..................... Bollywood Live Updates- जिगरा के सेट से आलिया का फर्स्ट लुक वायरल, सारा के वर्कआउट वीडियो ने काटा बवाल Bollywood Live Updates- Alia Bhatt first look viral from Jigra set, Sara Ali Khan hot workout video - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- जिगरा के सेट से आलिया का फर्स्ट लुक वायरल, सारा के वर्कआउट वीडियो ने काटा बवाल

bollywood live updates, alia bhatt, sara ali khan

Bollywood Highlights- आलिया भट्ट ने अपनी पहली फिल्म जिगरा की शूटिंग शुरु कर दी है और उनका पहला लुक सामने आया है। जी हां, जिगरा के सेट पर आलिया कैसी लग रही हैं इन तस्वीरों से काफी कुछ पता चलने वाला है।

अभिनेत्री ने करीब 4 तस्वीरें साझा की हैं जिनमें से एक में वो मेकअप रूम में भी नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि आलिया इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आलिया अपनी हर फिल्म में दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो जाती हैं।

सारा अली खान का एक वर्काउट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सारा अली खान जिस शिद्दत के साथ वर्काउट कर रही हैं वो लोगों को पसंद आ रहा है। वायरल वीडियो में हॉट सारा अली खान ने जिस तरह से एक्सरसाइज की है वो लोगों को पसंद आ रहा है।

अपनी फिटनेस को लेकर एक्ट्रेस काफी अवेयर है और अक्सर जिम में समय बिताती नजर आती रहती हैँ। काफी जल्दी वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड खबरों के लिए आप जुड़े रही फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 5, 2023 10:02 PM

    Mahadev Betting App Case: रणबीर के बाद अब इन तीन एक्टर्स पर गिरी गाज, कपिल शर्मा को भी भेजा गया ED का समन

    Mahadev Betting App Case: पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड में कई नामी-गिरामी एक्टर और एक्ट्रेस को ED द्वारा समन भेजे जा रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर को समन भेजा गया और इस खबर से मनोरंजन जगत के लोग काफी हैरान हो गए और अब खबर आ रही है कि तीन और कलाकारों को ED ने समन भेजा है।

    Mahadev Betting App Case: रणबीर के बाद अब इन तीन एक्टर्स पर गिरी गाज, कपिल शर्मा को भी भेजा गया ED का समन
  • Oct 5, 2023 7:47 PM

    इस फिल्म के ट्रेलर ने ही तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, 'जवान' को फेल करने के लिए आ गया ये बड़ा एक्शन हीरो

    Leo Trailer Out: थलपति विजय की हालिया रिलीज 'लियो' साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है और फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है और इसमें संजय दत्त, तृषा, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, मैसस्किन और प्रिया आनंद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

    इस फिल्म के ट्रेलर ने ही तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, 'जवान' को फेल करने के लिए आ गया ये बड़ा एक्शन हीरो
  • Oct 5, 2023 7:12 PM

    हाउस ऑफ कार्ड्स के अभिनेता केविन स्पेसी को दिल का दौरा पड़ने की आशंका के कारण अस्पताल ले जाया गया

    उज्बेकिस्तान में 15वें ताशकंद अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान केविन स्पेसी को दिल का दौरा पड़ने की आशंका के कारण अस्पताल ले जाया गया। सौभाग्य से, MRI स्कैन कराने के बाद पुष्टि हुई कि सब कुछ सामान्य था। Aceshowbiz.com के अनुसार, सुपरमैन रिटर्न्स अभिनेता ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा, "इसने मुझे वास्तव में एक पल का समय दिया और सोचा कि जीवन कितना नाजुक है - हम सभी के लिए।"

  • Oct 5, 2023 6:11 PM

    'द पुलिस स्टेट' का ट्रेलर हुआ रिलीज

    दिनेश डिसूजा ने ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्म 'द पुलिस स्टेट' का ट्रेलर साझा किया। ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "यह 'पुलिस स्टेट'का ऑफिशियल ट्रेलर है।" यह फिल्म एफबीआई, सीआईए और डीओजे जैसे संघीय संगठनों में भ्रष्टाचार पर आधारित है।

  • Oct 5, 2023 2:56 PM

    रेप किया और पैसे भी नहीं दिए... महिला जिम ट्रेनर के साथ दरिंदगी कर गिरफ्तार हुआ ये मशहूर एक्टर

    एक महिला जिम ट्रेनर ने अभिनेता-मॉडल शियास करीम के खिलाफ बलात्कार और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अभिनेता को गुरुवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद हिरासत में ले लिया गया। पिछले महीने अभिनेता-मॉडल के स्वामित्व वाले जिम में काम करने वाली एक 32 वर्षीय महिला ने कासरगोड के चंदेरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

  • Oct 5, 2023 2:06 PM

    अक्षय संग प्रियंका का 20 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के रिलेशन के बारे में तो सभी जानते हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अक्षय कुमार के साथ अपनी ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री से हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके साथ ही ये दोनों रियल लाइफ में भी काफी क्लोज आ गए थे। अक्षय कुमार और प्रियंका की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री का ये वीडियो साफ कर देगा की दोनों एक दूसरे के कितना क्लोज थे। 2003 में आई फिल्म अंदाज के प्रमोशन इवेंट का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Oct 5, 2023 1:16 PM

    नीना गुप्ता को बरेली एयरपोर्ट के VIP लाउंज में नहीं मिली एंट्री, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द!

