Bollywood Highlights: आज आएगा अक्षय की फिल्म का ट्रेलर, नितिन के अंतिम संस्कार के लिए बच्चों का इंतजार

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights, 3 Aug: मनोरंजन जगत में इस वक्त अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को लेकर खबरें तेज हैं, कई सारी मुसीबतों के बाद आखिरकार अब अक्षय की फिल्म का ट्रेलर आज लॉन्च होगा। कल खुद अक्षय कुमार ने भी अपनी फिल्म 'ओएमजी 2' के ट्रेलर रिलीज को आगे बढ़ा दिया। उन्होंने लिखा, 'नितिन देसाई के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वह प्रोडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का बहुत बड़ा हिस्सा थे। उन्होंने मेरी कई फिल्मों पर काम किया... यह बहुत बड़ी क्षति है। उनके सम्मान के कारण, हम आज ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं कर रहे हैं। इसे कल सुबह 11 बजे लॉन्च किया जाएगा। ओम शांति।'

दूसरी खबर मनोरंजन जगत से नितिन देसाई के अंतिम संस्कार को लेकर है। 02 अगस्त 2023 को नितिन देसाई ने अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार और फैंस को उनकी मौत से गहरा सदमा लगा है। नितिन देसाई ने जहां जिंदगी के आखिरी पल बिताए उसी एनडी स्टूडियो में उनका फ्यूनरल होगा। नितिन देसाई के बच्चे अमेरिका रहते हैं। पिता की मौत की खबर मिलने के बाद वो अमेरिका से रवाना हो चुके हैं। परिवार की ओर से कहा गया है कि जब बच्चे पहुंच जाएंगे तो नितिन देसाई का फ्यूनर उनके स्टूडियो में ही होगा। माना जा रहा है कि शुक्रवार को नितिन देसाई का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इसी तरह की मनोरंजन जगत की चटपटी, महत्वपूर्ण और दिलचस्प खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Aug 3, 2023 8:41 PM

    आलिया भट्ट को हॉलीवुड फिल्म करते वक्त अंग्रेजी बोलने में आई दिक्कत

    आलिया भट्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं जिसमें गैल गैडोट और जेमी डोर्नन भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में टोरंटो सन से बातचीत के दौरान भट्ट ने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी सबसे बड़ी चुनौती साझा की। उन्होंने कहा, “मैं हिंदी में बोलने की आदी हूं, अचानक पहले दिन अंग्रेजी में बोलना अजीब था। भले ही मैं ज्यादातर समय अंग्रेजी में बोलती हूं, लेकिन अंग्रेजी में एक्टिंग करना अचानक थोड़ा अजीब लगा।"

  • Aug 3, 2023 8:05 PM

    शबाना आजमी संग किसिंग सीन को लेकर बोले धर्मेंद्र

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी के साथ धर्मेंद्र के किसिंग सीन को बड़े पैमाने पर रिएक्शन मिले हैं। हाल ही में, दिग्गज स्टार ने इस सीन के बारे में खुलासा किया और कहा, "मुझे किसिंग सीन के बारे में मैसेज मिले। और, जब मुझे बताया गया कि ऐसा कोई दृश्य होने वाला है, तो मैंने कहा, कैप्टन मज़बूत हो तो टीम अच्छा खेलती है। ये तो मेरे दायें हाथ का खेल है। जब मुझे मौका मिलता है, मैं छक्का मारता हूं और अगर मौका मिला है तो गवाउंगा नहीं।"

    शबाना आजमी संग किसिंग सीन को लेकर बोले धर्मेंद्र
  • Aug 3, 2023 7:24 PM

    अनुपमा ने किया सभी सीरियल्स को धराशाई, 'ये रिश्ता' ने की 'गुम है' की हालत पतली

    TV Shows TRP: आज टीआरपी TRP का दिन है। और हम यहां 30वें सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट के साथ हैं। हम विश्वास नहीं कर सकते कि 2023 में 30वां सप्ताह पहले ही आ चुका है! और अब 2024 का स्वागत करने से पहले बस कुछ हफ़्ते और बचे हैं। इनमें से कुछ टीवी शो दिलों पर राज करते रहेंगे और कुछ पूरी तरह से अलविदा कह सकते हैं।

