Bollywood Live Updates- साइबर ठगी का शिकार हुए आफताब, जवान के नाम दर्ज हुआ चौकाने वाला रिकॉर्ड!

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 11 October- बॉलीवुड लाइव में आज सबसे पहले बात करते हैं अभिनेता आफताब शिवदसानी की जोकि साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। खबर है कि उन्हें एक टेक्स्ट मैसेज मिला था और इसपर रिएक्ट करने के बाद उनको करीब 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

इस मैसेज में उनके बैंक की तरफ से केवाईसी का डाटा अपडेट करने के लिए कहा गया था। हालांकि इस तरह की कोई केवाईसी बैंक नहीं कराती है। इस मामले में अभिनेता के द्वारा शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

इसके अलावा बाद करें शाहरुख खान की फिल्म जवान की तो इस वक्त उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। खबर है कि अब तक उनकी फिल्म को करीब 3.50 करोड़ लोगों ने देखा है। इस आकड़े के सामने आने के बाद मेकर्स खुश हैं और लोगों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

बता दें कि शाहरुख खान की जवान लगातार खबरों का हिस्सा है और ये फिल्म कुछ समय पहले रिलीज हुई था। अभी भी इसका कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर जारी है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप जुड़े रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 11, 2023 6:53 PM

    बिग बी के 81वें जन्मदिन पर आनंद पंडित ने मेगास्टार को 8,100 पेड़ किए समर्पित

    अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे है। उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने 'अमिताभ बच्चन ग्रोव' बनाने के लिए एक पर्यावरण संगठन के साथ साझेदारी की है। पंडित ने 11 अक्टूबर को सिने आइकन के 81वें जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए 8,100 पेड़ समर्पित किए हैं। पंडित ने पर्यावरण संगठन 'ग्रो ट्रीज डॉट कॉम' के साथ मिलकर तैयारी की है और ये पेड़ महाराष्ट्र के रामटेक क्षेत्र में लगाए जाएंगे। हरित आवरण को 'अमिताभ बच्चन ग्रोव' कहा जाएगा और इसे संगठन के 'ट्रीज फॉर टाइगर्स' प्रोजेक्ट में एकीकृत किया जाएगा। साथ ही परियोजना के विवरण के साथ एक ई-प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत किया गया।

  • Oct 11, 2023 6:19 PM

    पैच अप की खबरों के बीच नागा को सामंथा ने फिर दिया झटका, हाथ उठाया और दिखा दी प्यार की उड़ी हुई निशानी

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो फेमस और चर्चित एक्स कपल सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य हमेशा ही अपने रिश्ते को लेकर खबरों में रहते हैं। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि दोनों का पैचअप हो गया है। परंतु हाल ही में दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से नया अपडेट आया है जिसके चलते फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

  • Oct 11, 2023 5:52 PM

    मैं ऐसी भूमिकाएं करना पसंद करूंगा जिनमें ग्रे शेड्स हों : वरुण शर्मा

    अपनी मासूम मुस्कान और चूचा के किरदार के लिए जाने जाने वाले अभिनेता वरुण शर्मा ने कहा कि वह ग्रे शेड वाले किरदार निभाना पसंद करेंगे। वरुण ने कहा, ''मैं ऐसी भूमिकाएं करना पसंद करूंगा जिनमें ग्रे शेड हों। दिलचस्प बात यह है कि फुकरे से पहले, जब मैं थिएटर करता था, मैंने कभी कॉमेडी करने का प्रयास नहीं किया था। मैं हमेशा एंटोन चेखव और अंधा युग और अश्वत्थामा जैसे प्ले करता था।'' वरुण, जिन्होंने एक दशक पहले 2013 में 'फुकरे' से अपनी शुरुआत की थी, ने साझा किया कि उन्होंने अपनी थिएटर जर्नी के दौरान सीरियस और ड्रामेटिक रोल्स निभाने का प्रयास किया।

  • Oct 11, 2023 5:25 PM

    वजन घटाने वालों के लिए अदा शर्मा की एक्सपर्ट एडवाइज, शेयर किया वीडियो

    एक्ट्रेस अदा शर्मा ने एक मजेदार क्लिप शेयर की, जहां उन्होंने वजन कम करने की एडवाइज दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जंगल में बंदरों को नाश्ता खिलाते हुए एक वीडियो शेयर की। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपना खाना किसी और को देना चाहिए। डिस्क्लेमर : आप एक महीने में 20 किलो वजन घटा सकते हैं (बशर्ते आपका सेंस ऑफ ह्यूमर 100 किलो का हो)।''

