..................... Bollywood Live Updates 4 July Satyaprem ki katha box office collection ajay devgn buys commercial property worth 45cr - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: अजय देवगन ने खरीदे 45 करोड़ के ऑफिस, 72 हूरों के डायरेक्टर को मां से रेप की धमकी

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक मनोरंजन गलियारे में पल पल दिलचस्प खबरें आती रहती हैं। स्टार्स की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल फ्रंट तक नित नई गॉसिप और स्टोरीज सामने आती रहती हैं।

सुपरस्टार अजय देवगन ने हाल ही में मोटा इंवेस्टमेंट किया है। रिपोर्ट की मानें तो अजय ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक ऑफिस स्पेस में निवेश किया है। एक्टर की नई प्रॉपर्टी की कीमत 45 करोड़ रुपये है और इसमें ऑफिस की कई यूनिट्स शामिल हैं हालांकि अजय ने अभी तक इन खबरों पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है।

मनी कंट्रोल के अनुसार, यह ऑफिस स्पेस कुल 13,293 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। पहली यूनिट में 8,405 वर्ग फुट का बिल्ड अप एरिया है। यह यूनिट सिग्नेचर बिल्डिंग, ओशिवारा की 16वीं मंजिल पर स्थित है। बताया जाता है कि यूनिट की कीमत 30.35 करोड़ रुपये है और अजय ने कथित तौर पर 1.82 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है।

LIVE Feed
  • Jul 4, 2023 8:19 PM

    शीशे में खुद को देखकर गंदी हरकतें करती हैं Urfi Javed, टीवी पर आकर खुद किया खुलासा

    Urfi Javed Confession: सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद हमेशा लोगों की नजरों में बने रहने का कोई ना कोई मौका ढूंढ़ ही लेती हैं और कॉन्ट्रोवर्सीज से तो उन्हें इतना प्यार है कि वो किसी भी तरह का बयान देने से पहले जरा भी नहीं सोचतीं और एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

    शीशे में खुद को देखकर गंदी हरकतें करती हैं Urfi Javed, टीवी पर आकर खुद किया खुलासा
  • Jul 4, 2023 7:44 PM

    सैफ अली खान से पहले भी करीना कपूर को हुआ था शादीशुदा मर्द से प्यार, तो घरवालों ने तुड़वाया था रिश्ता !

    Kareena kapoor: बेबो के नाम से फेमस अभिनेत्री करीना कपूर एक वक्त पर अपने नाम का सिक्का फिल्म इंडस्ट्री में चलाती थी, हर डायरेक्टर की वो पहली पसंद हुआ करती थीं। कई सारी सुपरहिट फिल्म देने वाली करीना कपूर अपने काम के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुब सुर्खियों में रहती थी। इस बीच करीना कपूर का दिल एक शादीशूदा एक्टर पर आ गया था जिसकी वजह से पूरा परिवार काफी परेशान हो गया था।

    सैफ अली खान से पहले भी करीना कपूर को हुआ था शादीशुदा मर्द से प्यार, तो घरवालों ने तुड़वाया था रिश्ता !
  • Jul 4, 2023 7:04 PM

    जियो सिनेमा पर होगा नीना गुप्ता की 'इश्क-ए-नादान' का प्रीमियर, सामने आई रिलीज डेट

    Neena Gupta: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता को इन दिनों 'लस्ट स्टोरी 2' में देखा जा रहा है। फिल्म में उनकी अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब आने वाले दिनों में नीना 'इश्क-ए-नादान' में नजर आएंगी। यह फिल्म सीधा OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अब निर्माताओं ने इसकी रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है। 'इश्क-ए-नादान' का प्रीमियर 14 जुलाई से जियो सिनेमा पर किया जाएगा। 'इश्क-ए-नादान' का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसमें नीना समेत सभी कलाकारों की झलक देखने को मिल रही है।

    जियो सिनेमा पर होगा नीना गुप्ता की 'इश्क-ए-नादान' का प्रीमियर, सामने आई रिलीज डेट
  • Jul 4, 2023 6:56 PM

    साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पिता ने जाहिर की खुशी

    Mahesh Babu's daughter sitara: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू आज बहुत खुश है, उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया के जारिए फैंस के साथ साझा की है। इस खुशी के पीछे का कारण है महेश बाबू की 11 साल की बेटी सितारा, जिन्होंने कम उम्र में ही बिलबोर्ड पर एक मॉडल के तौर पर अपनी जगह बनाई है।

    साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पिता ने जाहिर की खुशी
  • Jul 4, 2023 6:25 PM

    Kichcha Sudeep: साउथ अभिनेता पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, फिल्म निर्माता ने दी धरने पर बैठने की धमकी

    Kichcha Sudeep: साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किच्चा 46' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने पसंद किया है। इसी सबके बीच एक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप लग गया है, और यह आरोप फिल्म निर्माता एम एन कुमार ने लगाया है। निर्माता का कहना है कि नौ करोड़ रुपये लेने के बाद भी साउथ एक्टर ने उन्हें समय नहीं दिया।

    Kichcha Sudeep: साउथ अभिनेता पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, फिल्म निर्माता ने दी धरने पर बैठने की धमकी
  • Jul 4, 2023 5:59 PM

    अपनी फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ गोवा पहुंची Sara Ali Khan,अफेयर की खबरों के बीच लीक हुई तस्वीरें

    Sara Ali Khan reached Goa: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस के बाद गोवा में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच सारा की जेहान हांडा के साथ कुछ प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    अपनी फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ गोवा पहुंची Sara Ali Khan,अफेयर की खबरों के बीच लीक हुई तस्वीरें
  • Jul 4, 2023 4:45 PM

    किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा, खुद किया अभिनेत्री ने खुलासा, प्यार और रिश्ते के बारें में भी की बात

    Rekha: भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को आज भी उनकी सुंदरता के लिए पसंद किया जाता है, 64 साल की रेखा के लिए उम्र महज एक नंबर है और हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल मैगजीन 'वोग' के दुबई एडिशन के कवर पर अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरा। इसी बीच रेखा ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते, अपने प्यार और सिंदूर के बारें में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने कहा, ''जब आप किसी को या किसी चीज को बहुत गहराई से प्यार करते हैं, तो क्या प्यार गायब हो जाता है? नहीं। एक बार रिश्ता जुड़ जाए, तो यह हमेशा के लिए रहता है। कभी-कभी हम अधिक चाहते हैं और कभी-कभी यह थोड़ा ही काफी होता है। यह मेरी कला पर लागू होता है।''

    किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा, खुद किया अभिनेत्री ने खुलासा, प्यार और रिश्ते के बारें में भी की बात
  • Jul 4, 2023 4:40 PM

    जॉगिंग करके आ रही थीं तेजस्वी तभी दो लड़कों ने हसीना को घेरा, डर के मारे एक्ट्रेस ने किया ये काम

    तेजस्वी प्रकाश हाल ही में हाउटरफ्लाई पर दिखाई दीं और मेजबान सिद्धार्थ आलमबायन के साथ खुलकर बातचीत की। पूछे जाने पर, 'नागिन 6' की एक्ट्रेस ने उस भयानक घटना को याद किया जब उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी। घटना के बारे में बताते हुए तेजस्वी ने कहा, "10वीं क्लास पूरी करने के बाद, मैंने और मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने जॉगिंग शुरू करने का फैसला किया, और बाद में हम चिकन पैटीज खाते थे। उसका घर पहले आता था, इसलिए जॉगिंग के बाद वो अपने घर चली जाती थी और मैं अपने घर।"

    जॉगिंग करके आ रही थीं तेजस्वी तभी दो लड़कों ने हसीना को घेरा, डर के मारे एक्ट्रेस ने किया ये काम
  • Jul 4, 2023 4:16 PM

    आकांक्षा पुरी ने अपनी किस कंट्रोवर्सी के बाद मीका सिंह संग शादी के बारें में की बात, तो फैंस को आया गुस्सा

    Akanksha Puri: रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में शामिल होने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी इस वक्त तो शो से बाहर आ चुकी हैं, परंतु शो में अपनी लिप लॉक किस के चक्कर में वह खुब चर्चा में रही थी। अब बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद आकांक्षा पुरी ने अपनी किस कंट्रोवर्सी के बाद मीका सिंह संग शादी पर बात की है।

    आकांक्षा पुरी ने अपनी किस कंट्रोवर्सी के बाद मीका सिंह संग शादी के बारें में की बात, तो फैंस को आया गुस्सा
  • Jul 4, 2023 3:29 PM

    मनीषा रानी ने अब्दु को जबरदस्ती पकड़कर बार-बार किया किस, गुस्साई उर्फी जावेद ने कही ये बात

