Bollywood Highlights: पैसों की कमी के चलते एक्टर की हुई मौत, करीना कपूर के बुरे बर्ताव ने फैंस को किया हैरान

 Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 31 May: मनोरंजन जगत में यूं तो खबरों की को कमी नहीं रहती है। किसी ना किसी सितारे को लेकर कुछ ना कुछ तो चलता ही रहता है, इस बीच हम आपके लिए लाए हैं एक खास लाइव जिसमें आपको इस मनोरंजन से भरी दुनिया की हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी खुद को एंटरटेनमेंट की दुनिया का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो बसे बने रहिए हमारे इस लाइव के साथ।

पैसों की कमी के चलते एक्टर का हुआ निधन, लिवर ट्रांसप्लांट के लिए परिवार कर रहा था मशक्कत

बीते काफी समय से काफी एक्टर के निधन की खबरें सामने आईं, जिन्होंने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया। अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हो रहे हैं। मलयालम फिल्म अभिनेता हरीश पेंगन का निधन हो गया है। महज 49 की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरीश को लिवर की बीमारी थी और एक्टर का परिवार उनके लिवर ट्रांसप्लांट के लिए पैसे जुटा रहा था। लेकिन इसी बीच उनका निधन हो गया।

LIVE Feed
  • May 31, 2023 7:37 PM

    बप्पा ने सुनी मुकेश अंबानी की प्रार्थना! श्लोका ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म, जानिए बेटा या बेटी

    देश के सबसे बड़े बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के घर काफी समय से दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। मुकेश अंबानी की बहू श्लोका अंबानी ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है। बेटे पृथ्वी के बाद आकाश और श्लोका अब एक बेटी के मम्मी-पापा भी बन गए हैं। NMACC में पहली बार श्लोका बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दी थीं। इसके बाद से ही सभी को श्लोका और आकाश के दूसरे बच्चे का काफी बेसब्री से स्वागत हो रहा था। अब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दूसरी बार दादा दादी बन गए हैं ऐसे में इंटरनेट की दुनिया में उनके लिए बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

  • May 31, 2023 7:35 PM

    करण बिपाशा ने बेटी देवी को दिया 90 लाख का बेशकीमती तोहफा, वीडियो देख चौंके लोग

    स्टार जोड़ी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी नई लग्जरी कार घर लेकर आए हैं। उन्होंने इसे अपनी नन्ही बेटी देवी की 'नई राइड' बताया। कार देखो डॉट कॉम पर ऑडी क्यू7 की कीमत 84.70 लाख से 92.30 लाख रुपये के बीच है। स्टार कपल ने अपनी नई कार के साथ फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में बिपाशा और करण को अपनी नई कार की ओर चलते हुए दिखाया गया है, जो ढकी हुई है। दोनों आलीशान कार से पर्दा उठाते है और फिर सेलिब्रेट करते हुए केक काटते है।

  • May 31, 2023 6:07 PM

    अपने पहले प्यार के बारे में पहली बार 'पुष्पा' अभिनेता से बताया सच, वीडियो देख पत्नी...

    Allu Arjun: पुष्पा फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में अभिनेता ने अपने पहले प्यार को लेकर खुलासा किया और बताया कि उनका पहला प्यार उनकी पत्नी नहीं बल्कि कोई और ही था। इस वीडियो को देख फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

  • May 31, 2023 5:14 PM

    किसिंग सीन की वजह सोनम बाजवा ने रिजेक्ट की कई फिल्में, बताई वजह

    एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे शुरुआत में उन्होंने बोल्ड सीन्स की वजह से कई बॉलीवुड फिल्मों को रिजेक्ट किया था। उन्होंने कहा, "शुरुआती दिनों में मैंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों को ना कहा था क्योंकि उसमें किंसिंग सीन्स थे। मुझे लगता था कि क्या ये पंजाब के दर्शकों को सही लगेगा? क्या मेरे परिवार वालों को सही लगेगा? इसीलिए मैं बोल्ड सीन देने में भी डरती थी।

  • May 31, 2023 4:56 PM

    पुराने दिनों की तरह एक साथ फिर डांस करते नजर आई माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर, वीडियो हुआ वायरल

    Madhuri Dixit and Karisma Kapoor: हिंदी सिनेमा जगत की दो अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर का एक साथ बहुत ही प्यारा सा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें दोनों साथ में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस को पुराने दिन याद आ गए, जब दोनों साथ में फिल्म किया करती थी।

  • May 31, 2023 12:42 PM

    33 साल बाद छोटे पर्दे पर कमबैक कर रही हैं 'रामायण' की सीता, इस शो में आयेंगी नजर!

    Dipika Chikhlia:अभिनेत्री दीपिका चिखलिया, जो कि निर्माता, निर्देशक रामानंद सागर के अति लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाकर घर-घर लोकप्रिय हुई थी। अब 33 साल बाद फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही है, अभिनेत्री को लेकर फैंस काफी खुश हैं।दीपिका ने मंगलवार से अपने नए धारावाहिक की शूटिंग शुरू कर दी है। इस धारावाहिक से वह निर्माता भी बन गई हैं। मंगलवार से मुंबई में धारावाहिक 'धरतीपुत्र नंदिनी' की शूटिंग शुरू हुई है।

    33 साल बाद छोटे पर्दे पर कमबैक कर रही हैं 'रामायण' की सीता, इस शो में आयेंगी नजर!
  • May 31, 2023 12:27 PM