  • Oct 11, 2023 4:59 PM

    बीच शो में प्रेग्नेंट महिला को स्टेज पर खींचकर रैपर ने मुंह में थूका, गंदा वीडियो वायरल

    अमेरिकन रैपर केविन गेट्स का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसके वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया है। ये वीडियो केविन के लाइव परफॉर्मेंस का है जिसे देखने के बाद नेटिजंस का खून खौल रहा है। केविन गेट्स कॉन्सर्ट का फुटेज ऑनलाइन सामने आया। इस वीडियो में रैपर ने अपनी ही एक महिला फैंस के साथ सेंसुअल एक्ट करते दिखाई दिए। ये महिला प्रेग्नेंट थी और उसका हैवी बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। रैपर ने महिला को सेक्सु्अल फेवर में भाग लेने के लिए मंच पर आमंत्रित किया। वीडियो में गेट्स ने महिला का हाथ पकड़ा और उसे मंच के बीच में एक कुर्सी तक ले गए।

  • Oct 11, 2023 3:46 PM

    पर्मानेंट रूममेट्स के तीसरे सीजन का ऐलान

    द वायरल फीवर (टीवीएफ) का हिट शो 'परमानेंट रूममेट्स' अपने तीसरे और अंतिम सीज़न के साथ वापस आ गया है। लोकप्रिय शो एक रोमांटिक ड्रामा है और इसमें सुमीत व्यास और निधि सिंह मुख्य भूमिका में हैं। श्रेयांश पांडे द्वारा निर्देशित, परमानेंट रूममेट्स के सीज़न 3 का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर होगा।

  • Oct 11, 2023 3:16 PM

    शराब पीकर शख्स ने एक्ट्रेस को पहले छुआ और फिर की बदसलूकी, एयरहोस्टेस को बताने के बाद भी नहीं लिया गया एक्शन!

    बदतमीजी का शिकार कोई भी हो सकता है और हाल के एक मामले ने तो लोगों को हैरान ही कर दिया। मलयालम अभिनेत्री दिव्या प्रभा ने कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक पुरुष यात्री पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना कथित तौर पर मंगलवार को मुंबई से उड़ान के दौरान हुई।

    शराब पीकर शख्स ने एक्ट्रेस को पहले छुआ और फिर की बदसलूकी, एयरहोस्टेस को बताने के बाद भी नहीं लिया गया एक्शन!
  • Oct 11, 2023 2:02 PM

    इजरायल युद्ध में लोगों की जान बचाने निकला ये एक्टर, बमबारी देख दीवार के पीछे छिपकर बचाई अपनी जान

    Israel-Palestine War: वेब सीरीज 'फौदा' में काम करने और सह-निर्माता के लिए जाने जाने वाले इजरायली स्टार लियोर रेज़ का कहना है कि वह इजरायल-हमास संघर्ष के मद्देनजर बमबारी वाले शहर सेडरोट से दो परिवारों को निकालने के लिए 'ब्रदर्स इन आर्म्स' स्वयंसेवकों में शामिल हो गए हैं। इज़रायल डेमोक्रेसी इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष योहानन प्लास्नर और 'फ़ौदा' के सह-निर्माता-पत्रकार एवी यिस्सचारोव के साथ, रेज़ ने सोशल मीडिया पर सोमवार रात को रॉकेट हमले से बचने के लिए भागते हुए एक वीडियो साझा किया।

    इजरायल युद्ध में लोगों की जान बचाने निकला ये एक्टर, बमबारी देख दीवार के पीछे छिपकर बचाई अपनी जान
  • Oct 11, 2023 1:34 PM

    Aamir Khan ने किया अपनी बेटी की शादी की तारीख का ऐलान, कहा- 'मैं उस दिन तो बहुत रोने वाला हूं'

    Aamir Khan On Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी आइरा खान 3 जनवरी, 2024 को अपने मंगेतर- सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखारे के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्टर ने हाल ही में एक इवेंट में शादी की तारीख की पुष्टि की। आपको बता दें, आइरा और नुपुर की सगाई नवंबर 2022 में हुई थी।

    Aamir Khan ने किया अपनी बेटी की शादी की तारीख का ऐलान, कहा- 'मैं उस दिन तो बहुत रोने वाला हूं'
  • Oct 11, 2023 12:40 PM

    अमिताभ बच्चन की बेटी ने पोस्ट किया बर्थडे पोस्ट

    दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार रात अपने परिवार के साथ अपना 81वां जन्मदिन मनाया। उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने अपने पिता को विशेष दिन की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने एक कोलाज पोस्ट किया जहां दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और मुस्कुराते हुए तस्वीरों के लिए पोज देते हुए अलग-अलग भाव दिए।

  • Oct 11, 2023 12:12 PM

    आमिर खान के बेटे जुनैद फिल्म "प्रीतम प्यारे" के साथ करेंगे डेब्यू

    एक निर्माता के रूप में जुनैद की पहली फिल्म का टाइटल है.. प्रीतम प्यारे। जिसमें आमिर खान भी एक छोटा सा किरदार निभा रहे हैं। आपको बता दें कि आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन भी फिल्म निर्माता थे। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है, जैसे- कारवां, अनामिका, हम हैं राही प्यार के..

  • Oct 11, 2023 11:35 AM

    TIGER 3 के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान

    सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा है और आज कुछ ऐसा ऐलान हुआ है जो कि फैंस के लिए धमाका है। दरअसल लंबे समय से टाइगर 3 ट्रेलर का इंतजार कर फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। सलमान खान ने अपने धमाकेदार लुक के साथ टाइगर 3 ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। सलमान खान ने अपना फर्स्ट लुक साझा करते हुए बताया कि इसी महीने की 16 तारीख को टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज होगा।

  • Oct 11, 2023 10:47 AM

    मीरा राजपूत के क्लासी लुक ने किया धमाका

    शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही अभिनेत्री नहीं हैं लेकिन उनके लुक्स काफी शानदार हैं। इस वक्त उनका नया अवतार मुंबई एयरपोर्ट पर देखने को मिला है। इस दौरान मीरा बेहद सुंदर लग रहीं थीं। सोशल मीडिया पर लोग उनको फॉलो करते हैं।

  • Oct 11, 2023 10:04 AM

    अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन पर फैंस को ऐसे किया शुक्रिया

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर इस वक्त चर्चा हो रही है। आज उनका जन्मदिन है और इस मौके पर बीती रात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन अपने फैंस के लिए बाहर आते हैं और प्यार के लिए शुक्रिया कहते हैं।

  • Oct 11, 2023 9:23 AM

    64 की उम्र में नीना गुप्ता ऐसे कपड़ों में निकली बाहर

    इस वीडियो में नीना गुप्ता ब्रालेस होकर ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनको देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। हालांकि उस लुक को देखने के बाद कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

    64 की उम्र में नीना गुप्ता ऐसे कपड़ों में निकली बाहर
  • Oct 11, 2023 8:27 AM

    आमिर खान की नई फिल्म का ऐलान

    आमिर खान ने कहा, ''मैंने इस बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है और मैं अब भी ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगा। लेकिन मैं टाइटल बता सकता हूं। फिल्म का नाम' सितारे ज़मीन पर है'। आपको मेरी फिल्म तारे ज़मीन पर तो याद ही होगी और इस फिल्म का नाम है सितारे ज़मीन पर क्योंकि हम उसी थीम के साथ 10 कदम आगे बढ़ रहे हैं। तारे ज़मीन पर एक इमोशनल फिल्म थी, ये फिल्म आपको खूब हंसाएगी। उस फिल्म ने आपको रुला दिया था, यह आपका मनोरंजन करेगी।"

  • Oct 11, 2023 7:58 AM

    रामायण में हनुमान बनेंगे सनी देओल?

    सूत्रों की मानें तो निर्देशक नितेश तिवारी अपनी इस फिल्म के लिए हनुमान की भूमिका निभाने को लेकर सुपरस्टार से लगातार बातचीत कर रहे हैं। इसके पहले खबरें आईं थीं कि इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आने वाले हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X