    ताजिकिस्तान गायक अब्दु रोज़िक, जिन्होंने बिग बॉस 16 में अपनी भागीदारी से कई फैंस बनाए, उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में गेस्ट के रूप में एंटर किया है। उन्हें नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से चार लोगों को चुनने और एक शॉर्ट डांस वीडियो बनाने का काम दिया गया था। हालांकि, जकूजी में मनीषा रानी के साथ शूटिंग के दौरान, अब्दु कथित तौर पर असहज महसूस कर रहे थे क्योंकि वह बार-बार उन्हें चूम रही थीं और अब, सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और मनीषा के व्यवहार पर निराशा व्यक्त की है।

    मनीषा रानी ने अब्दु को जबरदस्ती पकड़कर बार-बार किया किस, गुस्साई उर्फी जावेद ने कही ये बात
  • Jul 4, 2023 2:57 PM

    विजय वर्मा के साथ इंटीमेट सीन करने पर ट्रोल होने के बाद तमन्ना भाटिया ने दिया अपना बयान

    Tamannaah Bhatia: साउथ फिल्म से लेकर हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जादू दिखने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में तमन्ना भाटिआ ने अभिनेता विजय वर्मा संग इंटीमेट सीन किए हैं, जिसको लेकर अभिनेत्री का ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब इस पर अभिनेत्री ने अपनी सफाई दी है।

    विजय वर्मा के साथ इंटीमेट सीन करने पर ट्रोल होने के बाद तमन्ना भाटिया ने दिया अपना बयान
  • Jul 4, 2023 2:47 PM

    जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म को मिली रिलीज डेट

    जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती अगली फिल्म, जिसका नाम मिस्टर एंड मिसेज माही है, को आखिरकार रिलीज की तारीख मिल गई है, जो कि 15 मार्च, 2024 है। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित, फिल्म निर्माताओं ने ट्विटर पर अपडेट देते हुए कहा, "#MrAndMrsMahi 15 मार्च, 2024 को पिच पर आ रही है - आपके नजदीकी सिनेमाघरों में! ज़ी स्टूडियोज़ और धर्मा प्रोडक्शंस प्रस्तुत करते हैं धर्मा प्रोडक्शंस की फ़िल्म मिस्टर एंड मिसेज माही। करण जौहर, ज़ी स्टूडियोज़, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित।"

  • Jul 4, 2023 2:16 PM

    Shehnaaz Gill: धोखा मिलने पर छलका अभिनेत्री का दर्द, कहा- 'सबने मुझे छोड़ दिया...'

    Shahnaz Gill: रियालिटी शो बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल आज के वक्त में इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा चर्चित और मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। हमेशा ही खबरों में रहने वाली शहनाज गिल इन दिनों अपने नए गाने 'यार का सताया हुआ है' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच शहनाज गिल ने खुद को मिलने वाले धोखे के बारें में बात की और सच का खुलासा किया।

    Shehnaaz Gill: धोखा मिलने पर छलका अभिनेत्री का दर्द, कहा- 'सबने मुझे छोड़ दिया...'
  • Jul 4, 2023 2:06 PM

    अमृतसर हवाई अड्डे पर परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का फूलों से स्वागत

    हाल ही में अमृतसर दौरे पर गईं परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा का अमृतसर हवाई अड्डे पर फूलों से स्वागत किया गया। दोनों का मंत्रियों ने स्वागत किया और अब सामने आए अनदेखे वीडियो से पता चलता है कि स्वागत कितना भव्य था। परिणीति ने बेज रंग का एथनिक परिधान पहना था, जबकि राघव ने सफेद कुर्ता और पायजामा चुना था। वीडियो की शुरुआत एक राजनेता द्वारा राघव का स्वागत करने से होती है और फिर वह परिणीति का उनसे परिचय कराता है, जो फिर फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत करते हैं।

  • Jul 4, 2023 1:24 PM

    राखी सावंत ने एयरपोर्ट में ही पायलट के मुंह पर दे मारे पैसे?