    अनुपमा ने किया सभी सीरियल्स को धराशाई, 'ये रिश्ता' ने की 'गुम है' की हालत पतली
  • Aug 3, 2023 6:24 PM

    Armaan Malik के बेटे की हालत नाजुक, चंद महीने के बच्चे का हुआ ऑपरेशन, यूट्यूबर ने कहा- 'दुआ करो'

    अरमान मलिक ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया है और बताया कि उनके छोटे बेटे की हालत खराब हो गई है और अब उसका ऑपरेशन होना है। जी हां, चंद महीने पहले ही अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका ने जैद मलिक को जन्म दिया था। आपको बता दें, जैद जब पैदा हुआ था तो उसे तब पीलिया हो गया था और अस्पताल में कई दिनों भर्ती रखना पड़ा था। अब एक बार फिर से जैद की हालत खराब हो गई है।

    Armaan Malik के बेटे की हालत नाजुक, चंद महीने के बच्चे का हुआ ऑपरेशन, यूट्यूबर ने कहा- 'दुआ करो'
  • Aug 3, 2023 5:38 PM

    शाहरुख खान का गाना देखकर आनंद महिंद्रा को हुई हैरानी

    बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज हुआ है और इसे काफी प्यार मिल रहा है। अब शाहरुख खान के गाने 'जिंदा बंदा' पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने रिएक्शन दिया है।

  • Aug 3, 2023 5:13 PM

    रवीना टंडन की बेटी सूट में लगीं बेहद प्यारी

    रवीना टंडन की बेटी की राशा ठडानी बेहद प्यारी लगती हैं। राशा आए दिन कहीं ना कहीं दिख जाती हैं लेकिन हाल ही में उन्हें सूट में स्पॉट किया गया इस वीडियो में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। वो इस लुक में काफी हद तक रवीना टंडन जैसी लग रही हैं।

  • Aug 3, 2023 4:29 PM

    गदर 2 से 'मैं निकला गड्डी लेके' का नया वर्जन हुआ रिलीज

    अनिल शर्मा की 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का गाना 'मैं निकला गड्डी लेके' सनी देओल का प्रतिष्ठित डांस नंबर दोबारा दोहराया गया है। गुरुवार को 'गदर 2' का नया गाना रिलीज हुआ, जिसमें सनी और अमीषा गाने के नए वर्जन पर थिरकते नजर आए। इस गाने में बड़े हो चुके 'उत्कर्ष शर्मा' भी दिख रहे हैं, जो फिल्म में उनके बेटे जीते की भूमिका निभा रहे हैं। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होगी।

  • Aug 3, 2023 4:25 PM

    केरल फिल्म पुरस्कारों पर बढ़ा विवाद, बाहरी एजेंसी से जांच कराने की मांग

    सत्तारूढ़ वाम मोर्चा सरकार की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी की युवा शाखा ऑल इंडिया यूथ फ्रंट (एआईवाईएफ) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्य के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन से आग्रह किया है कि केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों पर जारी विवाद की जांच बाहरी एजेंसी से कराई जाए। दरअसल, पिछले दिनों निर्देशक विनयन ने निर्देशक रंजीत की आलोचना की थी। रंजीत वर्तमान में केरल राज्य चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष हैं। अकादमी राज्य फिल्म पुरस्कारों का चयन करती है। निर्देशक विनयन ने रंजीत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पुरस्कारों के निर्णय के समय जूरी के फैसले में हस्तक्षेप किया था।

  • Aug 3, 2023 3:39 PM

    बचपन में नन्ही सी बच्ची के मुंह में अंगुली डालकर ये कैसी हरकत कर रहे थे सलमान खान

    बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपनी सबसे छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के जन्मदिन पर एक मनमोहक पुरानी तस्वीर साझा की है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी जवानी के दिनों की पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके साथ छोटी अर्पिता नजर आ रही हैं। तस्वीर में सलमान को अर्पिता के बगल में बैठे देखा जा सकता है, जो अपनी उंगली चबा रही हैं। यह तस्वीर उनके 'मैंने प्यार किया' वाले दिनों की याद दिलाती है, जिसमें वह एक काले रंग की प्रिंटेड चमड़े की जैकेट में आकर्षक दिख रहे हैं, जिसे उन्होंने सफेद टी-शर्ट और जींस के साथ पहना है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे अर्पिता।''

  • Aug 3, 2023 3:34 PM

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का नया गाना हुआ रिलीज

    आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का कलेक्शन भी अबतक ठीक-ठाक रहा है। इस बीच फिल्म का एक नया गाना 'कुड़माई' रिलीज हो गया है।

  • Aug 3, 2023 2:40 PM

    उर्फी ने बदला नजरिया, बवाल लुक देख लोग बोले- मुसलमान के नाम पर...

    फैशनेस्टा उर्फी जावेद ने अपने लुक के साथ नया एक्सपेरिमेंट किया और इसकी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। उर्फी जावेद की ये तस्वीरें सेकेंडो में सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो चुकी हैं और किसी महामारी की तरह फैल रही हैं। उर्फी के इस लुक को देखने के बाद नेटिजंस के बीच हाय तौबा माहौल है और तमेंट सेक्शन में ये साफ देखने को मिल रहा है।

  • Aug 3, 2023 1:37 PM

    क्या रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बनेगा सीक्वल?

    एक इंटरव्यू के दौरान जब करण जौहर ने पूछा गया कि शादी के बाद रॉकी और रानी किसके घर में रहेंगे? रंधावा हाउस या चटर्जी फैमिली? इस पर जवाब देते हुए निर्देशक ने कहा, "मुझे पक्के तौर पर लगता है कि रानी, रंधावा फैमिली के घर तो नहीं जाएगी। मुझे ये भी लगता है कि चटर्जी फैमिली को इस बात से कोई आपत्ति नहीं होगी कि रॉकी और रानी अपने घर में मूव करें और अपनी अलग दुनिया बनाएं।"

  • Aug 3, 2023 12:57 PM

    'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' का वीडियो हुआ वायरल

    2015 में 'बजरंगी भाईजान' से बॉलीवुड में अपना बड़ा डेब्यू करने के बाद हर किसी का दिल जीतने वाली मुन्नी अब 15 साल की हो चुकी है और इस दौरान उसका एक वीडियो सामने आया है। हर्षाली मल्होत्रा इस वीडियो में काफी शानदार डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। दरअसल हर्षाली ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गाना 'व्हाट झुमका' पर डांस किया और इसको रीक्रिएट करते हुए सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया।

  • Aug 3, 2023 12:14 PM

    'टाइगर 3' का जलवा, क्यों ट्रेंड कर रही है सलमान खान की फिल्म!

    सलमान खान स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। साल की शुरुआत में आई 'पठान' के बाद से ही फैंस के बीच टाइगर का उत्साह डबल हो चुका है। बता दें, फिल्म दिवाली के मौके पर यानि की 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब जबकि फिल्म की रिलीज में बस कुछ ही समय रह गया है, फैंस इसका उत्साह सोशल मीडिया पर भी दिखा रहे हैं। बीते दिन से ही ट्विटर पर फिल्म ट्रेंड कर रही है। फैंस "TIGER ROARS IN 100 DAYS" के साथ टाइगर की झलक शेयर कर रहे हैं।

  • Aug 3, 2023 11:48 AM

    फिल्म में RAW एजेंट बनेंगी पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर?

    रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में सीमा हैदर एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाने वाली हैं जोकि लोगों को काफी ज्यादा हैरान कर रहा है। अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी महिला जिसपर शक था कि वो आईएसआई एजेंट हैं, अब वो भारत की सबसे प्रतिष्ठित एजेंसी के एक अधिकारी की भूमिका में होंगी।

  • Aug 3, 2023 11:10 AM

    अक्षय कुमार स्टारर OMG 2 का ट्रेलर रिलीज

    अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म OMG 2 का ट्रेलर आखिरकार दर्शकों के सामने आ चुका है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा- शुरू करो स्वागत की तैयारी… 11 अगस्त को आ रहे हैं डमरूधारी 🙏

