..................... Bollywood Live Updates- Aamir Khan auditioned for Laaptaa Ladies, Bigg Boss 17 contestant get together - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- आमिर खान ने दिया था इस फिल्म का ऑडिशन, साथ नजर आए BB 17 के कंटस्टेंट

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 7 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं सुपरस्टार आमिर खान की जो कि इस वक्त खबरों का हिस्सा है। पता चला है कि आमिर खान ने फिल्म लापता लेडीज के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन बाद में किरण राव को लगा था कि ये किरदार आमिर खान से अच्छा रवि किशन कर सकते हैं। उनका ऐसा मानना था कि अगर आमिर खान इस किरदार में आएंगे तो वो अपने साथ स्टारडम का एक ओवरडोज लाएंगे।

इसके अलावा बिग 17 के सभी कंटेस्टेंट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कई सितारे साथ नजर आ रहे हैं। मनारा से लेकर आएशा तक.. सभी दिख रहे हैँ। अभिषेक और मुनव्वर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों गले मिलते हुए देखे जा सकते हैं। इस दौरान मनारा ने मुनव्वर के साथ पोज दिया और ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप दिन भर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Feb 7, 2024 8:51 PM

    Vikrant Massey Baby: पापा बने '12वीं फेल' स्टार विक्रांत मैसी

    Vikrant Massey Becomes Father: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी जो कि इन दिनों अपनी फिल्म '12 वीं फेल' को लेकर दुनिया भर में छाए हुए हैं, अब सातवे आसमान पर हैं। फिल्म की सफलता का जश्न दोगुना हो गया है। दरअसलस एक्टर के घर में किलकारियां गूंज गई हैं। विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। विक्रांत और शीतल एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। ये गुड न्यूज़ विक्रांत ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

  • Feb 7, 2024 8:02 PM

    आदिवि शेष-स्टारर 'गुडाचारी 2' में नजर आएंगे इमरान हाशमी

    'टाइगर 3' में एक खतरनाक भूमिका निभाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी आगामी जासूसी एक्शन थ्रिलर 'गुडाचारी 2' में नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, "ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान हाशमी पैन-इंडिया फिल्म में आदिवि शेष के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इमरान को समानांतर लीड के रूप में देखा जाएगा, चर्चा है कि वह इसमें नकारात्मक भूमिका नहीं निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माता इस सहयोग को लेकर बेहद आशावादी हैं। उन्‍हेें लगता है कि इससे फिल्‍म में एक राष्ट्रव्यापी अपील जुड़ जाएगी।''

  • Feb 7, 2024 7:11 PM

    मोदी सरकार ने तोड़ा पूनम पांडे के सपना, ब्रांड अंबेसडर बनने के नाम पर मिला तमाचा

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि सर्विकल कैंसर पर जागरुकता फैलाने के सरकार के राष्ट्रीय अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए अभिनेत्री पूनम पांडे के नाम पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का यह बयान तब आया है जब कुछ सूत्रों ने कहा कि पूनम पांडे को सर्विकल कैंसर पर जागरुकता अभियान का चेहरा बनाया जा सकता है और इस सबंध में अभिनेत्री व उनकी टीम स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है।

  • Feb 7, 2024 6:57 PM

    गुरु रंधावा की पहली फिल्‍म 'कुछ खट्टा हो जाए' का ट्रेलर आया सामने, 16 फरवरी को होगी रिलीज

    गुरु रंधावा और सई एम मांजरेकर की आगामी फिल्‍म 'कुछ खट्टा हो जाए' का बुधवार को ट्रेलर जारी किया गया। इस फिल्‍म के जरिए गुरु रंधावा सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि दो युवा प्रेमी शादी कर रहे हैं, लेकिन, उनके मिलन के बाद उन्हें अजीब स्थिति का सामना करना पड़ता है। कहानी तब और बढ़ जाती है जब गलत गर्भावस्था उनके जीवन का आदर्श बन जाती है। लेकिन पता चलता है कि यह एक धोखा था।

  • Feb 7, 2024 6:27 PM

    इंस्पिरेशन हैं मेरे पति, मुझे उन्हें म्यूजिक प्ले करते देखकर हो गया था प्यार : सनी लियोनी

    2011 में शादी के बंधन में बंधे सनी लियोनी और म्यूजिशियन डैनियल वेबर रिलेशनशिप गोल्स सेट करते रहते हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जब उन्होंने उन्हें म्यूजिक प्ले करते हुए देखा तो उन्हें उनसे प्यार हो गया। अमेरिकी रॉक एन रोल बैंड द डिस्पैरोज के फ्रंटमैन डैनियल के बारे में बात करते हुए, सनी ने आईएएनएस को बताया, "डेनियल का म्यूजिक अद्भुत है। वह वास्तव में इंस्पिरेशन हैं। वह बहुत क्रिएटिव, टैलेंटेड, स्मार्ट हैं। उन्हें म्यूजिक प्ले करना पसंद है। जब मैं उनसे पहली बार मिली तो उन्हें म्यूजिक प्ले करते हुए देखकर मुझे उनसे प्यार हो गया।''

  • Feb 7, 2024 5:49 PM

    माधुरी दीक्षित के साथ काम करना कुछ सीखने जैसा अनुभव है : सुनील शेट्टी

    एक्टर सुनील शेट्टी, जो 'डांस दीवाने' में माधुरी दीक्षित नेने के साथ को-जज हैं, ने उनके साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की और कहा है कि उनके साथ काम करना उनके लिए एक सीखने का अनुभव है। सुनील, जिन्होंने पहली बार माधुरी के साथ काम किया है, ने कहा, "वह मेरी केयर करती हैं, क्योंकि वह जानती थी कि मैं कुछ नया करने जा रहा हूं। उन्होंने बेहद खूबसूरती के साथ इसे आसान बना दिया है, और सिर्फ उन्होंने ही नहीं, बल्कि टीम और भारती ने मेरी काफी मदद की है।"

  • Feb 7, 2024 5:26 PM

    अल्लू अर्जुन संग तीसरी बार धमाका करेंगे सुकुमार

    सामने आ रहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा 2' के बाद मेकर्स इस मूवी का तीसरा पार्ट लेकर सिनेमाघर पहुंचेंगे। खबर है कि मूवी के तीसरे भाग पर मेकर्स ने काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इस मूवी को लाने में अभी थोड़ा वक्त और लगेगा। फिल्म की तीसरी कड़ी जल्दी सिनेमाघर नहीं पहुंच पाएगी।

  • Feb 7, 2024 4:29 PM

    आंव देखा ना तांव राज्यसभा में फूट पड़ा Jaya Bachchan का गुस्सा

    राज्यसभा की अहम सदस्य जया बच्चन विपक्षी दल से सम्मान की मांग को लेकर अपना आपा खोती नजर आईं। दिग्गज अभिनेत्री का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जहां वह संसद के माननीय सभापति के लिए सम्मान मांगती नजर आ रही हैं।

    आंव देखा ना तांव राज्यसभा में फूट पड़ा Jaya Bachchan का गुस्सा
  • Feb 7, 2024 4:26 PM

    अमीरी में विक्की भैय्या को भी पीछे छोड़ गया बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट, सोने की बिस्किट से खेलता है ये शख्स

    'बिग बॉस 17' का फिनाले हाल ही में हुआ और और टॉप 5 में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट में से एक थे अरुण माशेट्टी। अरुण की सादगी लोगों को बहुत पसंद आई थी और लोग उनके गेम की तारीफ करते हुए भी नजर आए थे। लेकिन बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद अरुण माशेट्टी की सच्चाई बाहर आई है।

    अमीरी में विक्की भैय्या को भी पीछे छोड़ गया बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट, सोने की बिस्किट से खेलता है ये शख्स
  • Feb 7, 2024 2:23 PM

    'बिग बॉस 17' के बाद घूमने चले अंकिता लोखंडे-विक्की जैन

    बिग बॉस 17 के बाद टीवी सीरियल स्टार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी निजी जिंदगी में लौट आए हैं। जहां दोनों सितारे अपनी निजी जिंदगी जीते दिखे। टीवी सीरियल स्टार अंकिता लोखंडे हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां दोनों एक दूसरे संग परफेक्ट कपल की तरह पोज देते दिखे। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ इस दौरान एक्ट्रेस की मम्मी भी नजर आई थीं।

  • Feb 7, 2024 2:19 PM

    आलिया भट्ट की हो रही है तारीफ

    बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को पैपराजी ने स्पॉट किया है। इस दौरान आलिया का अंदाज देखने लायक था। आलिया भट्ट ने एक मीडियाकर्मी की बेटी को हैप्पी बर्थडे बोलकर विश किया है। आलिया भट्ट ने अपने इस अंदाज से सभी का दिल जीत लिया है।