    शर्ट के बटन खोलकर बिकिनी फ्लॉन्ट करतीं रहीं हुमा कुरैशी

    काफी कम ऐसी अदाकाराएं हैं जो कि बोल्ड होकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें या वीडियो साझा करती हैं। इनमें से एक नाम हुमा कुरैशी का भी है। कई धमाकेदार फिल्मों में काम कर चुकीं हुमा कुरैशी इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं और उन्होने बीच से एक वीडियो साझा कर दिया है। हुमा कुरैशी के इस बोल्ड लुक ने फैंस के बीच खलबली मचा दी। हालांकि एक्ट्रेस के इस बोल्ड लुक को देख लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया

    शर्ट के बटन खोलकर बिकिनी फ्लॉन्ट करतीं रहीं हुमा कुरैशी
  • May 31, 2023 11:31 AM

    बॉलीवुड में होने वाली पार्टियों को लेकर अभिनेत्री ने किया चौकाने वाला खुलासा, सनुकर उड़ जाएंगे होश

    Daisy Shah: टीवी रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के वक्त बॉलीवुड में होने वाली पार्टीज को लेकर अपना खुलासा किया है। इस चौकाने वाले खुलासे को जान कर फैंस काफी प्रभावित हुए हैं। डेजी शाह ने बॉलीवुड पार्टीज को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा, पार्टियों में जाते हैं, बातें होती हैं और अगले दिन सब भूल जाते हैं। यह है पार्टियों की हकीकत है, मेरा विश्वास करो, इन पार्टियों से कुछ भी अच्छा नहीं होता है।

    बॉलीवुड में होने वाली पार्टियों को लेकर अभिनेत्री ने किया चौकाने वाला खुलासा, सनुकर उड़ जाएंगे होश
  • May 31, 2023 10:36 AM

    Kangana Ranaut ने Priyanka Chopra को दिया जवाब

    कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो ज्यादातर अपने आप से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करती हैँ। इस वक्त उनका एक पोस्ट खबरों का हिस्सा है जो कि उन्होने प्रियंका चोपड़ा का वीडियो देखकर किया है। प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो समान वेतन को लेकर बात कर रही थीं। उनका कहना था कि, कई दर्जन फिल्में करने के बाद भी उनको कभी हीरो के बराबर फीस नहीं मिली। इसपर कंगना रनौत ने उनका समर्थन किया लेकिन ये भी बता डाला कि सिर्फ उनको पुरुषों के बराबर वेतन मिलता है।

  • May 31, 2023 9:58 AM

    रकुल प्रीत सिंह ने पोस्ट की दिलकश तस्वीरें

    रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी सेक्सी फोटोज और बोल्ड वीडियो शेयर करके फैंस के दिलों को धड़कने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से हुआ है और रकुल प्रीत सिंह ने सीधे बेडरूम से कुछ तस्वीरें साझा कर दी हैं। कुल प्रीत सिंह ये इस लुक की बात करें को तो उन्होने आगे से एक क्लिप में फंसी ब्रालेट पहनी थी और नीच शॉर्ट्स पहना हुआ था।

  • May 31, 2023 9:13 AM

    82 साल का एक्टर की गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट, अगले महीने होगी चौथे बच्चे की डिलीवरी

    82 साल के एक्टर अल पचीनो को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक्टर की 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अलफलाह आठ महीने की प्रेग्नेंट है और अगले महीने बच्चे की डिलीवरी हो सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अल पचीनो के इससे पहले तीन बच्चे हैं जो दो अलग-अलग महिलाओं ने जन्मे हैं। द बच्चे बेवर्ली डी एंजीलो से हुए हैं और एक जैन टैरेंट से हुआ है।

    82 साल का एक्टर की गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट, अगले महीने होगी चौथे बच्चे की डिलीवरी
  • May 31, 2023 9:12 AM

    भोलेनाथ के मंदिर से सामने आई सारा की तस्वीर

    अक्सर देखा जाता है कि सारा अली खान अपने सरनेम और मंदिर जाने को लेकर ट्रोल की जाती हैं और कहा जाता है कि ये सब नहीं करना चाहिए। एक बार फिर से कुछ ऐसा हुआ है जो कि खबरों का हिस्सा है और सारा अली खान को खरी खोटी सुनाई जा रही है। गौरतलब है कि फिल्म जरा हटके जरा बचके की प्रमोशन बिजी विकी कौशल और सारा अली खान कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और फिल्म को हिट करवाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस वक्त दोनों लखनई में हैं लेकिन इस पहली आईपीएल के फाइनल में उनको नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पॉट किया गया था।

    भोलेनाथ के मंदिर से सामने आई सारा की तस्वीर
  • May 31, 2023 8:25 AM

    एक फोटो लेने के लिए करीना के पीछे भाग रही थी फैन, लेकिन एक्ट्रेस के बर्ताव ने दुखाया लोगों का दिल

    करीना कपूर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। एक्ट्रेस मोनाको में ग्रैंड प्रिक्स इवेंट से वापस आ रही थी। तभी एक महिला को एक्ट्रेस के पीछे इस उम्मीद में चलते हुए देखा गया कि वह उनके साथ तस्वीर खिंचाएगी। लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी बात को अनसुना कर दिया और आगे बढ़ गईं। कुछ देर तक उनका पीछा करने के बाद महिला पीछे हट गई। ऐसा लग रहा है कि करीना कपूर खान बहुत थकी हुई हैं और जल्दी से घर जाना चाहती हैं।

    एक फोटो लेने के लिए करीना के पीछे भाग रही थी फैन, लेकिन एक्ट्रेस के बर्ताव ने दुखाया लोगों का दिल

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X