Mahadev Betting App Case: रणबीर के बाद अब इन तीन एक्टर्स पर गिरी गाज, कपिल शर्मा को भी भेजा गया ED का समन

Mahadev Betting App Case

Mahadev Betting App Case: पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड में कई नामी-गिरामी एक्टर और एक्ट्रेस को ED द्वारा समन भेजे जा रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर को समन भेजा गया और इस खबर से मनोरंजन जगत के लोग काफी हैरान हो गए और अब खबर आ रही है कि तीन और कलाकारों को ED ने समन भेजा है।

सूत्र की मानें तो जिन सितारों को हाल ही में समन भेजा गया है उनमें कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और हिना खान का नाम है। जांच के दौरान कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और हिना खान की इस मामले में कथित संलिप्‍तता सामने आई है। यही वजह है कि तीनों को प्रवर्तन निदेशालय ने अपना पक्ष रखने के लिए समन भेजा है। आपको बता दें, इससे पहले सनी लियोनी, कृष्णा अभिषेक, पुलकित सम्राट समेत 14 सितारे ईडी द्वारा समन भेजा गया था।

अब आप सोच रहे होंगे कि इतने सारे सितारों को एक-साथ समन क्यों भेजा जा रहा है, तो बता दें, इन सभी सितारों ने एक शादी में शिरकत की थी, जिसकी वजह से उन्हें ये समन मिला है। ये शादी कोई आम शादी नहीं थी। ये शादी महादेव बेटिंग ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर की शादी थी। अब एप के बारे में बताएं तो सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की कंपनी 'महादेव ऐप' कथित तौर पर क्रिकेट, टेनिस, बैडमिंटन, पोकर और कार्ड गेम सहित विभिन्न लाइव गेम्स में कथित अवैध सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रदान करती है।

जांच के दौरान सामने आया कि कंपनी के मालिक सौरभ चंद्राकर की UAE में बेहद आलीशान ढंग से शादी हुई थी, जिसमें बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज ने परफॉर्म किया था। अपनी परफॉर्मेंस के बदले इन सेलिब्रिटीज को नगद में फीस दी गई थी। अब ईडी इसी के कनेक्‍शन की जांच कर रही है। क्या हवाला के जरिए इस पैसे को यूएई से भारत लाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X