..................... Bollywood Live Updates: Aaliyah Kashyap engagement,Chunky Pandey statement Ananya Pandey relation - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: आलिया कश्यप की सगाई में सजी सितारों की महफिल, अनन्या के रिश्ते पर चंकी पांडे का बयान

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के कुछ महीने पहले विदेश में सगाई करने के बाद अब फिर से हिंदी रिति-रिवाज से सगाई की है। मुंबई में हुई इस सगाई पार्टी में बॉलीवुड के कई सारे सितारें पहुंचे और साथ ही स्टारकिड्स का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस खास मौके पर आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे ट्विनिंग करते नजर आए।

अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके अफेयर की खबरें काफी लंबे समय से बॉलीवुड गलियारों में चल ही हैं। पिछले दिनों दोनों को एक साथ यूरोप में छुट्टियां बिताते हुए भी देखा गया था, जिसके बाद से सभी कयास लगा रहे हैं कि आदित्य और अनन्या ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। इन सब खबरों के बीच अब हाल ही में अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे ने आदित्य संग उनकी डेटिंग की खबरों पर रिएक्ट किया और साफ कर दिया कि दोनों रिश्ते में नहीं हैं।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी और दिलचस्प खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Aug 4, 2023 8:07 PM

    उर्फी जावेद ने पहन ली ऐसी T-Shirt जिसे देखकर गाली दे रहे लोग, एक्ट्रेस ने कहा-'शर्म नहीं आती...'

    उर्फी जावेद का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो ब्लैक रंग की टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने हाई हील्स भी कैरी किए हुए हैं, लेकिन इन सबके बीच जो चीज चर्चा का विषय बनी वो थी उनकी टी-शर्ट पर लिखे शब्द।

    उर्फी जावेद ने पहन ली ऐसी T-Shirt जिसे देखकर गाली दे रहे लोग, एक्ट्रेस ने कहा-'शर्म नहीं आती...'
  • Aug 4, 2023 7:20 PM

    धड़ल्ले से बिक रही 'गदर 2' की टिकटें

    'गदर 2' केवल 6 दिन बाद बड़े पर्दे पर उतरेगी। इस फिल्म के जरिए सनी देऔर एक्ट्रेस अमीषा पटेल बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म के टिकट्स धड़ल्ले से बिक रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 3 अगस्त को सुबह 11 बजे तक पीवीआर में 'गदर 2' के 17 हजार टिकट्स, आईनॉक्स में 1200 और सिनेपॉलिस में 5200 टिकट बिक चुके थे।

  • Aug 4, 2023 6:42 PM

    नाइट क्लब से फिर सामने आईं Nysa Devgn की तस्वीरे, रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ कर रही थीं...

    नीसा देवगन की एक बार फिर पार्टी फोटोज चर्चा का विषय बन गई हैं। आपको बता दें , नीसा देवगन इन दिनों ग्रीस में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं और वहीं पर वो अपने दोस्तों के साथ एक क्लब में पार्टी में नजर आई हैं। इन फोटोज में वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में अजय और काजोल की लाडली नीसा को वेदांत और ओरी के साथ चिल करते हुए देखा जा सकता है।

    नाइट क्लब से फिर सामने आईं Nysa Devgn की तस्वीरे, रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ कर रही थीं...
  • Aug 4, 2023 5:36 PM

    आलिया ने शेयर की अपने सगाई फंक्शन की कुछ तस्वीरें

    मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने गुरुवार को मुंबई में अपने लंबे समय के पार्टनर शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली। आलिया ने अब अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने मंगेतर शेन के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं और एक इमोशन किस भी साझा किया। आलिया और शेन पारंपरिक आउटफिट में बेहद प्यारे लग रहे थे।

  • Aug 4, 2023 4:45 PM

    Seema Haider के भारत आने से डॉन की बीवियों को हुआ करोड़ों का नुकसान, जानिए माफिया के साथ क्या है कनेक्शन?

    सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत के अंदर घुसी थी और इसको लेकर अब SSB यानि सशस्त्र सीमा बल जांच कर रही है कि ऐसा कैसे हुआ। इसके दौरान एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और कहा जा रहा है कि ये वही शख्स है जिसने भारत-नेपाल सीमा पर उनकी बस की जांच की थी। लेकिन इन सबकी वजह से डॉन की बीवियों का करोड़ों का नुकसान हो गया है।

    Seema Haider के भारत आने से डॉन की बीवियों को हुआ करोड़ों का नुकसान, जानिए माफिया के साथ क्या है कनेक्शन?
  • Aug 4, 2023 3:05 PM

    अभिषेक बच्चन की फिल्म 'घूमर' का शानदार ट्रेलर रिलीज

    अभिषेक बच्चन और संयामी खेर की फिल्म 'घूमर' का शानदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन संयामी खेर के कोच बने नजर आ रहे हैं। इस फिल्म अभिषेक बच्चन के साथ उनके पति अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे। इसके अलावा इस फिल्म में शबाना आजमी भी नजर आ रही हैं।

  • Aug 4, 2023 2:13 PM

    OMG 2 से पहले, अक्षय कुमार दे चुके हैं 'टैबू' विषयों पर ये मस्ट वॉच फिल्में

    अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की आगामी फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) कथित तौर पर काफी महत्वपूर्ण लेकिन संवेदनशील विषय पर बात करती है। फिल्म की ट्रेलर सामने आ चुकी है, जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि फिल्म स्कूलों में सेक्स एजुकेशन यानी की यौन शिक्षा के मुद्दे पर आधारित है। इसके पहले वो पैडमैन, टॉयलेट और गुड न्यूज जैसी फिल्में दे चुके हैं।

