अमीरी में विक्की भैय्या को भी पीछे छोड़ गया बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट, सोने की बिस्किट से खेलता है ये शख्स

Arun Mashettey Video: 'बिग बॉस 17' का फिनाले हाल ही में हुआ और और टॉप 5 में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट में से एक थे अरुण माशेट्टी। अरुण की सादगी लोगों को बहुत पसंद आई थी और लोग उनके गेम की तारीफ करते हुए भी नजर आए थे। लेकिन बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद अरुण माशेट्टी की सच्चाई बाहर आई है।
अरुण माशेट्टी हाल ही में अपनी पत्नी के साथ हर्ष और भारती के पॉडकास्ट में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने जो खुलासा किया, उसे जानने के बाद खुद हर्ष और भारती भी हैरान रह गए। हर्ष उनके प्रोफेशन के बारे में जानना चाह रहे थे तो अरुण ने बताया कि हैदराबाद में उनके पांच जूलरी शोरूम हैं।
ये बात सुनकर भारती हैरान हो जाती हैं और कहती हैं लेकिन आप बात तो सिर्फ बैंगन की करते हो, तो इस पर अरुण ने कहा कि मुझे शो ऑफ नहीं करना, जो है सो है। इस पर हर्ष कहते हैं कि आपने एक भी बार बिग बॉस में इस बारे में नहीं बोला इसलिए मुझे जानना था आपके बारे में कि आप करते क्या हो और आपका फैमिली बैकग्राउंड क्या है तो इस पर भारती कहती हैं ये तो खानदानी अमीर हैं।
अरुण आगे कहते हैं कि उनका गोल्ड के बिस्किट का कारोबार है। इसके अलावा पर्ल, रूबी, एमेरल्ड इन सबका काम है। सिल्वर में तो सब चीज मिल जाता है। अरुण की ये बातें सुनकर हर्ष और भारती का मुंह खुला का खुला ही रह जाता है और वो इस बात से हैरान रह जाते हैं कि उन्होंने एक भी बार इस बारे में बिग बॉस में नहीं बोला।
आपको बता दें, बिगग बॉस 17 का सबसे अमीर कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को माना जाता था और उन्हें कई बार अपनी अमीरी को फ्लॉन्ट करते हुए भी देखा गया लेकिन अरुण माशेट्टी ने एक भी बार अपने इस फैले हुए बिजनेस के बारे में किसी को नहीं बताया। लोगों को अबतक यही लगता रहा कि अरुण सिर्फ एक यूट्यूबर ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications