..................... Kangana Ranaut takes a dig at Nepo Gang on day of Karan Johar's RRKPK release, “Lanka Me Aag Toh Nahi Lag Gayi?" - Hindi Filmibeat

Kangana Ranaut ने करण जौहर की फिल्म रिलीज होते ही 'नेपो गैंग' पर साधा निशाना- "लंका में आग तो नहीं लग गई?"

kangana-ranaut-takes-a-dig-at-nepo-gang-on-karan-johar-rrkpk-release-lanka-me-aag-toh-nahi-lag-gayi

Kangana Ranaut takes a dig at nepo gang: करण जौहर निर्देशित "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" आखिरकार थियेटरों में दस्तक दे चुकी है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत की है। वहीं, कंगना रनौत ने भी बिना फिल्म का नाम लिए 'नेपो गैंग' पर निशाना साधा है।

बता दें, कंगना रनौत और करण जौहर के बीच सालों से अनबन चलती आई है। कंगना भी आए दिन नेपोटिज्म को लेकर बयान देते रहती हैं। आलिया, रणबीर कपूर से लेकर अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर तक पर कंगना के कमेंट्स आते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने बिना नाम लिए निशाना साधा है।

कंगना ने लिखा- इतन्ना सन्नाटा क्यों है!

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मेरे बारे में सुबह से एक भी बेबुनियाद नेगेटिव खबरें नहीं आईं, कोई फर्जी खबरें भी मीडिया को मास मेल नहीं किये गए, मेरे प्रोजेक्ट्स और सालों पुरानी फिल्मों के सीन के बारे में भी नेगेटिव और सेक्सुलाइज करने वाली बातें नहीं की गईं। मुझे परेशान नहीं किया जा रहा है...इतना सन्नाटा क्यों है? कहीं लंका में आग तो नहीं लग गई? कोई पता तो करो आज नेपो गैंग कहां व्यस्त है।"

बॉलीवुड में करण जौहर के 25 साल

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बारे में बात करें तो इस फिल्म के साथ करण जौहर करीब 8 सालों के बाद निर्देशन में उतरें हैं। इस साल निर्देशक बॉलीवुड में अपना 25वां साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। लिहाजा, ये फिल्म करण जौहर के लिए काफी मायने रखता है। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, शबाना आज़मी और धर्मेंद्र प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X