  • Aug 4, 2023 1:10 PM

    हैरान कर देगा पारस छाबड़ा का ट्रांसफॉर्मेशन

    लुक्स फिजीक और पर्सनैलिटी यह सभी चीजे किसी भी सेलिब्रिटी के जीवन की अहम हिस्सा होते हैं। इसे मेन्टेन रखने के लिए एक्टर्स और एक्ट्रेसेस जम कर मेहनत भी करते हैं। बिग बॉस के फेमस कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं। उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से अपने फैंस को चौंका दिया है। पारस ने 25 किलो तक का वजन घटाया है।

  • Aug 4, 2023 12:47 PM

    शमा सिकंदर का लेटेस्ट फोटोशूट

    शमा सिकंदर इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं और उनको लेकर एक फोटोशूट फिर सामने आया है। इस तस्वीर में वो काफी पसंद की जा रही हैं और लोगों का कहना है कि वो काफी शानदार हैं। शमा सिकंदर अपनी बोल्डनेस को लेकर काफी मशहूर हैं।

  • Aug 4, 2023 12:01 PM

    2 साल पहले हुआ था निधन, अब ध्वस्त किया जाएगा दिलीप कुमार का बंगला

    दिलीप कुमार के परिवार ने एक शानदार आवासीय परियोजना बनाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है और अशर ग्रुप के साथ साझेदारी की है। यह आलीशान परियोजना 2027 तक पूरी हो जाएगी और इसमें अभिनेता के जीवन और उपलब्धियों की स्मृति में एक म्यूजियम भी शामिल होगा।

  • Aug 4, 2023 11:20 AM

    एडवांस बुकिंग में आग लगा रही है सनी देओल की गदर 2

    सनी देओल की ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर शुरुआत के लिए तैयार है। रिलीज से 8 दिन पहले फिल्म ने कुल 8000 से ऊपर टिकट बेच दिये हैं। फिल्म ने पीवीआर में 1700 टिकट, आईनॉक्स में 1200 टिकट और सिनेपोलिस में 5200 टिकट बेचे हैं। इसके अलावा सिंगल स्क्रीन्स पर फिल्म आग लगा रही है। कई शोज हाउसफुल हो चुके हैं। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन का अनुमान 25 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।

  • Aug 4, 2023 10:45 AM

    2024 का चुनाव लड़ेंगी पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर?

    2024 में भारत के अंदर केंद्र सरकार के चुनाव होने वाले हैं और सीमा हैदर को इस चुनाव के दौरान एक पार्टी ने टिकट देने का प्रस्ताव दिया है। जी हां, रिपोर्ट की मानें तो सीमा हैदर को एनडीए की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

  • Aug 4, 2023 9:56 AM

    सीएम एकनाथ शिंदे ने नितिन देसाई को दी श्रद्धांजलि, आज शाम होगा कला निर्देशक का अंतिम संस्कार

    बॉलीवुड के जाने-माने कला निर्देशक नितिन देसाई का बीते बुधवार निधन हो गया। नितिन का जाना सिनेमाजगत के लिए एक बड़ी क्षति है। शुक्रवार को यानि आज शाम उनका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एकनाथ शिंदे व पवार ने जेजे अस्पताल पहुंचकर नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी।

  • Aug 4, 2023 9:37 AM

    डीपनेक ब्लाउज में Palak Tiwari ने आलिया कश्यप की सगाई में दिखाए जलवे

    अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ सगाई कर ली है, अब गुरुवार को दोनों की मुंबई में सगाई हुई है। आलिया और शेन की सगाई में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। आलिया की सगाई में पलक तिवारी बेहद सुंदर लग रही थीं, पलक तिवारी सगाई में डीपनेक ब्लाउज के साथ साड़ी पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने अपने लुक को ओपन हेयर और ईयररिंग से कंप्लीट किया था। पलक की एंट्री की वीडियो खूब वायरल हो रही है।

  • Aug 4, 2023 9:33 AM

    टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखीं जय भानुशाली- माही विज की बेटी तारा की झलक

    जय भानुशाली और माही बिज की छोटी सी बेटी तारा बैसे तो काफी फेमस हैं, सोशल मीडिया पर तारा के वीडियो और फोटोज वायरल हो रहते हैं। लेकिन इस वक्त तारा ने कुछ ऐसा करिश्मा किया है जिससे उनके पिता जय भानुशाली और मां माही बिज खुशी से घूम उठें हैं। दरअसल जय और माही की प्यारी बेटी तारा अपने चौथे बर्थडे पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाई दीं हैं।

    टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखीं जय भानुशाली- माही विज की बेटी तारा की झलक
  • Aug 4, 2023 8:56 AM

    OMG 2 Advance Booking Collection: अक्षय कुमार की फिल्म की टिकट की बुकिंग शुरु

    अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ओह माय गॉड-2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की सोशल ड्रामा फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। हालांकि पहले दिन की एडवांस बुकिंग कमाई के मामले में ही गदर-2 ने ओह माय गॉड-2 के पसीने छुड़ा दिए हैं। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की सोशल ड्रामा फिल्म की ओपनिंग डे पर महज 0.5K यानी कि महज 500 टिकट बिकी है। 500 टिकट बिकने के साथ इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन महज 2 लाख तक हुआ है जबकि सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को करीब 181.5 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X