    दरअसल बाहर आने से पहले उनकी मुलाकात पायलट से हो गई और उन्होने पैसे निकालकर उनके ऊपर बारिश करना शुरु कर दिया है। हालांकि पायलट पर राखी सावंत ने इतने पैसे क्यों लुटाई इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

    राखी सावंत ने एयरपोर्ट में ही पायलट के मुंह पर दे मारे पैसे?
  • Jul 4, 2023 1:02 PM

    आलिया भट्ट की हमशक्ल ने किया धमाका

    अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी स्टार के हमशक्ल का जिक्र होता है और कई बार ये लोग बिल्कुल हूबहू लगते हैं। इस वक्त एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जो कि सेलेस्टी बैरागी की है। सोशल मीडिया पर उनको पहले ही आलिया भट्ट के हमशक्ल का टैग मिल चुका है और इस वक्त उनको देखकर लोग दंग रह गए हैं।

    आलिया भट्ट की हमशक्ल ने किया धमाका
  • Jul 4, 2023 12:10 PM

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज

    आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इस ट्रेलर को देखकर आप भी हैरान होने वाले हैं। इससे इतना तो तय है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है। दोनों की फैमिली अलग अलग कल्चर की हैं और ये मजेदार होने वाला है।

  • Jul 4, 2023 12:02 PM

    Ameesha Patel ने विक्रम भट्ट के साथ अपने अफेयर पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी

    अब सालों बाद, अमीषा पटेल ने अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा, "इस इंडस्ट्री में, अगर आप ईमानदार हैं, तो इस ईमानदारी को एक्सेप्ट नहीं किया जाता है। और मैं बहुत ईमानदार हूं, क्योंकि मेरे लिए लाइफ ब्लैक एंड व्हाइट है। आप मेरे साथ जैसा करते हैं, वही आपको मिलता है।"

  • Jul 4, 2023 11:37 AM

    Salman Khan की शादी होने तक चप्पल ना पहनने की राखी सावंत ने ली मन्नत

    राखी सावंत तुरंत लोगों की अटेंशन अपनी ओर खींच लेती हैं। राखी सावंत हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थीं। जहां वो नंगे पैर नजर आईं। उन्होंने सलमान खान की शादी के लिए मन्नत मांगी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में राखी अपना सिर ब्लेजर से ढकी हुईं नजर आ रही हैं। राखी ने पिंक कलर के ब्लेजर से सिर ढका है और वह नंगे पैर चलती नजर आ रही हैं। राखी कहती हैं- मेरी मन्नत है. मैं श्रीलंका, दुबई से बिना चप्पल के आई की सलमान खान की शादी हो जाए। मैं तब तक चप्पल नहीं पहनूंगी।

  • Jul 4, 2023 10:26 AM

    Tejasswi Prakash के साथ टीनएज में हुई थी छेड़छाड़, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं सड़क पर अकेली थी और दो लड़के....'

    तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि जब वे टीनएज में थी तो उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बारे में हैरान करने वाला खुलासा किया है। दोस्त के घर से जाते हुए तेजस्वी के साथ बाइक पर आए लड़कों ने छेड़छाड़ की थी और इस वक्त तेजस्वी सड़क पर अकेली थीं।

  • Jul 4, 2023 9:52 AM

    डियॉर फैशन शो हिस्सा लेने वाली सोनम बनी पहली भारतीय एक्ट्रेस

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन को लेकर जानी जाती हैं। एक्ट्रेस कई लग्जरी ब्रांड्स की एंबेसडर और कई जाने-माने फैशन डिजाइनर के लिए शो-स्टॉपर भी रही हैं। इस बीच खबर है कि सोनम जल्द ही डियॉर फैशन शो में नजर आने वाली हैं। इस बार डियॉर के ऑटम-विंटर शो पेरिस में आयोजित हो रहा है,जहां सोनम भी इस इवेंट का हिस्सा होगीं। वह इकलौती ऐसी इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें इस इवेंट में बुलाया गया है। अभिनेत्री तीन जुलाई 2023 को पेरिस में ग्लैमरस अंदाज में रैम्प वॉक करती नजर आएंगी।

  • Jul 4, 2023 9:17 AM

    रॉबर्ट डी नीरो के पोते लिएंड्रो डी नीरो का 19 साल की उम्र में निधन

    मशहूर अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के पोते लिएंड्रो डी नीरो का निधन हो गया है। वह 19 वर्ष के थे। वेरायटी को दिए एक बयान में, रॉबर्ट डी नीरो ने अपने पोते के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बयान में कहा, "मैं अपने प्यारे पोते लियो के निधन से सदमे में हूं। हम सभी की संवेदनाओं की बहुत सराहना करते हैं। हम चाहते हैं कि लियो के निधन पर शोक मनाने के लिए हमें गोपनीयता दी जाए।"

