जॉगिंग करके आ रही थीं Tejasswi Prakash तभी दो लड़कों ने हसीना को घेरा, डर के मारे एक्ट्रेस ने किया ये काम

Tejasswi Prakash Eve Teasing: तेजस्वी प्रकाश एक ऐसी स्टार हैं जिन्हें किसी लंबे परिचय की जरूरत नहीं है। उनकी शानदार एक्टिंग स्किल और फैशन सेंस ने उन्हें फैंस के बीच पसंदीदा सितारा बना दिया है। तेजस्वी की प्रतिभा ही एकमात्र पहलू नहीं है जो तारीफें बटोरती है बल्कि उनका ऑफ-स्क्रीन व्यक्तित्व भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।
इन दिनों, तेजस्वी बहुचर्चित शो 'नागिन 6' में मुख्य किरदार निभा रही हैं। तेजस्वी प्रकाश हाल ही में हाउटरफ्लाई पर दिखाई दीं और मेजबान सिद्धार्थ आलमबायन के साथ खुलकर बातचीत की। पूछे जाने पर, 'नागिन 6' की एक्ट्रेस ने उस भयानक घटना को याद किया जब उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी। घटना के बारे में बताते हुए तेजस्वी ने कहा, "10वीं क्लास पूरी करने के बाद, मैंने और मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने जॉगिंग शुरू करने का फैसला किया, और बाद में हम चिकन पैटीज खाते थे। उसका घर पहले आता था, इसलिए जॉगिंग के बाद वो अपने घर चली जाती थी और मैं अपने घर।"
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जॉगिंग से घर आते वक्त मुझे रास्ते में अचानक दो लड़के दिखे। उन्होंने मुझे देखा और पार कर गए। सुबह के लगभग 6 बजे थे इसलिए सड़क पर उतनी भीड़ और व्यस्तता नहीं थी। ये दोनों लड़के बाइक पर वापस आये, उन्होंने मुझे देखा और आपस में कुछ बातें करने लगे। मैं सड़क पर अकेली थी, और वे मेरे पास से फिर गुजरे और फिर से बाइक पर मेरे पास लौट रहे थे। इस दौरान मैं तेजी से किसी भी बिल्डिंग में घुस गई और गार्ड ने मुझे रोक दिया, लेकिन मैंने उनसे रिक्वेस्ट की और उन्होंने मुझे जाने दिया। मैं बिल्डिंग के गार्डन की तरफ भागी, और वहां बहुत सारे पेड़ थे इसलिए मैं उन पेड़ों के बीच में छिप गई। मैं वहां आधे घंटे तक बैठी रही और फिर घर जाने के लिए मेन रोड पर आ गई।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मुझे ऐसा लग रहा था कि लड़के मुझे दूर से देख रहे हैं। मैंने सोचा कि अगर मैं अपने घर जाऊंगी तो इन लड़कों को मेरी लोकेशन के बारे में पता चल जाएगा और घर पर मेरा छोटा भाई और मां हैं। इसलिए मैंने जानबूझकर मैं अपने दोस्त के घर गई क्योंकि वह अपने भाइयों और अपने पूरे परिवार के साथ रहती थी। मैंने सोचा कि अगर ये लड़के मेरे पीछे इस घर तक आएंगे तो मेरे दोस्त के भाई उन्हें संभाल लेंगे। एक हफ्ते के बाद, मैं फिर से बाहर निकली और दुर्भाग्य से, मैंने वही कपड़े पहने हुए थे। मैंने टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी। शाम का समय था और ये लड़के अभी भी अपनी बाइक पर घूम रहे थे।"
तेजस्वी ने इस घटना पर कहा कि लड़कों को पता होना चाहिए कि लड़कियों को अपने जीवन में किन संघर्षों से गुजरना पड़ता है ताकि वे हर चीज से अवगत रहें।


Click it and Unblock the Notifications