    एक्ट्रेस नीना गुप्ता हाल ही में बरेली पहुंची थीं, जहां के एयरपोर्ट से उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल, बरेली एयरपोर्ट पर उन्हें VIP लाउंज में जाने से रोक दिया गया और कहा गया कि वो लाउंज सिर्फ VIP लोगों के लिए है। एक्ट्रेस ने इसी घटना पर वीडियो शेयर किया है। नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं, कभी अपने लुक की, कभी अपने अनुभव की.. तो कभी किसी घटना से जुड़ी।

  • Oct 5, 2023 12:54 PM

    Delhi Metro Video: गंदी हरकतो, लड़ाई के साथ-साथ चली मां बहन की गालियां

    दिल्ली मेट्रो से सामने आए इस लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो इस दौरान दो यात्रियों को बीच लड़ाई होती दिखाई दे रही है। ये लड़ाई इतने गंदे लेवल पर पहुंच जाती हैं मामला हाथापाई और गाली गलौच तक पहुंच जाता है। इतना ही नहीं मामले को शांत करने के लिए सफर कर रहा है एक पुलिस वाला भी हस्तक्षेप करता दिखाई देते हैं।

  • Oct 5, 2023 11:48 AM

    बिल्कुल नए हेयरस्टाइल में दिखे आमिर खान, फैंस से की मुलाकात

    आमिर खान इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो अक्सर कोई फंक्शन या इवेंट अटेंड करते दिख जाते हैं। बीती रात भी आमिर खान को मुंबई में अविनाश गोवारिकर के बर्थडे फंक्शन में शिरकत लेते देखा गया। अभिनेता की कई तस्वीरें और वीडियो अब ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह है आमिर का नया मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल।

  • Oct 5, 2023 11:04 AM

    Raj Kundra ने कैमरे के आगे आकर उड़ाया खुद का मजाक

    मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा, जिन्हें मास्क-मैन के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने आज सभी को हैरान कर दिया क्योंकि उन्होंने अपने नए टैलेंट का प्रदर्शन किया है। राज कुंद्रा ने हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा और अपने दिमाग और कॉमेडी से सभी को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया।

  • Oct 5, 2023 10:17 AM

    सलमान खान ने खत्म की नाराजगी, गैलेक्सी के बाहर दिखे अरिजीत सिंह

    सभी को पता है कि सलमान खान अरिजीत सिंह से खफा थे। कई बार सिंगर ने उनसे माफी मांगी लेकिन सुपरस्टार ने ध्यान नहीं दिया। हालांकि अब लगता है कि दोनों की दुश्मनी खत्म हो गई। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें अरिजीत सिंह को सलमान खान के घर के बाहर आते देखा जा सकता है।

  • Oct 5, 2023 9:41 AM

    शिखर ने धवन ने पत्नी को दिया तलाक

    भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इस वक्त अपनी पत्नी से तलाक को लेकर चर्चा में है। पता चला है कि उन्होने अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी को तलाक दे दिया है। दिल्ली की एक फैमिली अदालत ने बीते दिन क्रिकेटर शिखर धवन को उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की मंजूरी दे दी। आरोप है कि आयशा ने शिखर धवन को मानसिक क्रूरता का शिकार बनाया है।

    शिखर ने धवन ने पत्नी को दिया तलाक
  • Oct 5, 2023 8:42 AM

    अली फजल और ऋचा चड्ढा का नया लुक

    अली फजल जिनको मिर्जापुर के गुड्डू पंडित के नाम से जाना जात है, ऋचा चड्ढा जो कि अपने किरदार भोली पंजाबन को लेकर मशहूर हैं.. इस वक्त काफी स्टाइलिश लग रही हैं। पति देव अली फजल के साथ पोज देती ऋचा को काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।

  • Oct 5, 2023 8:39 AM

    पैपराजी को देख मुस्कुराईं नानी जया बच्चन तो नव्या नवेली नंदा ने कर दिया ट्रोल

    नव्या ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें पैपराजी की तरफ देखकर जया बच्चन मुस्कुराती हुईं नजर आ रही हैँ। इसको देखकर शायद नव्या को भी यकीन नहीं हुआ। उन्होने लिखा, ''आखिरकार पैपराजी के लिए मुस्कुराती हुईं।'' ये एक इंस्टा स्टोरी थी इसलिए लोगों के रिएक्शन्स नहीं मिल पाए हैं लेकिन इतना तय है कि जया बच्चन की ये तस्वीर काफी अलग है और लंबे समय से इसका इंतजार था।

  • Oct 5, 2023 7:51 AM

    Aishwarya Rai Bachchan फिर हुईं बुरी तरह से ट्रोल

    पैरिस फैशन वीक के बाद से ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर चर्चा है। इस वक्त फिर से उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसको लेकर वो बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं। लंबे समय के बाद लाइमलाइट में ऐश्वर्या राय बच्चन लगातार ब्लैक कपड़ों में दिख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X