  • Aug 3, 2023 11:07 AM

    करोड़ों के कर्ज में थे नितिन देसाई

    नितिन देसाई के देहांत के बाद इस वक्त एक और खबर सामने आ रही है जो कि आपको चौकाने वाली है। इस खबर के बाद लोग नितिन की सुसाइड का एक कारण ये भी मान रहे हैँ। खबरें हैं कि नितिन देसाई के ऊपर करीब 252 करोड़ का कर्ज था जो कि उन्होने नहीं चुकाया था। इसके लेकर अदालत में उन्होने दिवालिया याचिका भी दी थी जिसको स्वीकार कर लिया गया था।

  • Aug 3, 2023 10:10 AM

    Oppenheimer Box Office Collection Day 13: 100 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

    क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म का बिजनेस चर्चा में बना हुआ है। रिलीज के 13 दिनों में ओपेनहाइमर 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर ने आखिरकार अपनी काबिलियत साबित कर दी है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को देशभर में लगभग 2.60 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ओपेनहाइमर ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100.30 का टोटल नेट बिजनेस कर लिया है।

  • Aug 3, 2023 9:34 AM

    "मेरे पति बुरे इंसान नहीं थे बस मैंने तलाक...",-शादी को लेकर छलका पूजा भट्ट का दर्द

    शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में इस बार पूजा भट्ट भी हैं, पूजा भट्ट और जिया शंकर का रिश्ता अभी ठीक चल रहा है घर के अंदर। इस दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को शेयर करते हुए पूजा भट्ट ने जिया शंकर से कहा- 'तलाक का फैसला पूरी तरह से मेरा था। मैं ही शादी आगे नहीं ले जाना चाहती थी। मैं अपनी जिंदगी में आराम से जीना चाहती थी। आगे पूजा भट्ट ने कहा,- "इसीलिए हमारा रिश्ता 10 से 11 साल तक चला। मेरे पति बुरे इंसान नहीं थे। मुझे अब महसूस होता है कि मैंने इस शादी के साथ खुद को भी खो दिया है।"

  • Aug 3, 2023 9:00 AM

    रानी मुखर्जी फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में एक मास्टरक्लास की करेंगी मेजबानी

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में एक मास्टरक्लास की मेजबानी करेंगी । ये फेस्टिवल 10 अगस्त को मेलबर्न के प्रतिष्ठित आप्रवासन संग्रहालय में होने वाला है । इस साल के समारोह की यूएसपी के रूप में जूरी में 82 साल के ऑस्कर विजेता ऑस्ट्रेलियाई फिल्म निर्देशक ब्रूस बेरेसफोर्ड को शामिल किया गया है । इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) के 14वें संस्करण के लिए नामांकन की घोषणा बीते महीने हुई थी। ये भारत के बाहर होने वाला सबसे बड़ा भारतीय फिल्म महोत्सव है।

    रानी मुखर्जी फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में एक मास्टरक्लास की करेंगी मेजबानी
  • Aug 3, 2023 8:54 AM

    उत्कर्ष शर्मा 'जीते' ने सनी देओल को बताया दुनिया का आखिरी एक्शन हीरो

    उत्कर्ष शर्मा ने एक इंटरव्यू में एलान किया की कि सनी देओल आखिरी एक्शन हीरो हैं, जो रॉ एक्शन शैली में महारत हासिल कर सकते हैं। वह बोले, 'सनी सर पूरी दुनिया में आखिरी एक्शन हीरो हैं, जो अपने दृढ़ विश्वास के साथ रॉ एक्शन कर सकते हैं। उनके ऊपर कोई नहीं है। हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो भी सुपरहीरो के किरदार के बिना कंप्लीट नहीं हैं। हॉलीवुड में सिल्वेस्टर स्टेलोन, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर और ब्रूस विलिस जैसे हीरो हुआ करते थे, लेकिन अब उनके पास ऐसे कोई एक्शन स्टार नहीं हैं। उनके पास से अगर उनके सुपरहीरो कॉस्टयूम को हटा दें तो एक भी ऐसा हीरो नहीं है जो ऐसा एक्शन कर सकता है।'

    उत्कर्ष शर्मा 'जीते' ने सनी देओल को बताया दुनिया का आखिरी एक्शन हीरो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X