप में सुष्मिता को एक नए और बोल्ड अवतार में दिखाया गया है। टीज़र को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन दिया, "गाली से ताली तक के सफर की ये कहानी। पेश है भारत के तीसरे लिंग के लिए श्रीगौरी सावंत की लड़ाई की कहानी।" यह सीरीज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी.

  • Jul 29, 2023 2:03 PM

    Kangana Ranaut ने करण जौहर की फिल्म रिलीज होते ही 'नेपो गैंग' पर साधा निशाना

    करण जौहर निर्देशित "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" के रिलीज होते ही कंगना रनौत ने बिना फिल्म का नाम लिए 'नेपो गैंग' पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मेरे बारे में सुबह से एक भी बेबुनियाद नेगेटिव खबरें नहीं आईं, कोई फर्जी खबरें भी मीडिया को मास मेल नहीं किये गए, मेरे प्रोजेक्ट्स और सालों पुरानी फिल्मों के सीन के बारे में भी नेगेटिव और सेक्सुलाइज करने वाली बातें नहीं की गईं। मुझे परेशान नहीं किया जा रहा है...इतना सन्नाटा क्यों है? कहीं लंका में आग तो नहीं लग गई? कोई पता तो करो आज नेपो गैंग कहां व्यस्त है।"

    Kangana Ranaut ने करण जौहर की फिल्म रिलीज होते ही 'नेपो गैंग' पर साधा निशाना
  • Jul 29, 2023 11:25 AM

    Double iSmart Poster: पैन इंडिया फिल्म में 'बिग बुल' बने संजय दत्त

    संजय दत्त ने साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 में काम किया था जिसके बाद वह एक बार फिर पैन इंडिया फिल्म में नजर आएंगे। वह डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की फिल्म डबल इस्मार्ट में देखे जाएंगे। आज संजय दत्त के जन्मदिन पर फिल्म से उनका लुक रिवील किया गया है।

  • Jul 29, 2023 10:30 AM

    RRKPK Box Office Day 1: करण जौहर की फिल्म ने ली औसत शुरुआत

    करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" इस शुक्रवार दर्शकों के सामने आ चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इस प्रेम कहानी ने औसत शुरुआत ली है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने उम्मीद से धीमी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को 11-12 करोड़ का कलेक्शन किया है।

  • Jul 29, 2023 9:52 AM

    'कोई पता तो करो आज नेपो गैंग कहां बिजी है...', फिल्म रिलीज डे पर कंगना ने दिया विवादित बयान

    कंगना रनौत हमेशा अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब कंगना रणौत हाल ही में फिर कुछ ऐसा बोल दिया जिस पर विवाद होना तय है, दरअसल कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर नेपोटिज्म पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है और करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर निशाना साधा है।

    'कोई पता तो करो आज नेपो गैंग कहां बिजी है...', फिल्म रिलीज डे पर कंगना ने दिया विवादित बयान
  • Jul 29, 2023 9:14 AM

    सोनू निगम के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए की गई धोखाधड़ी, सिंगर ने जारी की चेतावनी

    बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को हाल ही में सोशल मीडिया पर एक धोखाधड़ी का पता चला है, जिसे लेकर गायक ने लोगों को चेतावनी दी है। दरअसल, एरिका नाम की एक महिला सोशल मीडिया पर सोनू निगम की मैनेजमेंट टीम से होने का दावा कर रही है और गायक के फैंस से संपर्क करके पैसों की भी मांग कर रही है।

    सोनू निगम के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए की गई धोखाधड़ी, सिंगर ने जारी की चेतावनी
  • Jul 29, 2023 9:10 AM

    नुसरत भरूचा की 'अकेली' का दमदार टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    इन दिनों नुसरत भरुचा अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'अकेली' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस उनकी इस मचअवेटेड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में 'अकेली' का टीजर जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X