  • Feb 7, 2024 1:12 PM

    एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं करीना कपूर

    सैफ अली खान की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अभी हाल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान करीना कपूर ने अपने नए लुक में दिखाई दीं। करीना कपूर इस दौरान जींस और शर्ट के साथ स्वेटर कैरी किए हुए नजर आ रही हैं। लेकिन सबका ध्यान करीना कपूर का काला चश्मा अपनी तरफ खींच रहा है। करीना कपूर का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

  • Feb 7, 2024 1:10 PM

    नितेश तिवारी की 'रामायण' से कटा साई पल्लवी का पत्ता

    रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की स्टारकास्ट को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। फिल्म से सनी देओल से लेकर विजय सेतुपति तक का नाम जुड़ चुका है। अभी तक माता सीता के लिए साई पल्लवी का नाम सामने आ रहा था। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक साई पल्लवी की जगह अब जाह्नवी कपूर की की इस फिल्म में एंट्री हो सकती हैं। जाह्नवी कपूर को माता सीता के रोल में फिल्म में नजर आने वाली हैं। जाह्नवी कपूर की एंट्री के बाद फिल्म की स्टारकास्ट में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है।

  • Feb 7, 2024 12:56 PM

    समृद्धि शुक्ला का चौकाने वाला खुलासा

    इंडिया फ़ोरम के साथ एक इंटरव्यू में, समृद्धि शुक्ला ने शेयर किया कि वह एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट रही हैं, इसलिए वह अक्सर प्रोडक्शन हाउस जाती थीं। तब लोग उनसे पूछते थे कि क्या वह एक एक्ट्रेस हैं और वह कहती थीं, नहीं। लेकिन लोगों के पूछने से उन्हें लगने लगा कि उन्हें एक्टर बनना चाहिए और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना चाहिए। उन्होंने ऑडिशन देना शुरू किया और फिर उनके पिता ने उन्हें जरूरी प्रोत्साहन दिया।

  • Feb 7, 2024 12:25 PM

    पार्टी में धमाकेदार डांस करते दिखे सितारे

    एक वीडियो सीधे पार्टी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और ऑरी को धमाकेदार डांस करते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी मस्ती को लेकर हैरान हैं।

  • Feb 7, 2024 11:49 AM

    ऋतिक रोशन की फाइटर की गिरी कमाई

    वहीं बात करें 13वें दिन के कलेक्शन की तो Sac nilk.Com के मुताबिक फिल्म ने आज 3.25 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 181.75 करोड़ रुपये रहा है।

  • Feb 7, 2024 11:15 AM

    मुनव्वर फारूकी के सामने आयशा खान ने लगाए ठुमके

    आयशा खान के वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि आयशा खान बेहद ही खूबसूरत ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। आयशा ने अपनी खूबसूरत अपीयरेंस से सभी का दिल जीत लिया था। इसी के साथ ही उन्होंने पार्टी में भी खूब रौनक जमाई। वायरल हो रहे वीडियो में आयशा स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने डिस्को दीवाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। आयशा अपने दोस्त के साथ शानदार डांस स्टेप्स कर पार्टी इंजॉय करती नजर आ रही हैं। बता दें कि फैन्स भी आयशा को मस्ती करता देख उनकी तारीफ कर रहे हैं।

  • Feb 7, 2024 10:23 AM

    काउंटर पर चढ़कर ऑरी ने किया डांस

    अभिषेक कुमार ने हाल ही में एक पार्टी दी है थी जिसके इनसाइड वीडियोज अब वायरल हो रहे हैं। ऑरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो काउंटर पर चढ़कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो काफी खुश हैं और अपना अनोखा मोबाइल कवर भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

  • Feb 7, 2024 9:53 AM

    आएशा किसके साथ करेंगी म्यूजिक वीडियो

    इस आएशा ने जो जवाब दिया वो काफी हैरान करने वाला था। आएशा ने कहा, ''इस सवाल का जवाब मैं जरूर देना पसंद करूंगी। मैं किसी के भी साथ काम करना चाहूंगी, मुझे किसी से कोई प्रॉबलम नहीं है।''

  • Feb 7, 2024 9:14 AM

    सेक्सी ड्रेस में आएशा खान ने लूटी महफिल

    बिग बॉस 17 के गेट टूगेदर में पहुंची आएशा खान ने रिवीलिंग ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी। इस वक्त उनका वीडियो सामने आकर तेजी से वायरल हो रहा है। आएशा काफी बोल्ड और हॉट लग रही हैं। इस दौराान लोगों ने उनके लुक्स की जमकर तारीफ की।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X