एक फोटो लेने के लिए Kareena Kapoor के पीछे भाग रही थी फैन, लेकिन एक्ट्रेस के बर्ताव ने दुखाया लोगों का दिल

Kareena Kapoor Trolled

Kareena Kapoor Trolled: करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके चुलबुले अंदाज को देखना फैंस खूब पसंद करते हैं और यही वजह है कि वो 42 साल की हो गई हैं लेकिन फिर भी फैंस की बीच उनकी दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। लेकिन हाल ही में करीना कपूर ने कुछ ऐसा किया कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

करीना कपूर हुईं ट्रोल

उन्हें हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। एक्ट्रेस मोनाको में ग्रैंड प्रिक्स इवेंट से वापस आ रही थी। तभी एक महिला को एक्ट्रेस के पीछे इस उम्मीद में चलते हुए देखा गया कि वह उनके साथ तस्वीर खिंचाएगी। लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी बात को अनसुना कर दिया और आगे बढ़ गईं। कुछ देर तक उनका पीछा करने के बाद महिला पीछे हट गई। ऐसा लग रहा है कि करीना कपूर खान बहुत थकी हुई हैं और जल्दी से घर जाना चाहती हैं।

लोगों ने की तुलना

हालांकि, करीना कपूर के इस बर्ताव को देखकर लोग काफी निराश हैं। उन्होंने करीना कपूर को रूड कहा और बदतमीज भी। लोग उनकी तुलना बाकी स्टार्स से कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, विक्की कौशल और श्रद्धा कपूर जैसे एक्टर्स कभी सेल्फी के लिए कभी नहीं कहते। भले ही वे एयरपोर्ट पर व्यस्त हों, लेकिन एक तस्वीर के लिए कुछ देर जरूर रुकते हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान ने पापा की खुशी के लिए एक लड़के को गले से लगाया था। ऐसे में करीना का ये बर्ताव फैंस को काफी अखर रहा है।

करीना की आने वाली फिल्में

बात इवेंट की करें तो उसके लिए करीना कपूर खान और युवराज सिंह मोनाको में एक साथ थे। वे भारत से प्यूमा के ब्रांड एंबेसडर हैं। लग्जरी ब्रांड को प्रमोट करने वाली एशियाई हस्तियां पूरी दुनिया में जर्नी कर रही हैं। लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड का बहिष्कार करने के बारे में पूछे जाने पर जब करीना कपूर खान ने एक भद्दी टिप्पणी की तो लोगों को यह पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास अभी सुजॉय घोष की 'डिवोशन ऑफ़ सस्पेक्ट एक्स', रिया कपूर की 'द क्रू' और हंसल मेहता की 'खोजी' है।

Read more about: kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X