  • Jul 4, 2023 9:12 AM

    '72 हूरें’ की रिलीज से पहले डायरेक्टर को कट्टरपंथी दे रहे मारने और मां से रेप की धमकी

    फिल्म ’72 हूरें’ की रिलीज से पहले इसके डायरेक्टर संजय पूरन सिंह चौहान को सोशल मीडिया पर धमकियाँ और गालियाँ दी जा रहीं हैं। यह फिल्म 26 /11 मुंबई आतंकी हमले पर आधारित है जो इस्लामी आतंकवाद के काले चेहरे को उजागर करेगी। इसी बात से नाराज कट्टरपंथियों ने फिल्म के निर्देशक की सोशल प्रोफ़ाइल पर न सिर्फ अपशब्द कहे हैं बल्कि उन्हें नुकसान पहुँचाने की भी कसमें भी खाई हैं।

  • Jul 4, 2023 9:07 AM

    Animal की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब 'सैम बहादुर' से होगी टक्‍कर

    अब 'एनिमल' की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है और यह फिल्‍म इसी साल दिसंबर में अब विक्‍की कौशल की 'सैम बहादुर' से क्‍लैश करेगी। 'गदर 2' से क्‍लैश टालने के बाद 'एनिमल' के मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। डायरेक्‍टर संदीप रेड्डी वांगा ने ट्विटर पर घोषणा की है कि उनकी यह फिल्‍म अब 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी।

  • Jul 4, 2023 8:57 AM

    राजकुमार-जाह्नवी की Mr And Mrs Mahi की रिलीज डेट का ऐलान

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों लगातार फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस हो रही है। कई ऐसी फिल्में भी हैं जिनकी रिलीज डेट में बदलाव किया जा रहा है। इसी बीच राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की भी रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 5 मार्च को रिलीज होगी।

  • Jul 4, 2023 8:52 AM

    सैफ करीना के वेकेशन की तस्वीरों ने किया फैं को टीज

    करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों एक दूसरे के साथ जमकर फैमिली टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली बेबो अपने हर अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसे में उन्होंने अपने वेकेशन पिक्स भी फैंस के साथ शेयर किए हैं जो कि मिनटों में वायरल हो गए हैं। करीना कपूर खान का ये पोस्ट वाकई काफी दिलचस्प है। पहली तस्वीर की बात करें तो इसमें सैफ करीना एक दूसरे के साथ समर लंच का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं

  • Jul 4, 2023 8:48 AM

    साउथ सुपरस्टार धनुष पहुंचे तिरुपति बालाजी मंदिर, दान किए अपने बाल

    साउथ सुपरस्टार धनुष हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर खबरों में बने रहते हैं, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही एक्टर की लगातार सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में धनुष की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें देखा जा सकता है कि धनुष ने तिरुपति बालाजी मंदिर में अपने बाल दान किए हैं।

  • Jul 4, 2023 8:41 AM

    बिग बॉस ओटीटी 2: जिया शंकर ने वीकेंड का वार के लिए पहनी साढ़े पांच लाख रुपये की साड़ी

    जिया शंकर ने बिग बॉस में वीकेंड का वार लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है। हसीना इस दौरान फैशन डिजाइनर रोहित बहल की ब्लैक साड़ी में बला से खूबसूरत अंदाज में दिखाई दीं। साड़ी का प्राइज टैग हर किसी को हैरान कर रहा है। इस साड़ी की कीमत 5.5 लाख रुपये है। बता दें कि सालों पहले प्रियंका चोपड़ा भी इस साड़ी को कैरी कर चुकी हैं।

  • Jul 4, 2023 8:32 AM

    करण कुंद्रा से लंबे रिलेशन के बाद शादी करने के लिए अब तेजस्वी ने रख ही ये शर्त

    जहां तेजस्वी प्रकाश ने रियलिटी शो जीता, वहीं करण दूसरे रनर-अप रहे। इसके बाद घर से बाहर आकर तेजस्वीर और करण के पीडीए का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिग बॉस 15 की विजेता ने आखिरकार अपनी शादी की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह तभी शादी करेंगी जब वह तैयार होंगी। स्वरागिनी एक्ट्रेस ने शादी के लिए अपनी बड़ी शर्त का खुलासा करते हुए अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की तारीफ की।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X